Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

By hinditvnews
August 7, 2026
58
0
The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands

गोशाला के पास मिला नवजात: कोई न सुन पाए किलकारी इसलिए मुंह में ठूंस दी रबड़, समय पर मिलीं सांसें तो बची जिंदगी

हिंदी टीवी न्यूज, गोपेश्वर (चमोली)। Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Aug 2026

एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। उसके मुंह में रबड़ ठूंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चमोली के रांगतोली गांव की इस घटना ने हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल दहला दिया। जन्म लेते ही एक मासूम को गोशाला के समीप लावारिस छोड़ दिया गया। इतना ही नहीं उसकी किलकारी कोई न सुन पाए इसके लिए उसके मुंह में रबड़ ठूंस दिया गया था। यदि कुछ देर और हो जाती तो शायद यह मासूम जिंदगी की जंग हार जाता।

उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया जिससे नवजात की जान बच गई। घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही लोगों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना है कि एक मासूम को इस तरह मरने के लिए छोड़ देना बेहद अमानवीय है। पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना सामने आई है। स्थानीय महिलाओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नवजात जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्ल्यूसी की निगरानी में श्रीकोट रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच 

चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। उसके मुंह में रबड़ ठूंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह गोशाला जा रही एक महिला की नजर नवजात पर पड़ी। महिला ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी को दी। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

नवजात की सांसें चल रही थीं
ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं ने बताया कि सुबह पांच बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो नवजात के मुंह में बालों का रबड़ ठूंसा हुआ था। उन्होंने रबड़ निकालकर देखा तो नवजात की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहतर देखभाल के लिए उसे सीडब्ल्यूसी की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नवजात का उपचार जारी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है। नवजात को वहां छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Share :
Tagschamoli newshindi newsNewborn found near cowshed with rubber stuffed in mouth police rushed the infant to the hospital Chamoli Newsuttarakhand news
Previous Article

Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम ...

Next Article

पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Xr:d:dafslufkca0:298,j:1553795231,t:23010717
    कुल्लूचंबाबिलासपुरशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    टारिंग में गड़बड़ी पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, इंजीनियर को गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: पंजाब के फैन, कोहली की बल्लेबाजी देखने पहुंचे

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Sharab
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • Animal
    मनोरंजन

    Animal OTT Release: एनिमल की ओटीटी रिलीज का रास्ता हुआ साफ, विवादों के बाद फाइनली इस दिन होगी स्ट्रीम

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

    April 8, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Landslide
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, छत तोड़ आंगन में अटकी

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: सीएम सुक्खू ने होम-स्टे पोर्टल किया लॉन्च, फायर एनओसी से नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण

  • army
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई, अब पसरा है मातम

Timeline

  • September 21, 2026

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • September 21, 2026

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • September 21, 2026

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • September 21, 2026

    देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • September 21, 2026

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • NH

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Murder

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.