Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttrakhand: नैनीताल जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत

Uttrakhand: नैनीताल जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत

By hinditvnews
September 4, 2024
167
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Crime News: नैनीताल जिले में 24 घंटे में तीन वारदातों से दहशत, घर के बाहर बच्ची के अपहरण की कोशिश; जानें मामले

हिंदी टीवी न्यूज, नैनीताल Published by: Megha jain Updated Wed, 04 Sep 2024

पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए अपराधी शहर में सक्रिय हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान जिले में लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाओं से अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।

हल्द्वानी शहर में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, मानो अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। बीते एक सप्ताह में हल्द्वानी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग, मोबाइल लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक नौ साल की बच्ची को उसके ही घर के बाहर से अपहरण करने का प्रयास किया गया। आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सोमवार सुबह 6:20 बजे दिन निकलते ही सत्संग में जा रही बुजुर्ग महिला को चेन स्नेचरों ने अपना शिकार बना लिया।

घर के बाहर से बच्ची के अपहरण की कोशिश
बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बच्ची के अपहरण की कोशिश से खलबली मच गई। बच्ची का शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। घटना के बाद से बच्ची बेहद डरी-सहमी है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

टनकपुर रोड स्थित गौला गेट निवासी मोहम्मद वसीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उनकी नौ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां एक अंजान युवक पहुंचा और बेटी को जबरन खींचकर साथ ले जाने लगा। बच्ची की चीख सुनकर मोहल्ले वाले आरोपी के पीछे दौड़े।

उन्होंने किसी तरह आरोपी को दबोच लिया, तब तक परिजन भी बाहर पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर अपहरण की कोशिश की धारा में 137(2) में काठगोदाम वार्ड 34 निवासी आरोपी नवीन आर्या पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

मुखानी थाने के पास बुजुर्ग महिला की चेन लूट भागे बदमाश
चेन स्नेचिंग पहले रात में होती थी। रात में पुलिस की सख्ती के बाद अब स्नेचर सुबह चेन स्नेचिंग करने लगे हैं। मंगलवार सुबह 6:20 बजे धनुली देवी की एक बाइक में सवार दो चेन स्नेचरों ने सोने की चेन झपटी ली। इसके बाद वह फरार हो गए। लोहरियासाल तल्ला स्थित कालिका कॉलोनी प्रथम निवासी करम सिंह बगड़वाल ने बताया कि उनकी बहन धनुली देवी मंगलवार सुबह करीब 6:20 बजे ब्लॉक स्थित ओम शांति केंद्र जा रही थीं। घर से पैदल निकली थीं। मुखानी थाने से थोड़ा आगे जाते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने चलती बाइक से बहन की ढाई तोले की सोने की चेन खींचकर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। ये कालाढूंगी की तरफ भागे हैं। तहरीर के आधार पर धारा 304 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोटाबाग में युवती से छेड़छाड़
कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने साथी मित्र के साथ कोटाबाग बाजार में सामान खरीद रही थी। तभी उनके सामने एक कार आई। इस कार में सवार एक व्यक्ति युवती से गंदे इशारे करने लगा। युवती व युवक ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा में शिकायत दर्ज कर कार का पीछा किया। युवक ने कार को ओवरटेक कर पवलगढ़ के जंगल में रोक लिया। युवती कार में बैठ कर सारे घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। तभी एक और कार वहां आई ये कार सवार भी छेड़छाड़ कर रहे युवकों के साथी थे जिस कार का वह पीछा कर रहे थे।

कार सवार 3 से 4 लोगों ने फिर से युवती से छेड़छाड़ और गाली गलौच शुरू कर युवती के मित्र को पीटना शुरू कर दिया। युवती के हाथ में वीडियो रिकॉर्डिंग बनता देख उक्त कार सवार मौके से भाग निकले। युवती ने कालाढूंगी थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई। एसओ भगवान महर ने बताया कि मामले में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और गाली गलौच का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share :
Tagshindi newsnainital newsnews of Attempt To Kidnap A Girl Outside The House In Haldwaninews of nainitalnewss of uttrakhanduttrakhand news
Previous Article

Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन

Next Article

Haldwani: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फैसले से साफ होगी भविष्य की ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    दिल्ली

    वक्फ केस: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील – अंतरिम आदेश की सुनवाई तीन मुद्दों तक सीमित रहे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ढाई महीने बाद टूटा सूखा, सेब और गेंहू को मिली संजीवनी; बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार

    February 1, 2024
    By hinditvnews
  • Chamoli
    उत्तराखण्ड

    चमोली आपदा: बहुओं ने बचाई जान, मलबे से निकाला परिवार

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: 146 JOA IT को बोर्ड और निगमों में मिलेगी नौकरी, चयन आयोग ने भेजी फाइल

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्र की सख्ती, बजट अब सीधे ट्रेजरी में नहीं जाएगा

    February 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की समस्याएं

  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

  • Mani Mahesh Yatra
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा: शिव भक्तों का ऑफलाइन पंजीकरण

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.