Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: भाई की साली की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, ज्योति बनी वजह

UP: भाई की साली की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, ज्योति बनी वजह

By hinditvnews
April 3, 2025
325
0
Murder

UP: ज्योति के लिए बुझा दिए दो जिंदगी के दीपक, इस वजह से परेशान था युवक; भाई की साली की हत्या कर खुद ने दी जान

हिंदी टीवी न्यूज़, आगरा Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025 

Agra Crime News: आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्रेम में भाई की साली को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने भी खुदकुशी कर ली। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। कई दिन से मिलने के लिए दबाव बना रहा था।

Agra Murder News: आगरा के गांव रहनकलां निवासी किशनवीर सिंह की तीन बेटियां भारती, ज्योति और दीपू हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने बड़ी बेटी भारती की शादी रामगढ़ बझेरा निवासी अजुद्दी प्रसाद के बड़े बेटे अभिषेक से की थी। ज्योति से दीपक की पहली मुलाकात भाई की शादी पर ही हुई थी।

दीपक कभी कभार रहनकलां आता था। इस दाैरान ही वह ज्योति से भी मिलने लगा। मगर, मन ही मन वह उसे प्यार भी करता। दो महीने पहले पिता ने ज्योति के लिए रिश्ते की बात की। इस बात की जानकारी दीपक को हुई। वह परेशान हो गया। उसे लगा कि ज्योति की शादी दूसरी जगह हो जाएगी।

बाल कटवाने के बहाने निकला था घर से
इस पर उसने अपनी तरफ से ही परिवार वालों से शादी की बात की। उसे लग रहा था कि सभी तैयार हो जाएंगे। मगर, ऐसा नहीं हुआ। घरवालों ने साफ इंकार कर दिया। कहा कि एक ही घर में दूसरी बेटी का रिश्ता नहीं करेंगे। इससे दीपक ज्यादा परेशान हो गया। बुधवार की सुबह 10 बजे दीपक बाइक पर घर से निकला। परिजन के पूछने पर यही कहा कि बाल कटवाने जा रहा था। वह एक घंटे बाद भाई की ससुराल पहुंच गया।

ज्योति की मां सुनीता देवी से बात की। उन्होंने बेटी-दामाद की राजीखुशी ली। इसके बाद दीपक को कुर्सी पर बिठा लिया। फल प्लेट में रखकर खाने के लिए रख दिए। ज्योति उस समय अपनी भाभी के पास ऊपर के कमरे में थी। दीपक ने ज्योति के बारे में सुनीता देवी से पूछा। इस पर उन्होंने उसे आवाज देकर बुलाया। स्वयं फ्रिज से कोल्डड्रिंक लेने चली गईं। इसी दौरान ज्योति के नीचे आने पर दीपक हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए कमरे में ले गया। दरवाजा बंद करने के बाद घटना को अंजाम दे डाला।

घटना के समय भाई गए थे बाहर
परिजन ने बताया कि ज्योति एक कॉलेज से बीटीसी कर रही थी। उसके दो भाई हैं। बड़ा भाई पंकज फरह गया था। छोटा उमेश पढ़ने के लिए स्कूल। छोटी बहन दीपू भी बीएससी कर रही है। वह कालेज गई थीं। घटना के समय ज्योति की बहन भारती ससुराल में थी।

एकतरफा प्रेम में भाई की साली को गोली मारकर हत्या, युवक ने की भी खुदकुशी
आगरा के एत्मादपुर के रहनकलां में एकतरफा प्रेम में एक युवक ने बुधवार को खूनी खेल खेला। शादी से इंकार पर भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक मिलने के बहाने भाई की ससुराल आया था। कमरे में बंद होकर गोली मार लीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना से युवक और युवती के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

रहनकला गांव के किशनवीर बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उन्होंने बड़ी बेटी भारती की शादी 4 साल पहले रामगढ़, बजेरा, टूंडला निवासी अभिषेक के साथ की थी। भारती की छोटी बहन बीटीसी कर रही थी। अभिषेक का छोटा भाई दीपक गुजरात मे एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि दीपक का भाभी भारती के घर आना-जाना था।

इस दाैरान वह उनकी बहन ज्योति से एकतरफा प्रेम करने लगा। वह शादी करना चाहता था। मगर, घरवाले राजी नहीं थे। पिता ने एक ही घर में दूसरी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात पर दीपक परेशान चल रहा था। वह बुधवार दोपहर 11:30 बजे भाभी के घर आया। उस समय किशनवीर कुबेरपुर में एक साइट पर काम देखने गए थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्रवधू के अलावा बेटी ज्योति माैजूद थीं।

दामाद के भाई को दी थी फल व कोल्डड्रिंक
दामाद के भाई के आने पर सुनीता देवी ने नाश्ता दिया। फल भी खिलाए। इसके बाद कोल्डड्रिंक लेने के लिए रसोई में चली गईं। तभी ज्योति भी कमरे में आ गई। आरोप है कि दीपक अपना मोबाइल और चश्मा छोड़कर ज्योति का हाथ पकड़ दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर सुनीता देवी दाैड़कर आईं। उन्होंने शोर मचा दिया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

सास ने दरवाजे खोलने की आवाज लगाई। मगर, तभी एक के बाद एक दो फायर हुए। परिजन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ज्योति खून से लथपथ तख्त पर पड़ी हुई थी, जबकि दीपक जमीन पर था। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कमरे से तमंचा व दो खोखे बरामद किए। फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया।

प्रथम दृष्टया में मामला एकतरफा प्रेम का
एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि रिश्ते में युवती के जीजा का भाई उससे प्रेम करता था। मगर, परिजन शादी को तैयार नहीं थे। इस वजह से उसने पहले युवती की कनपटी पर गोली मारी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

 

Share :
Tagsagra newshindi newsister-in-law shot dead due to one-sided love young man also committed suicide In agrauttar pradesh
Previous Article

UP: पत्नी का गला काट तीन दिन ...

Next Article

प्रेमी जोड़े की याचिका खारिज: HC ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित, हाईकोर्ट का आदेश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Bill
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पानी बिल में पांच लाख रुपये तक की वृद्धि, उपभोक्ता परेशान

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकल के आरोप में 18 यूजी छात्रों के पेपर रद्द

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Kaanch
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कांच के पव्वे पर लगा प्रतिबंध

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात

    October 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: आज से बदलाव, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • Apple
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    मंडियों में सेब के दामों में आई गिरावट, बागवान की नहीं हो रही अच्‍छी कमाई

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

Timeline

  • July 31, 2026

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

  • July 31, 2026

    OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

  • July 31, 2026

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

  • July 31, 2026

    Third National Sustainable Agriculture Summit & Awards 2026 to Convene in New Delhi on August 7, Themed 'Krishi Samriddhi 2047'

  • July 31, 2026

    SVF Music's Biggest Hits Arrive Exclusively on Hoopr Smash

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue In Fy27 After Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

    Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold ...

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge As Chairperson Of Manipal University Jaipur

    Lt. Gen. Dr M D Venkatesh Assumes Charge as Chairperson of Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.