Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा, खानपान और सैर में कम खर्चीले लोग

Uttarakhand: आर्थिक सर्वेक्षण में खुलासा, खानपान और सैर में कम खर्चीले लोग

By hinditvnews
February 25, 2025
158
0
Uttrakhand

Uttarakhand: खानपान और सैर सपाटे में कम खर्चीले हैं उत्तराखंड के लोग, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Feb 2025

खानपान और सैर सपाटे के मामले में उत्तराखंड 18 राज्यों से पीछे है। वहीं छत्तीसगढ़ और झारखंड हमसे भी पीछे है।

उपभोक्ता खर्च के मामले में उत्तराखंड के लोग कम खर्चीले हैं। खानपान और राज्य के भीतर सैर सपाटे के मामले में अच्छी मेजबानी के लिए पहचाने जाने वाले उत्तराखंड के लोग इन कामों में खुद उतने शौकीन नहीं हैं, जितने मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लोग हैं। मासिक प्रतिव्यक्ति उपभोग व्यय (एमपीसीई) के आंकड़े तो यही बता रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य और गैर खाद्य उपभोग पर राज्य के उपभोक्ता प्रतिमाह औसतन 5003 रुपये खर्च करते हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में यह खर्च 7,486 रुपये है। विधानसभा में पेश आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में अर्थ एवं संख्या विभाग की ओर से सभी राज्यों के एपीएसई की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार की गई है, जो आर्थिक सर्वेक्षण में प्रकाशित हुई है।

सिक्किम देश में सबसे अधिक एमपीसीई वाला राज्य
रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड एमपीसीई के मामले में राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के गांवों में प्रतिव्यक्ति 4122 रुपये खाद्य और गैर खाद्य उपभोग एवं सेवाओं पर खर्च कर रहा है और शहरी क्षेत्रों में यह खर्च 6996 रुपये होने का अनुमान है। इसकी तुलना में उत्तर-पूर्व के राज्य खर्च के मामले में दूसरे राज्यों से आगे हैं। यानी वहां लोग खानपान, सैरसपाटे व अन्य सेवाओं पर ज्यादा खर्च करते हैं।

सिक्किम देश में सबसे अधिक एमपीसीई वाला राज्य है। यहां गांवों में प्रति व्यक्ति हर महीने खान पान और अन्य सुविधाओं पर 9377 रुपये खर्च करता है, जबकि शहरी क्षेत्रों में प्रतिव्यक्ति खर्च 13978 रुपये है।

सिक्किम के बाद चंडीगढ़, गोवा, अंडमान व निकोबार तथा पुडुचेरी हैं। उत्तराखंड के साथ बने दो राज्य छत्तीसगढ़ और झारखंड देश में सबसे कम मासिक प्रतिव्यक्ति खर्च वाले राज्य हैं। इन दोनों राज्यों में गांवों में औसतन तीन हजार रुपये से और शहरों में साढ़े पांच हजार रुपये से कम खर्च करते हैं। 

ये 18 प्रदेश हैं उत्तराखंड से आगे

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, लक्ष्यदीप और पुडुचेरी उत्तराखंड से ज्यादा खर्च करने वाले हैं।

उपभोक्ता व्यय सूचकांक

पांच सबसे ज्यादा एमपीसीई वाले राज्य

राज्य ग्रामीण  शहरी
सिक्किम 9377 13978
चंडीगढ़  8857  13425
गोवा 8,048 9726
अंडमान व निकोबार 7771 10,453
पुडुचेरी 7598

सबसे कम एमपीसीई वाले राज्य

छत्तीसगढ़ 2,739  4,927
झारखंड 2,946 5,393
बिहार 3,670 5,080
ओडीशा 3481 5,395
उत्तरप्रदेश 5003 7,486
Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

Uttarakhand: सहकारिता समितियों चुनाव स्थगित, नैनीताल HC ...

Next Article

Uttarakhand: वक्फ संपत्तियों का सर्वे, 4 जिलों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: नए मंत्रियों की प्राथमिकताएं तय, योजनाओं को देंगे रफ्तार

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलसचिव, भर्ती प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा: पानीपत से पाक एजेंट गिरफ्तार, शामली के कैराना का है आरोपी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    धार्मिकपंजाब

    चहुंओर राम ही राम: स्वागत के लिए पंजाब भी तैयार, 1500 से ज्यादा LED पर लाइव प्रसारण; 3,400 क्विंटल लड्डूओं ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Thyroid Diet
    राष्ट्रीय

    Thyroid Awareness Month 2024: थायरॉइड की बीमारी से करना है बचाव, तो न होने दें इन 5 पोषक तत्वों की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Toll Tax
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, मालवाहकों को भी छूट नहीं

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

  • 26so15 2
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    दाड़लाघाट में दशहरा मेले का समापन

  • Dead Body
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से राजस्थान प्रशिक्षु की मौत

Timeline

  • May 1, 2026

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • May 1, 2026

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • May 1, 2026

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • May 1, 2026

    Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • May 1, 2026

    Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Easyshiksha Empowers Working Professionals To Upgrade Skills And Unlock High Paying Opportunities

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Dudigital Global Limited Secures Cpv Services Contract From Embassy Of India, Kuwait

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Royal India Vacation Sets New Benchmark With 'vijay Parv 2026', Hosts One Of India's Largest Corporate Gatherings

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest ...

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.