Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

By hinditvnews
December 6, 2024
346
0
Uttarakhand Roadways

Uttarakhand: राहत…आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें, संचालन पर लगाई गईं पाबंदियां हटाई

हिंदी टीवी न्यूज़ एजेंसी, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Fri, 06 Dec 2024

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने रोडवेज बसों से पाबंदियां हटा दी। 14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 सामान्य और 27 वॉल्वाे बसों का संचालन ठप हो गया था।

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 की पॉलिसी लागू होने के बाद से बंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 बसों का संचालन शुक्रवार से फिर शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पर दिल्ली सरकार ने बसों के संचालन पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी है।

14 नवंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी लागू की थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की 194 सामान्य और 27 वॉल्वाे बसों का संचालन ठप हो गया था। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। 22 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने रोडवेज बसों पर लगाई गईं पाबंदियां हटा दी हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का पुन: संचालन शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे शुक्रवार से परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 221 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया जाएगा।

22 दिनों तक झेलीं मुश्किलें

उत्तराखंड से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 22 दिनों में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। कई बार यात्रियों को दिल्ली के लिए बसें ही नहीं मिल पाईं। अब पाबंदियां हटने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

दिल्ली जाने के लिए यात्रियों ने चुकायी तीन गुना कीमत

बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों के लिए दिल्ली का सफर काफी मुश्किल भरा रहा। इस दौरान दिल्ली के लिए देहरादून से बड़ी संख्या में निजी बसें और टैक्सी संचालित हो रही थीं। इसमें यात्रा करने के लिए यात्रियों को दो से तीन गुना तक अधिक किराया देना पड़ रहा था।

चालकों-परिचालकों को नहीं मिल रहा था काम

कई संविदा और विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को काम नहीं मिल पा रहा था। ऐसी स्थिति में उन्हें घर बैठना पड़ा। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ। अधिकारियों के मुताबिक संविदा और विशेष श्रेणी चालकों-परिचालकों को किमी के हिसाब से वेतन दिया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 पॉलिसी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं। शुक्रवार से परिवहन निगम की सभी बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। – आनंद श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड परिवहन निगम

Share :
Tagsdehradun newshindi newsroadways buses 221 will run on Delhi route again from today Graded Response Action Plan-4 policy in Delhiuttrakhand
Previous Article

हिमाचल: डीजी डिस्क और प्रशंसा प्रमाणपत्र घोषित

Next Article

Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ramraheem
    Chandigarh Newsहरियाणा

    राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, 15वीं बार जेल से बाहर

    January 4, 2026
    By hinditvnews
  • Download (41)
    राष्ट्रीय

    काम की खबर: मजदूरों को मिलेगी हर महीने तीन हजार रुपये पेंशन, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: हरिद्वार रोड पर हादसा, एमडीडीए अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर

    August 10, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली विभागों से हटाए जाएंगे 40 पद

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक हफ्ते में 27% ज्यादा बारिश, जारी रहेगा बारिश का दौर

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूल बैग पर सख्ती: शिक्षा विभाग ने तय किया वजन

    July 13, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • cm
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

  • dehli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide News: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग भूस्खलन से हुआ बंद

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आदेश न मानने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह हाईकोर्ट तलब

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.