Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand High Court: विधानसभा भर्ती मामले में PIL बंद, याचिका निस्तारित

Uttarakhand High Court: विधानसभा भर्ती मामले में PIL बंद, याचिका निस्तारित

By hinditvnews
February 18, 2026
177
0
Himachal High Court

UK High Court: विधानसभा भर्ती मामले में जिम्मेदारों की पहचान के बाद पीआईएल बंद, याचिका निस्तारित

हिंदी टीवी न्यूज , नैनीताल। Published by: Megha Jain Updated Wed, 18 Feb 2026

अभिनव थापर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उत्तराखंड विधानसभा में राज्य गठन के बाद से कई नियुक्तियां संविधान का उल्लंघन कर बिना विज्ञापन और चयन प्रक्रिया के की गईं।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड विधानसभा में कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़ी जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है। अदालत ने मामले को रिकॉर्ड पर भेज दिया है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि इस पीआईएल के निस्तारण का असर उन याचिकाओं पर नहीं पड़ेगा जो सेवा समाप्त किए गए कर्मचारियों की ओर से दायर की गई हैं और विचाराधीन हैं।

अभिनव थापर ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उत्तराखंड विधानसभा में राज्य गठन के बाद से कई नियुक्तियां संविधान का उल्लंघन कर बिना विज्ञापन और चयन प्रक्रिया के की गईं। याचिका में तीन प्रमुख मांगें की गई थीं कि विधानसभा की सभी भर्तियों का मूल अभिलेख न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए, न्यायिक सदस्य की अध्यक्षता में विशेष जांच दल गठित कर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और 6 फरवरी 2003 के शासनादेश के अनुसार अनियमित नियुक्त कर्मियों वेतन-भत्तों पर खर्च हुई राशि की वसूली जिम्मेदार अधिकारियों से की जाए। सुनवाई के दौरान दाखिल शपथपत्र में यह स्वीकार किया गया कि वर्ष 2001 से 2021 तक कुल 396 एडहॉक नियुक्तियां की गईं।

इनमें 166 कर्मचारियों को वर्ष 2015 में नियमित कर दिया गया और 227 कर्मचारियों की सेवाएं 23 सितंबर 2022 को समाप्त कर दी गईं। खंडपीठ ने माना कि प्रतिवादी ने स्वयं जांच कर कार्रवाई की है और जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान भी की जा चुकी है। ऐसे में याचिका पर अतिरिक्त निर्देश देने की आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नियुक्तियां सांविधानिक पद पर आसीन तत्कालीन स्पीकर के निर्देश पर हुई थीं, इसलिए इस पहलू की आगे जांच करना इस जनहित याचिका में उचित नहीं है। कोर्ट ने याचिका को निस्तारित करते हुए स्पष्ट किया कि सेवा समाप्त कर्मचारियों की लंबित रिट याचिकाओं पर इस फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पूर्व स्पीकर और मुख्यमंत्रियों के निर्देश पर हुईं नियुक्तियां
कोर्ट ने 7 जुलाई 2023 को निर्देश दिया था कि संबंधित पक्ष यह स्पष्ट करें कि नियमों और 6 फरवरी 2003 के शासनादेश के विपरीत नियुक्तियां करने के लिए कौन जिम्मेदार था। 9 जुलाई 2024 को दाखिल हलफनामे में कहा गया कि ये नियुक्तियां तत्कालीन विधानसभा अध्यक्षों के निर्देश पर, तत्कालीन मुख्यमंत्रियों की सहमति से की गई थीं, जबकि विधानसभा सचिवालय ने इन पर आपत्ति जताई थी। प्रतिवादी पक्ष ने यह भी बताया कि जांच समिति गठित कर रिपोर्ट के आधार पर अवैध नियुक्तियों को समाप्त किया गया और संबंधित व्यक्तियों की पहचान भी कर ली गई है।

Share :
Tagshindi newsnainital newsUttarakhand High Court PIL closed after identification of those responsible in assembly recruitment caseuttarakhand news
Previous Article

Chamba में पत्नी की हत्या के बाद ...

Next Article

Uttarakhand: फंड दुरुपयोग मामले में हाईकोर्ट ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “Kangra: बीड़ में शुरू होगी पैराग्लाइडिंग की उड़ानें

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Court
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    हाईकोर्ट: सास ने बहू से मासिक भरण-पोषण की याचिका दाखिल की

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal News
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज शुरू होगी बस सेवा, उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी; इतना होगा किराया

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Animal
    मनोरंजन

    Animal OTT Release: एनिमल की ओटीटी रिलीज का रास्ता हुआ साफ, विवादों के बाद फाइनली इस दिन होगी स्ट्रीम

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Download (61)
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Ind vs Eng Test: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित बड़ी हस्तियों को निमंत्रण देगी एचपीसीए

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Water Shortage
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 5 साल में 34 बार संक्रामक रोग फैलाव, दूषित पानी मुख्य कारण

    April 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Knh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गर्मी की छुट्टी ले चुके शिक्षकों को नहीं मिलेगा शीतकालीन अवकाश

  • Rohru
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चांशल में बर्फबारी न होने से पर्यटन योजना पर संकट

Timeline

  • August 22, 2026

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • August 22, 2026

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • August 22, 2026

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • August 22, 2026

    Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • August 22, 2026

    गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry Integrated AI & ML Degree

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ...

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.