UP: प्रयागराज में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लोगों को रौंदा

UP: प्रयागराज में बड़ा हादसा, सड़क किनारे बैठे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा; चार की मौत और तीन की हालत गंभीर
हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025
Prayagraj News : गया से पिंडदान कर कानपुर लौटते सोरांव में अज्ञात वाहन से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर गाड़ी खराब होने के बाद वाहन में सवार लोग हाईवे पर बैठे थे। भोर में चार बजे अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्रयागराज में सुबह बड़ा हादसा हो गया। बोलेरो खराब होने के बाद वाहन से बाहर निकलकर हाईवे पर बैठे सात लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसा भोर में चार बजे हुआ। सभी लोग गया से पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे।
वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई व पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला हॉस्पिटल के भर्ती किया गया है।