Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता

UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता

By hinditvnews
December 16, 2024
305
0
yogi

 

UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता?’, विधानसभा में बरसे सीएम योगी

हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Dec 2024

UP Vidhan Sabha Winter Session Live Updates : यूपी विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। जैसा कि पहला दिन हंगामेदार होने की उम्मीद थी। वैसा ही हुआ। सपा नेताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष उन्हें समझाते रहे।  इससे पहले सीएम योगी ने मंत्रियों और विधायकों से तैयारी करके आने के लिए कहा है।

जो बराबरी नहीं कर सकते, वो बुराई करते हैं-सीएम योगी

सीएम ने कहा कि जो बराबरी नहीं कर सकते, वो बुराई करते हैं। विपक्ष की बुराई में न्याय नहीं दिखता। कहा कि आज हनुमान मंदिर मिला है। कुएं में मूर्तियां मिल रही हैं। 22 कुएं पाटे गए। कहा कि सफीकुर्ररहमान कभी खुद को भारत का नहीं मानते थे… वह कहते थे कि मैं बाबर का संतान हूं। कहा कि भारत में राम की संस्कृति रहेगी। बाबर की संस्कृति नहीं रहेगी।

पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा-सीएम

सीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया। विपक्ष बंदूक की नोक पर अपना काम करना चाहता है। कहा कि बहराइच और संभल की घटना में कार्रवाई आगे बढ़ रही है। सच सामने आएगा। आपकी पत्थरबाजी से सौहार्द नहीं आएगा।

https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2024/12/yogi-online-video-cutter.com_.mp4

समान नागरिक कानून की मांग बिल्कुल ठीक-सीएम

कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां बहुसंख्यक समाज सिर्फ समान नागरिक कानून मांग रही है। इसकी मांग कोई बुरी बात नहीं है। कहा कि विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के आदेश को रोक लगाने की मांग करते हैं। कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने समान नागरिक कानून की बात कही तो, विपक्ष ने उनके खिलाफ महाभियोग की नोटिस दे दी।

कुंदरकी की जीत सनातन की जीत-सीएम

कहा कि शोभा यात्रा के दौरान भजन बजाए जाते हैं। नवरात्रि पर मां दुर्गा के गाने बजते हैं। उनका आरती बजती है। मां दुर्गा हमारे लिए आस्था और सशक्तिकरण का प्रतीक हैं। कहा कि कुंदरकी की जीत सनातन की जीत है। कुंदरकी, फूलपुर सहित सातों सीटों पर जो जीत मिली वह सनातन की जीत है।

तमंचा लहराते, पत्थर फेंकते लोगों के विजुअल मौजूद

कहा कि दंगे में शामिल, तमंचा लहराते, पत्थर फेंकते लोगों के सारे विजुअल हैं। दोषी को कोई बचा नहीं पाएगा। दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस है। कहा कि किसी को कहीं से भी निकलने से कोई नहीं रोक सकता। बहराइच में परंपरागत यात्रा निकलने के दौरान घटना की गई।

दंगे और दंगाइयों के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस

सीएम ने कहा कि पिछले 7.5 वर्ष में सभी पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुए। सभी वीवीआईपी विजिट शांति से संपन्न हुए। 2025 में यूपी को दुनियाभर का समागम करने का अवसर मिल रहा है। तो विपक्ष से अपील है कि अपने वक्तवयों को ठीक रखें। कोई भी अराजकता करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

किसी क्षेत्र में भगवा झंडा क्यों नहीं लग सकता-सीएम

सीएम ने कहा कि मुस्लिम त्योहार आराम से हो जाते हैं। दंगे सिर्फ उसी क्षेत्रों में क्यों होते हैं, जहां मुस्लिम आबादी होती है।  कहा कि जब मंदिर के सामने से जुलूस निकल सकता है, तो मस्जिद के सामने से शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। एक झंडा लगाने में युवक की हत्या हो गई। अपने ही देश में कोई एक झंडा क्यों नहीं लगा सकता। भगवा झंडा क्यों नहीं लग सकता।

