Uttarakhand: दलेर मेहंदी विवाद पर CM का बयान, मिका और दलेर से करेंगे बात

उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले-मिक्का और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 22 Oct 2026
कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर फटकार लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद मिक्का और दलेर मेहंदी से बात करेंगे। इस मामले में बॉलीवुड कलाकारों के बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह गायक दलेर मेहंदी और मिक्का सिंह से बात करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी प्रकरण पर यह बात कही। कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी को मंच पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगाई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर अभिनेता अनुपम खेर और राजपाल यादव के बयान भी वायरल हो रहे हैं।















