Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP Chunav Result: लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर

UP Chunav Result: लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर

By hinditvnews
June 10, 2024
106
0
Yogi

UP Chunav Result: लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर, पासी-ठाकुर दूसरे स्थान पर; इस वजह से भाजपा को मिली मात

यूपी से लोकसभा में ब्राह्मण-कुर्मी बराबर हैं। पासी और ठाकुर दूसरे स्थान पर हैं। परंपरागत वोटबैंक पासी, निषाद और कुर्मी के खिसकने से भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है।

उत्तर प्रदेश से लोकसभा में ब्राह्मण और कुर्मी बिरादरी की भागीदारी बराबर है, जबकि ठाकुर और पासी बिरादरी के सदस्य दूसरे स्थान पर रहेंगे। मुस्लिमों की संख्या पांच रहेगी। सियासी जानकारों का मानना है कि भाजपा के कोर वोटबैंक में शामिल पासी, निषाद और कुर्मी में सेंध लगने से पार्टी को जोरदार झटका लगा है।

हालांकि संविधान और आरक्षण के सवाल पर दलित वर्ग की अन्य जातियां भी भाजपा के बजाय सपा-कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा दी हैं। यही वजह है कि पिछले चुनाव की अपेक्षा भाजपा का वोटबैंक करीब नौ फीसदी खिसक गया है। सपा और कांग्रेस इसी फार्मूले को निरंतर धार देने की तैयारी में हैं। ऐसे में भाजपा को नई रणनीति बनानी होगी।

उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 80 सीटें हैं। इसमें कांग्रेस को छह, सपा को 37, भाजपा को 33 और उसके सहयोगी अपना दल को एक, रालोद को दो एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को एक सीट मिली है। सभी दलों से जीतने वाले उम्मीदवारों में सर्वाधिक 11- 11 ब्राह्मण एवं कुर्मी हैं। जबकि ठाकुर और पासी बिरादरी के सात- सात सदस्य लोकसभा पहुंचे हैं।

लोकसभा में उत्तर प्रदेश से कुर्मी और पासी बिरादरी की संख्या बढ़ने की वजह इंडिया गठबंधन (सपा- कांग्रेस) की बदली रणनीति है। सपा ने जहां यादव-मुसलमानों के टैग से बाहर निकलते हुए नया समीकरण बनाया, वहीं कांग्रेस ने ब्राह्मणों के बजाय अन्य जातियों की भागीदारी बढ़ाई। कांग्रेस ने 17 सीटों में 20-20 फीसदी की हिस्सेदारी पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यकों को दी।

सीतापुर से पूर्व मंत्री नकुल दुबे का टिकट काट कर राकेश राठौर को उम्मीदवार बनाने के पीछे भी यही रणनीति थी, जो सफल रही। सपा ने फैजाबाद (अयोध्या) सामान्य सीट पर पासी बिरादरी के अवधेश प्रसाद को उम्मीदवार बनाया और यह सीट भाजपा से छीन ली। हालांकि मेरठ में भी सामान्य सीट पर दलित उम्मीदवार उतारा था, लेकिन वहां हार का सामना करना पड़ा।

क्या कहते हैं जानकार
सपा ने 4 मुस्लिम और 5 यादव को मैदान में उतारा और सभी जीत गए। पिछड़े वर्ग में लोधी, निषाद, कुर्मी सहित भाजपा के कोर वोटबैंक वाली जातियों के प्रत्याशी को मैदान में उतार कर विश्वास जगाया। आरक्षण और जाति जनगणना का मुद्दा धरातल तक पहुंचाया, जिसका परिणाम रहा कि भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। संत कबीर नगर से संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद और घोसी से ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविन्द राजभर को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने इस मिशन को निरंतर चलया तो एकजुटता बनी रहेगी।
– रामलौटन निषाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय ओबीसी महासभा

बुलंद हुआ मथुरा न काशी, अयोध्या में अवधेश पासी
समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान कहते हैं कि इस बार का नारा मथुरा न काशी, अयोध्या में अबकी अवधेश पासी पूरी तरह से सफल रहा है।

इस नारे की बदौलत अयोध्या संसदीय सीट सहित मंडल की सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी और अमेठी में इंडिया गठबंधन को जीत मिली। इसे निरंतर जारी रखा जाएगा। क्योंकि पासी बिरादरी मतदाता भाजपा से छिटक कर इंडिया गठबंधन के साथ आ गए हैं।

यूपी से लोकसभा में जातिगत समीकरण

जाति कांग्रेस सपा भाजपा अन्य
ब्राह्मण 2 1 8 –
ठाकुर – 2 5 –
भूमिहार 1 1 – –
वैश्य – 1 2 –
यादव – 5 – –
कुर्मी – 7 3 1
मौर्य – 3 – –
गुर्जर – – 1 1
लोध – 1 2 –
निषाद – 2 1 –
जाट – 1 2 1
अन्य ओबीसी 1 1 1 –
पासी – 5 2 –
अन्य दलित 1 3 6 1
मुस्लिम 1 4 – –
कुल 6 37 33 4

 

Share :
Tagsnews of Cm yoginews of lucknownews of narender modinews of PM modinewss of uttar pradesh
Previous Article

सीएम नायब सैनी देंगे महात्मा गांधी ग्रामीण ...

Next Article

Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Up
    उत्तर प्रदेश

    UP Election Result: केन्द्र सरकार में घटेगी UP की भागीदारी… इन नए चेहरे को मिलेगा मौका

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • 2024 1image 13 13 541692396modi (1)
    PM MODIराष्ट्रीय

    PM Modi Kerala Visit Live: पीएम मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में किए दर्शन, राज्य को देंगे चार हजार करोड़ की ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • Modi 1
    भोपाल

    MPमें कांग्रेस पर निशाना,पढ़ें भाषण की 10 बातें

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • pm
    हरियाणा

    PM Modi Haryana Rally: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तराखण्ड

    तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे CM योगी

    October 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    भारी बारिश से शिमला में उखड़े कई पेड़, राज्य में कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब

  • shimla news
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में महज 10 फीसदी बुकिंग; शिमला आने से कतरा रहे सैलानी

  • Fog
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Fog In Himachal: शिमला तक कोहरे का असर

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.