Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: केंद्रीय करों के साथ चाहिए स्टेट नीड ग्रांट, आयोग के सामने उठाया मुद्दा

Uttarakhand: केंद्रीय करों के साथ चाहिए स्टेट नीड ग्रांट, आयोग के सामने उठाया मुद्दा

By hinditvnews
May 21, 2025
56
0
Uttarakhand

Uttarakhand: केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के अलावा चाहिए स्टेट नीड ग्रांट, आयोग के सामने प्रमुखता से उठा विषय

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha jain Updated Wed, 21 May 2025

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के अलावा उत्तराखंड को स्टेट नीड ग्रांट चाहिए।

16वें वित्त आयोग के सामने उत्तराखंड सरकार ने राज्य की आवश्यकता पर आधारित अनुदान (स्टेट नीड ग्रांट) का विषय प्रमुखता से उठाया। इस मसले को उठाने की वजह राजस्व घाटा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बाद से उत्तराखंड राजस्व घाटे से उबर चुका है। इसलिए आयोग उत्तराखंड को राजस्व घाटा अनुदान देने की सिफारिश नहीं करेगा।

इस घाटे की भरपाई करने के लिए सरकार अब स्टेट नीड ग्रांट पर जोर दे रही है। इसके लिए सचिव वित्त दिलीप जावलकर आयोग को मेमोरेंडम के अलावा अलग से एक और प्रस्तुति देंगे। आयोग ने भी सरकार से ऐसी अपेक्षा की है।

15वें वित्त आयोग ने तय की थी 28147 करोड़ की ग्रांट

सीमित आर्थिक संसाधनों वाले उत्तराखंड राज्य के लिए राजस्व घाटा अनुदान के तहत मिलने वाली 28147 करोड़ की धनराशि बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण है। इतनी बड़ी राशि को गंवा देना बड़े जोखिम से कम नहीं। इसलिए अनुदान के इस अंतर को पाटने के लिए सरकार ने आयोग के समक्ष राज्य की कठिन और विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों का तकाजा किया है।

42000 करोड़ की स्टेट नीड ग्रांट चाहता है राज्य

उत्तराखंड सरकार राज्य की आवश्यकताओं पर आधारित अनुदान के एवज में वित्त आयोग से करीब 42000 करोड़ की स्टेट नीड ग्रांट चाहती है। इसके पक्ष में जो तर्क गढ़े हैं उनमें राज्य का वनाच्छादित दायरा मुख्य है। इसके एवज में तय होने वाला अनुदान 20 प्रतिशत किए जाने की सरकार ने पैरवी की है।

इस वन आवरण के संरक्षण, इससे कार्बन क्रेडिट के तौर पर देश को सालाना मिल रही 92 हजार करोड़ की पर्यावरणीय सेवा व पर्यावरणीय बंदिशों से थमी बिजली परियोजनाओं के बदले वित्तीय अनुदान का अनुरोध दरअसल, राज्य की आवश्यकता के ही तत्व हैं। इनके अलावा आपदा के मानकों में वनाग्नि, हिमस्खलन, भू-धंसाव को भी जगह दिए जाने की वकालत भी सरकार विशेष अनुदान की चाहत के लिए ही की है।

15वें वित्त आयोग ने क्या तय किया

मद तय आवंटन(करोड़ में)
केंद्रीय करों में हिस्सेदारी 47,234
राजस्व घाटा अनुदान 28147
त्रिस्तरीय पंचायतों व शहरी निकायों के लिए 3384
आपदा 5752
स्थानीय निकायों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुदान 7797

कुल – 85,314

16वें वित्त आयोग के समक्ष राज्य सरकार की ओर से जो प्रस्तुतिकरण दिया गया, उसमें स्टेट नीड ग्रांट का विषय रखा गया। हम चाहते हैं कि आयोग हमारे इस विषय पर गंभीरता से विचार करे। इसके पक्ष में हमने तर्कसंगत तथ्य रखे हैं। आयोग ने हमारी बातों को गंभीरता सुना है। मेमोरेंडम के अलावा हम स्टेट नीड ग्रांट के विषय में आयोग को अलग से एक और पेपर सौंपेंगे। -दिलीप जावलकर, सचिव वित्त

 
Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

Uttarakhand: चार खेल परिसरों के बदले नाम, ...

Next Article

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को मिलेगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला: पीएचडी प्रवेश में नियमों की अनदेखी, सरकार ने शुरू की जांच

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Dd
    दिल्ली

    Delhi Election: BJP पर AAP प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का आरोप, केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Trump
    पंजाब

    US Deport: 14 लाख पंजाबियों को निकालने की तैयारी, ट्रंप सरकार की योजना

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • College
    हरियाणा

    हरियाणा के सरकारी कॉलेज: 46% प्राचार्य पद खाली, शिक्षकों की भारी कमी

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • 01 02 2024 Himachal Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बर्फ से लदे पहाड़, सात जिलों में जमकर Snowfall; अगले पांच दिनों तक होगी बारिश-बर्फबारी, जानें IMD अपडेट

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    कोटा मौसम अलर्ट: हीटवेव को लेकर गाइडलाइन जारी, बरतें सावधानियां

    April 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कर्ज के ब्याज से बचने के लिए सरकार वेतन और पेंशन देने में कर रही है विलंब

  • 06 10 2024 Sanjauli Mosque 23810648
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Masjid Dispute: मुस्लिम पक्ष गिराएगा मस्जिद का अवैध ढांचा, खुद ही उठाना होगा खर्च; कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Timeline

  • January 15, 2026

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at an Affordable Premium of INR 1025

  • January 15, 2026

    FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

  • January 15, 2026

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

  • January 15, 2026

    Headsup B2B Secures Mandate for 40+ MW of Solar Panels and Ancillary Products Across Rajasthan and Jharkhand

  • January 15, 2026

    BPCL Leads Nationwide Push to Expand PNG and CNG Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced At An Affordable Premium Of Inr 1025

    Bajaj General Insurance Introduces Fetal Flourish – A Pioneering Fetal Health Insurance Offering Priced at ...

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • FLAsia 2026, Asia's Leading Franchising and Licensing Show, Returns with New Vision at the Helm

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Skyscanner Launches A Smarter Way To Find 2026's Cheapest Destinations: New Cheapest Destination Planner

    Skyscanner Launches a Smarter Way to Find 2026's Cheapest Destinations: NEW Cheapest Destination Planner

    By hinditvnews
    January 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.