Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी विधेयक पास होने के बाद उत्तराखंड में बदल जाएंगे ये नियम, लव जिहाद को लेकर कानून होंगे कड़े

Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी विधेयक पास होने के बाद उत्तराखंड में बदल जाएंगे ये नियम, लव जिहाद को लेकर कानून होंगे कड़े

By hinditvnews
February 6, 2024
228
0
06 02 2024 Ucc 23646735

Uttarakhand UCC Bill प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करना धामी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 को जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति ने दो फरवरी को अपना ड्राफ्ट सौंपा और आज सीएम धामी ने विधेयक विधानसभा में पेश कर दिया। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में धामी सरकार ने आज (मंगलवार) को ऐतिहासिक कदम उठा लिया है। उत्तराखंड विधानसभा में आज सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक को पेश कर दिया है। अब इसी के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करना धामी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 मई 2022 को जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की। समिति ने 20 माह के कार्यकाल में विभिन्न धर्मों, समूहों, आमजन व राजनीतिक दलों से संवाद कर संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया। दो फरवरी को चार खंडों व 740 पेज का यह ड्राफ्ट समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा।

इन कानून में होगा बदलाव

अब इस विधेयक के कानूनी रूप लेने के बाद प्रदेश की आधी आबादी इससे सीधे लाभान्वित होगी। समिति ने ड्राफ्ट में लड़कियों के विवाह की आयु बढ़ाने, बहुविवाह पर रोक लगाने, उत्तराखंड में लड़कियों के बराबर हक, सभी धर्मों की महिलाओं को गोद लेने का अधिकार व तलाक के लिए समान आधार रखने की पैरवी की गई है। ड्राफ्ट में तलाक, तलाक के बाद भरण पोषण और बच्चों को गोद लेने के लिए सभी धर्मों के लिए एक कानून की संस्तुति की है।

विवाह के लिए बदलेंगे कानून

सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य करने का प्रस्ताव किया गया है। बहुपत्नी प्रथा समाप्त कर एक पति पत्नी का नियम सभी पर लागू करने पर बल दिया गया है। प्रदेश की जनजातियों को इस कानून की परिधि से बाहर रखा गया है।

संपत्ति से लेकर लव जिहाद तक बदल जाएंगे ये नियम

यूसीसी ड्राफ्ट के तहत ये प्रमुख कानून बदल जाएंगे। संपत्ति बंटवारे में लड़की का समान अधिकार सभी धर्मों में लागू रहेगा। अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकेगा। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। लव जिहाद, विवाह समेत महिलाओं और उत्तराधिकार के अधिकारों के लिए सभी धर्मों के लिए समान अधिकार की बात इसमें की गई है।

समान नागरिक संहिता के प्रमुख बिंदु

  • -तलाक के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।
  • तलाक के बाद भरण पोषण का नियम एक होगा ।
  • गोद लेने के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।
  • संपत्ति बटवारे में लड़की का समान हक सभी धर्मों में लागू होगा ।
  • अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा ।
  • सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य होगी ।
  • लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा ।
  • -प्रदेश की जनजातियां इस कानून से बाहर होंगी ।
  • एक पति पत्नी का नियम सब पर लागू होगा, बहुपत्नी प्रथा होगी समाप्त।
Share :
TagsUttarakhand UCC Bill:उत्तराखंड में बदल जाएंगे ये नियम
Previous Article

Snowfall in Auli: औली में लगातार हो ...

Next Article

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा इलेक्शन की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shelja
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कांग्रेस: सैलजा का 5 दिवसीय गढ़वाल दौरा 6 से

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद, यात्री फंसे

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Coro
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ऑस्ट्रेलिया की महिला कोरोना पॉजिटिव, होटल में क्वारंटीन

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सहारा लेगी पुलिस, ADG कानून व्यवस्था ने की बैठक

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: गर्मी बढ़ते ही बिजली मांग में रिकॉर्ड उछाल, UPCL पर दबाव

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himani
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी संवारेंगी मायका, गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

  • Sharab
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

  • Crypto Currency Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला: 2,500 करोड़ के घोटाले में 25 सह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जल्द

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.