Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: पर्वतीय जिलों में स्थायी शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पद खाली

Uttarakhand: पर्वतीय जिलों में स्थायी शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पद खाली

By hinditvnews
March 1, 2024
311
0
Teacher

Uttarakhand: पर्वतीय जिलों में स्थायी शिक्षकों के 10 हजार से अधिक पद खाली, शिक्षक नहीं चढ़ रहे पहाड़

पारदर्शी तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना फिर भी शिक्षक पहाड़ नहीं चढ़े। राज्य लोक सेवा और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती में देरी भी इसकी वजह है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में स्थायी शिक्षकों के 10,946 पद खाली हैं। इसमें 6,632 पद माध्यमिक और 4,314 बेसिक शिक्षा के हैं। पारदर्शी तबादलों के लिए तबादला एक्ट बनने के बाद भी शिक्षकों के पहाड़ न चढ़ने और राज्य लोक सेवा एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती में देरी इसकी वजह बताई जा रही है।

विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक संजय डोभाल के प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शिक्षकों की कमी के सवाल पर शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया, पर्वतीय जिलों में प्रवक्ताओं के 4,253 और सहायक अध्यापक एलटी के 2,379 पद खाली हैं। इन खाली पदों के विपरीत प्रवक्ता पद पर 2,594 और सहायक अध्यापक एलटी के पद पर 1,123 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं।

45 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं
बेसिक शिक्षा में 516 प्राथमिक विद्यालयों और 45 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3,253 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 500 पद खाली हैं। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, जिलों में शिक्षकों की समय-समय पर सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, तबादले आदि से शिक्षकों के खाली पदों की संख्या बदलती रहती है।

कहा, सभी खाली पदों पर शिक्षकों की उपलब्धता की आदर्श स्थिति कभी संभव नहीं है। खाली पदों को स्थानांतरण, समायोजन, पदोन्नति और सीधी भर्ती आदि के माध्यम से भरे जाने का यथासंभव लगातार प्रयास किया जाता रहा, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।

सीआरपी, बीआरपी भर्ती में एससी को मिलेगा 19 प्रतिशत आरक्षण

विधानसभा में विधायक ममता राकेश की ओर से पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, सीआरपी, बीआरपी के पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से तैनाती की जाएगी। अनुसूचित जाति के लिए 19, अनुसूचित जनजाति के लिए चार और अन्य पिछड़ा वर्ग में 14 प्रतिशत के आरक्षण की व्यवस्था है। मंत्री ने यह भी बताया कि इन पदों को भरने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के शासनादेश के अनुसार किया जाएगा।

डायटों के लिए अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की एक वजह राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यालयों से शिक्षकों को तैनात किया जाना है। शिक्षा मंत्री ने अमर उजाला से बातचीत में बताया, प्रदेश में जो डायट हैं, उनका अलग कैडर व नियमावली नहीं है। सरकार इसके लिए अलग कैडर व नियमावली बनाने जा रही है। वर्तमान में विद्यालयों से डायटों में शिक्षकों की तैनाती की जा रही, जिससे स्कूल खाली हो रहे हैं। इनके लिए कैडर व नियमावली बनने से इनमें अलग से नए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जबकि इनमें तैनात शिक्षक मूल तैनाती पर जाएंगे।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of job of sarkari teachersnews of sarkari jobnews of uttrakhand
Previous Article

Uttarakhand News: अब पिथौरागढ़ से उड़ेगा 42 ...

Next Article

Exclusive: एम्स के प्रोफेसर का दावा, केवल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Abhay
    उत्तराखण्ड

    Nainital: ‘बन टिक्की’ की शूटिंग करने पहुंचे अभय देओल

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami11
    उत्तराखण्ड

    लोक सभा चुनाव: भाजपा के तरकश में एक और तीर…मोदी के CAA और धामी के UCC से वोटरों को साधेगी ...

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: इस बार नए आस्था पथ से बदरीनाथ तक पहुंचेंगे तीर्थयात्री

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Bus
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों में उबाल

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Uttrakhand Vidhan Sabha
    उत्तराखण्ड

    रूट डाइवर्जन को लेकर,चार दिन का प्लान

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Roorke
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Police : नमाज के बाद भिड़ गए दो पक्ष

    March 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300 और विदेशियों के लिए 600 रुपये

  • Kk
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव के 27 प्रत्याशियों को पड़े नोटा से कम वोट

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों का नवीकरण अब हर साल

Timeline

  • June 11, 2026

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • June 11, 2026

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • June 11, 2026

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • June 11, 2026

    भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • June 11, 2026

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Gangotri Yamunotri

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.