Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा

Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा

By hinditvnews
May 23, 2024
293
0
Sonprayag

Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा, अब नियामक एजेंसी बनाने का भारी दबाव

कांवड़ यात्रा के बाद अब चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब से उत्साहित प्रदेश सरकार पर अब धार्मिक यात्राओं के प्रबंधन एवं संचालन के लिए अलग नियामक एजेंसी बनाने का भारी दबाव है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण बनाने का जिम्मा सौंप दिया है।

चुनौती सिर्फ चारधाम यात्रा के लिए व्यवस्थाएं जुटाने तक सीमित नहीं है। पहली बार सरकार के स्तर पर राज्य में पारंपरिक रूप से हर वर्ष और एक निश्चित समय अवधि में होने वाली धार्मिक यात्राओं को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाने पर मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को जिम्मा सौंपा है।

चारधाम यात्रा का प्रबंधन और संचालन सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ में 10 मई और बदरीनाथ में 12 मई से शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा में अनुमान से दोगुना श्रद्धालु जुटे हैं। श्रद्धालुओं के उमड़े इस जनसैलाब से सरकारी इंतजाम थोड़े पड़ गए, जिस कारण सरकार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद करने पड़े हैं। बुधवार तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया और आठ लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन भी कर चुके हैं।

जून माह में शिक्षण संस्थानों में अवकाश के बाद राज्य में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। ऐसी स्थिति में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा जुटाना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। यह चुनौती आने वाले वर्षों में और अधिक बढ़ने जा रही है।

कांवड़ यात्रा में भी उमड़े थे दोगुने श्रद्धालु

इससे पहले पिछले साल कांवड़ यात्रा में भी दोगुने श्रद्धालु उमड़े थे। यात्रा को व्यवस्थित करने के लिए सरकार को केंद्र से पेरामिलिट्री फोर्स का भी इंतजाम करना पड़ा था। ढाई से तीन करोड़ श्रद्धालुओं की इस यात्रा का प्रबंधन आसान नहीं था। वहीं, हेमकुंड यात्रा भी समय-समय पर सरकारी मशीनरी की परीक्षा लेती रही है।

जानकारों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी में जो सुधार हुआ, उससे आने वाले वर्षों में कांवड़ यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में सरकार को भी अपनी तैयारी और रणनीति में सुधार करना होगा।

ये धार्मिक यात्राएं लेती हैं परीक्षा

मौसम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में धार्मिक यात्राओं का कुशल प्रबंधन और संचालन राज्य सरकार के लिए हमेशा से ही कठिन परीक्षा रहा है। करीब 19 दिन की कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी इनमें से एक है। 12 साल बाद होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा भी 2026 में होनी है। अवस्थापना का विस्तार होने के कारण इस बार इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। एशिया की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु 290 किमी का फासला तय करते हैं, जिसमें 230 किमी की दूरी पैदल नापनी होती है।

देवभूमि उत्तराखंड के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं में अगाध आस्था है। हमारे लिए तीर्थयात्रियों और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारी यह परम इच्छा है कि जो भी यात्री उत्तराखंड आए, वह केदारखंड और मानसखंड के सभी धार्मिक और पावन स्थलों के दर्शन किए बगैर न जाए। हम धार्मिक यात्राओं के प्रबंधन और कुशल संचालन के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में प्रयासरत हैं। हमने अधिकारियों को सभी धार्मिक यात्राओं को ध्यान में रखकर प्राधिकरण का प्रस्ताव बनाने को कहा है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमने चारधाम यात्रा और अन्य धार्मिक यात्राओं के आलोक में विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। यात्रा से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मौके पर जाकर परिस्थितियों और व्यावहारिक दिक्कतों और उनमें किए जाने वाले सुधारों को लेकर रिपोर्ट तैयार करें। यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण के लिए भी अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।– आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव

 

Share :
Tagsnews of haridwarnews of kedaarnath dhamnews of kedarnath dhamnews of uttrakhand
Previous Article

Shimla: शिमला में गहराया पेयजल संकट, अब ...

Next Article

जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन के चेयरमैन हमदर्द समेत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    उत्तराखण्ड

    Rudrapur: पिता से हो गई थी नफरत, मरने तक गोदते रहा चाकू

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Nadda
    उत्तराखण्ड

    Lok Sabha Election: नड्डा 10 के बाद आ सकते हैं उत्तराखंड

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, अब 24 कोच की गाड़ियों का संचालन

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Result
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Board Result 2024: इस तारीख को होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक से लापता चार ट्रैकर्स के शव भी लाए गए भटवाड़ी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    Nainital: आज और कल बदला रहेगा रूट, इस रोड पर सुबह दस से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी ...

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल छुट्टियां तय करने के अधिकार पर आपत्ति, शिक्षक संघों ने बदलाव की मांग

  • Crypto Currency Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: 2,500 करोड़ के घोटाले में 25 सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जल्द

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.