Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand News: जानिए कुमाऊं में कब मनाई जाएगी दीपावली

Uttarakhand News: जानिए कुमाऊं में कब मनाई जाएगी दीपावली

By hinditvnews
October 23, 2024
548
0
Diwali

Uttarakhand News: जानिए कुमाऊं में कब मनाई जाएगी दीपावली, ज्योतिषाचार्यों ने दिया सामूहिक निर्णय; जानें तारीख?

हिंदी टीवी न्यूज, नैनीताल Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Oct 2024

सोशल मीडिया में दीपावली पर्व को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति साफ करते हुए ज्योतिषाचार्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि कुमाऊं में एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

सोशल मीडिया में दीपावली पर्व को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति साफ करते हुए ज्योतिषाचार्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि कुमाऊं में एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाया जाएगा। पर्व निर्णय सभा से जुड़े ज्योतिषों का कहना है कि त्योहार को लेकर अलग-अलग मत और गणनाएं दी जा रही है जिससे जनमानस में असमंजस की स्थिति पैदा हुई है। जिसे स्पष्ट करना बेहद आवश्यक था।

पर्व निर्णय सभा के सचिव डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि उदयापिनि तिथि में ही पर्व और व्रत किए जाते हैं। उदयकाल में शुरू पूजा रात तक की जा सकती है। स्थानीय पंचागों में एक नवंबर को ही दीपावली पर्व मनाए जाने का निर्णय दिया गया है। उपाध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि पूरब की ओर तांत्रित पूजा का विधान है इसीलिए वहां 31 अक्तूबर को दीपावली मनाने पर जोर दिया जा रहा है जबकि दीपावली अगले दिन ही होगी। संरक्षक डॉ. भुवन चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक नवंबर को प्रदोष काल है और उसी दिन लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि त्योहार को लेकर भ्रम की स्थिति है और व्यापारी भी असमंजस में थे। इसीलिए संगठन ने त्योहार की एकरूपता को देखते हुए त्योतिषाचार्यों को एक मंच पर आमंत्रित किया। संचालन जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने किया। जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने सभी का आभार जताया। इस दौरान रामदत्त जोशी पंचाग निर्माता दीपक जोशी, डॉ.नवीन बेलवाल, डॉ. राजेश जोशी, मनोज उपाध्याय, उत्तराखंड ज्योतिष रत्न डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल, उमेश त्रिपाठी आदि ज्योतिषाचार्य मौजूद रहे।

तांत्रिक पूजा करने वाले ही 31 अक्तूबर को दीपावली मना रहे
शास्त्रीय विधि और पंचांगों के आधार पर उत्तराखंड के सभी पंचागों में पहले ही स्पष्ट है कि दीपावली एक नवंबर को ही मनाई जाएगी। इसमें कोई संदेह होना ही नहीं चाहिए। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त को देखते हुए शास्त्रीय विधि से एक नवंबर को प्रदोष काल में महालक्ष्मी पर्व मनाया जाएगा। महालक्ष्मी का व्रत भी उसी दिन होगा। इस बार दो दीपावली का जो विषय चल रहा है यह पृथ्वी के संक्रमण और परिक्रमा के आधार पर ऐसा हो रहा है। पहले ऐसी परिक्रमा नहीं होती थी इस बार इत्तफाक है। जो महाकाली का पूजन करते हैं यानि सिंह लग्न में जो तांत्रिक पूजा करते हैं वह लोग 31 अक्तूबर को दीपावली मना रहे हैं।

-डॉ. जगदीश चंद्र भट्ट, अध्यक्ष पर्व निर्णय सभा।

 

उत्तराखंड में चार पंचाग चलते हैं, सभी में एक को है दीपावली
जानकारी का अभाव होने के कारण भ्रम की स्थिति बनी है। उत्तराखंड में चार पंचाग चलते हैं सभी में एक नवंबर को दीपावली पर्व है। बांकि राज्यों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग है वहां पर तिथि को लेकर विवाद हो रहा है तो वह अलग है। लेकिन उत्तराखंड में यह नहीं होना चाहिए। उत्तराखंड में दो घटी से अधिक प्रदोष काल उत्पन्न हो रहा है। यहां पर एक नवंबर को सूर्यास्त का समय 5.33 मिनट है और 6.17 मिनट तक प्रदोष काल है। इसलिए एक नवंबर को पूरी रात महालक्ष्मी पूजन किया जा सकता है।

-डाॅ. मंजू जोशी, ज्योतिषाचार्या।

 

Share :
Tagsdehradun newsDiwali will be celebrated in Kumaon on November 1hindi newsnainital newsuttrakhand
Previous Article

HPU: पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की ...

Next Article

Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: सपा सांसद की टिप्पणी पर सीएम योगी का पलटवार, कहा अशोभनीय और वैचारिक दिवालियापन

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • Boder
    Chandigarh Newsपंजाब

    हुसैनीवाला बॉर्डर: रिट्रीट सेरेमनी में आमने-सामने BSF और पाक रेंजर्स, गूंजे नारे

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: पहलवान घुघू की हत्या, खेत के कुएं में मिला शव, 27 मार्च से था लापता

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: आज दून समेत पहाड़ी जिलों में झोंकेदार हवाएं, बारिश के आसार

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Water Shortage
    उत्तराखण्ड

    सुंदर दिखने वाले पहाड़ों पर लोगों का ऐसा है हाल, इस इलाके में पानी को तरसे 100 परिवार, मंदिर-मस्जिद के ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Hp Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एनआईएस के प्रशिक्षकों की देखरेख में होगी इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती

    October 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • mandi pandoh route
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu Landslide: कुल्लू में भयावह मंजर, ताश के पत्तों की तरह ढह गईं कई इमारतें; देखें Video में आपदा का कहर

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

  • Jawahar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Timeline

  • October 14, 2026

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • October 14, 2026

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • October 14, 2026

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • October 14, 2026

    British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • October 14, 2026

    Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature Based Campus in Bengaluru

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Assetz Expands Development Pipeline with 10 Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.