Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: भूमि रजिस्ट्री पेपरलेस, मिलेगी वर्चुअल सुविधा

Uttarakhand: भूमि रजिस्ट्री पेपरलेस, मिलेगी वर्चुअल सुविधा

By hinditvnews
February 11, 2025
419
0
Premchand

Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by:Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025

चरणबद्ध तरीके से सुधार के लिए पूरी व्यवस्था को पेपर लेस किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, आधार प्रमाणीकरण, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

प्रदेश सरकार राज्य में भूमि की रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही है। साथ ही लोगों को वर्चुअल रजिस्ट्री कराने की भी सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैबिनेट से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह सुविधा जनता को उपलब्ध होने लगेगी।

इस प्रक्रिया से रजिस्ट्री प्रक्रिया में हो रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लग सकेगा। इस व्यवस्था को मई से लागू किया जा सकता है। वित्तमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश में स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत रजिस्ट्री के उपरांत दस्तावेजों को स्कैन कॉपी के रूप में कार्यालय में संरक्षित रखने की व्यवस्था है।

अब मूल लेख पत्रों को पक्षकारों को वापस किए जाने की व्यवस्था को तकनीकी रूप से बेहतर करने का निर्णय लिया गया था। चरणबद्ध तरीके से सुधार के लिए पूरी व्यवस्था को पेपर लेस किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसमें पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, आधार प्रमाणीकरण, वर्चुअल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2025 का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद भी विलेखों में पंजीकरण के लिए पक्षकार अपने ही स्थान से लेखपत्रों को तैयार कर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेगा। इसके अलावा स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी ऑनलाइन हो सकेगा। 

घर बैठे रजिस्ट्री करा सकेंगे

पक्षकारों के पास यह सुविधा भी रहेगी कि सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्वयं उपस्थित होकर अथवा घर से ही वीडियो केवाईसी के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित सब रजिस्ट्रार भी विलेखों में वर्णित तथ्यों का परीक्षण करने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे और पर वाट्सएप तथा ईमेल के जरिए तत्काल पक्षकार को प्रेषित भी करेंगे। यह प्रक्रिया आधार प्रमाणीकरण से भी इंटरलिंक होगी ताकि जन सुविधा के साथ-साथ पारदर्शिता को बढ़ावा मिले तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

अब तक ये हो चुका

एनआईसी के सहयोग से सॉफ्टवेयर तैयार। केंद्र सरकार व यूआईडीएआई अनुमति। आधार प्रमाणीकरण सेवा को लागू करने के लिए द्विपक्षीय एमऔयू। नियमावली में जरूरी संशोधन गतिमान।

ऐसे होगा पेपरलेस पंजीकरण

स्टाम्प एवं निबंध विभाग की वेबसाइट पर लाग-इन करना होगा। पक्षकार संपत्ति से संबंधित आवश्यक विवरण अपलोड करेंगे। अपलोड किए गए दस्तावेजों के आधार पर तैयार विलेख का परीक्षण स्टाम्प डयूटी व रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। बायोमैट्रिक्स फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान के लिए दिन व समय आवंटित किया जाएगा। उप निबंधकर ई-मुद्रा व सी डैक के माध्यम से डिजिटली हस्ताक्षरित पंजीकृत विलेख को ई-मेल, वाट्सएप व डिजिलॉकर के माध्यम से संबंधित पक्ष को भेज देगा।

ऐसी होगी वर्चुअल प्रणाली

लॉग इन करना होगा। आईडी/ जियो टैगिंग व संबंधित विभाग के माध्यम से संपत्ति का चयन करने के बाद आवश्यक पेपर को अपलोड करना होगा और तथ्यों के टेम्पलेट पर टाइप करना होगा। तैयार विलेख का परीक्षण के लिए ई-केवाईसी/ ई-हस्ताक्षर/ डिजिटल हस्ताक्षर के माध्य से विलेख तैयार होगा। इसके बाद ऑनलाइन स्टाप ड्यूटी का भुगतान होगा। रजिस्ट्री के लिए दिन व समय आवंटित कर दिया जाएगा। फिर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वीडियो केवाईसी आधारित निष्पादकर्ता/ गवाह की जीवतता परीक्षण कर ई-प्रमाणीकरण के लिए वीडियो रिकार्ड होगा। इस वीडियो को सबमिट करना होगा और डिजिटल विलेख को विभागीय डेटाबेस में संग्रहित कर डिजिलॉकर के माध्यम से प्रेषित हो जाएगा।

सरकार पारदर्शिता के साथ ही कार्यप्रणाली को ज्यादा जनसुलभ बनाने के लिए, डिजिटल माध्यमों को अपना रही है। इसी क्रम में जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पेपरलेस किया जा रहा है। इसके तहत लोगों अपने स्थान से ही ऑनलाइन रजिस्ट्री करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही कागज की खपत कम होने से पर्यावरण संक्षरण भी होगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

Uttarakhand: स्मार्ट मीटर जागरुकता के लिए समिति, ...

Next Article

Amritsar: ज्ञानी हरप्रीत सिंह हटाए गए, तख्त ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    पानीपत: चांदनी बाग में मां-बेटी की ज़हर से मौत, पति-बेटों से थीं अलग

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

    September 14, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए अति निर्धन परिवारों का चयन अधूरा

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Dengue
    दिल्ली

    दिल्ली: डेंगू 39, मलेरिया 8 और चिकनगुनिया 1 मामला, नगर निगम सतर्क

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, जुर्माना भी लगा

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • 22 02 2024 Pauri
    उत्तराखण्ड

    पौड़ी में आज निकलेगी जनाक्रोश रैली, व्यापार सभा ने समर्थन करते हुए बंद रखी दुकानें

    February 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramaditya Singh 28d27daf4230248ef1e12be012daf1ac
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विक्रमादित्य सिंह बोले- केंद्र की मदद से बनेगी जलोड़ी और भुभू जोत टनल

  • River Rafting in Himachal
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    Kullu Rafting Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी!

  • Kangra news
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: युवक की हत्या में बुआ और दो भतीजों को उम्रकैद की सजा

Timeline

  • October 16, 2026

    विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Male Doctor In The Hospital

    विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.