Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›UCC in Uttarakhand: उदाहरण बनेगी उत्तराखंड की पहल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बढ़ा कद

UCC in Uttarakhand: उदाहरण बनेगी उत्तराखंड की पहल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बढ़ा कद

By hinditvnews
February 7, 2024
205
0
Cm Dhami

UCC in Uttarakhand यूसीसी के कानून बनने पर राज्य में सभी के लिए सिविल कानून भी एक समान हो जाएंगे। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद अन्य राज्य भी इसी तरह की पहल अपने यहां कर सकेंगे। विशेषकर भाजपा शासित राज्य इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं जबकि अन्य पर इसके लिए दबाव बनेगा। यूसीसी लागू करने की पहल में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने संबंधी विधेयक मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत होने के साथ ही यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया है। यह स्वाभाविक भी है। स्वतंत्रता के बाद जो काम अब तक अन्य राज्य नहीं कर पाए, वह उत्तराखंड सरकार ने कर दिखाया।

सदन में यह विधेयक पारित होने और फिर राजभवन के बाद राष्ट्रपति भवन की मुहर लगने पर राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो जाएगा। इससे उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य बन जाएगा।

राज्यों के लिए उदाहरण बनेगी यह पहल

यही नहीं, धामी सरकार की यह पहल जहां दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बनेगी, इसने देशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक कद में भी बढ़ोतरी कर दी है। मार्च 2021 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने के बाद से लेकर अब तक पुष्कर सिंह धामी व उनकी सरकार एक के बाद एक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में है।

2022 के विधानसभा चुनाव में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी कि दोबारा सत्ता में आने पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। जनता ने इसे स्वीकारा और फलस्वरूप लगातार दूसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री ने भी अपने वादे के अनुरूप दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के मद्देनजर ड्राफ्ट तैयार करने को विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया। इसके पश्चात विशेषज्ञ समिति गठित हुई और समिति से ड्राफ्ट मिलने के पश्चात अब सरकार ने विधानसभा में इससे संबंधित विधेयक भी प्रस्तुत कर दिया है।

भाजपा शासित राज्य ला सकते हैं यूसीसी

यूसीसी के कानून बनने पर राज्य में सभी के लिए सिविल कानून भी एक समान हो जाएंगे। समान नागरिक संहिता कानून लागू होने के बाद अन्य राज्य भी इसी तरह की पहल अपने यहां कर सकेंगे। विशेषकर भाजपा शासित राज्य इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, जबकि अन्य पर इसके लिए दबाव बनेगा। थोड़ा पीछे मुड़कर देखें तो सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाया है। इसे देशभर का सबसे कड़ा कानून बताया जा रहा है।

लव जिहाद से लेकर लैंड जिहाद तक नियम होंगे कड़े

यही नहीं, अब केंद्र सरकार भी सोमवार को संसद में नकलरोधी कानून से संबंधित विधेयक लेकर आई है। धामी सरकार के अन्य निर्णयों को देखें तो लैंड जिहाद थामने के दृष्टिगत कानून को कठोर बनाने के साथ ही सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को चलाई गई मुहिम देशभर में चर्चा के केंद्र में रही थी। इसी प्रकार लव जिहाद पर अंकुश के दृष्टिकोण से मतांतरण कानून के सख्त किए गए प्रविधान भी चर्चा के केंद्र में रहे थे। ऐसी ही तस्वीर सरकार के अन्य कदमों को लेकर भी है।

बढ़ गया मुख्यमंत्री धामी का राजनीतिक कद

समग्रता में देखें तो सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों ने मुख्यमंत्री धामी के राजनीतिक कद को बढ़ाने का भी काम किया है। यह इससे भी साबित होता है कि कुछ समय पहले हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी को मोर्चे पर उतारा था। अब जबकि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं, तो आने वाले दिनों में भाजपा नेतृत्व उत्तराखंड की इस पहल का लाभ लेने का प्रयास करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री धामी का चुनाव में अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा, इसमें संदेह नहीं है।

Share :
TagsUCC in Uttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में नए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel Rescue Operation Live Update

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रामनगर में वन गुर्जरों से 25 हेक्टेयर जमीन खाली, अतिक्रमण पर चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra: मौसम खुलते ही श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ा, 45 लाख पार

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    सिस्टम की सुस्त चाल, चार साल के इंतजार के बाद अब भी शुरू नहीं हुआ कैंसर अस्पताल

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल में दुर्लभ फिशिंग कैट दिखी, वन विभाग ने किया बचाव और पुनर्वास

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

    January 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेना की कार्रवाई के बाद सीएम का बंजार दौरा रद्द, आपात बैठक

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.