सीएम ने गिनाया कब और किस दंगे में कितने लोगों की मौत

आगरा में 1972 में दंगा- 19 लोगों की मौत हुई। 1972 में आजमगढ़ में दंगा हुआ। तीन लोगों की मौत हुई। 1973 आगरा में फिर दंगा हुआ। एक व्यक्ति की मौत हुई। 1973 में गोंडा में दंगा हुआ। एक व्यक्ति की मौत हुई। 1973 में प्रयागराज में दंगा हुआ। तीन लोगों की मौत हुई। 1973 में मेरठ में दंगे में 8 लोगों की मौत हो गई। आगरा में 1974 में दंगे में एक की मौत हो गई। इसी वर्ष पीलीभीत दंगे में तीन लोगों की मौत हो गई।

सीएम ने बोले- आप लोग बाबरनामा जरूर पढ़ें

कहा कि ‘संभल में आपकी हकीकत खटाखट सामने आई… जनता ने तुरंत कहा सफाचट’ । सीसामऊ में बाल-बाल बच गए। कुंदरकी में लोगों को अपनी जड़े याद आने लगी हैं। लोग चिल्ला-चिल्लाकर बोल रहे हैं। कहा कि आप एक बार बाबरनामा जरूर पढ़ें।

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान में धर्म निरपेक्ष, पंथ निरपेक्ष या समाजवाद का एक भी शब्द नहीं है। कहा कि लोगों को भ्रमित करके आप लोग सिर्फ सत्ता हथियाना चाहते हैं। कहा कि संभल घटना के जो भी दोषी हैं, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share :
Tagshindi newsLucknowSP leaders raised slogansUP Vidhan Sabha winter session 2024 live updates: CM Yogi Speech Todayuttar pradesh news
Previous Article

Panipat: पानीपत में बदमाशों और पुलिस के ...

Next Article

Himachal: हिमाचल में 1 जनवरी से ग्रेड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aeroplane
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: अफसरों के विदेश दौरों पर सितंबर तक रोक

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • Atal
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल जन्म शताब्दी: दिल्ली प्रदर्शनी में दिखेंगी वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Kashi
    उत्तर प्रदेश

    काशी सैलानियों की पहली पसंद: पूर्वांचल का नंबर-1 धार्मिक पर्यटक केंद्र बना बनारस

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल विश्वविद्यालय: पठन सामग्री का ऑनलाइन वितरण, डाक का झंझट खत्म

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में उम्रदराज कर्मचारियों को राहत

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Modi
    JaipurRajasthan

    Rajasthan: 22 को बीकानेर आएंगे PM मोदी, सैनिकों से मिलने की संभावना

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: ई-टैक्सी खरीद पर 50% सब्सिडी देगी सुक्खू सरकार

  • himachal land slide
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में बरसात के दौरान क्यों दरक रही पहाड़ियां? वैज्ञानिक रिपोर्ट में सामने आएगी सच्चाई

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: पति पर झूठे आरोप लगाना मानसिक क्रूरता

Timeline

  • October 26, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

  • October 26, 2026

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

  • October 26, 2026

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

  • October 26, 2026

    Crompton Strengthens Water Heating Portfolio with its Range of 5.9L Instant Water Heaters

  • October 26, 2026

    Mankind Pharma, AIOS and EBAI Join Hands for Academic Collaboration to Enhance Public Awareness of Corneal Health, Eye Donation and Childhood Myopia

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    Manipal University Jaipur Hosts 12th Manipal Ranka International Moot Court Competition

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers up to Rs. 30,000

    Duroflex Unveils Great Comfort Fest with Hampers Worth up to Rs. 24,996 and Gold Vouchers ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant Kunj, Delhi

    AAPE BY A BATHING APE Enters India with First Standalone Store at Ambience Mall, Vasant ...

    By hinditvnews
    October 26, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.