Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

By hinditvnews
February 28, 2024
291
0
Pratibha

Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत, क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं, लेकिन प्रियंका गांधी की दखल के बाद उस समय ये आफत टल गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने जिस तरह खुलेआम सामने आकर मोर्चाबंदी की है, यदि कांग्रेस नेतृत्व ने इसे सही से नहीं संभाला तो प्रदेश सरकार मुश्किल में पड़ सकती है…

कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ ने बगावत कर दी है। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपने पिता वीरभद्र सिंह की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अपनी और युवाओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के समय ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वीरभद्र सिंह परिवार के बीच की दूरी साफ दिख गई थी।

वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं, लेकिन प्रियंका गांधी की दखल के बाद उस समय ये आफत टल गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने जिस तरह खुलेआम सामने आकर मोर्चाबंदी की है, यदि कांग्रेस नेतृत्व ने इसे सही से नहीं संभाला तो प्रदेश सरकार मुश्किल में पड़ सकती है। अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़ी दरार साफ दिख रही है और इसे संभालना स्वयं प्रियंका गांधी के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रतिभा सिंह कभी भी बगावत कर सकती हैं। इसमें उन्हें भाजपा से साथ मिल सकता है।

युवा तुर्कों को संभालने की चुनौती

अपने युवा तुर्कों को न संभाल पाना कांग्रेस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुआ है। उसकी इसी कमी से इसके पूर्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है, तो उसी की पार्टी के युवा हेमंत बिस्वा सरमा, ममता बनर्जी आज उसके लिए सबसे बड़े सिरदर्द साबित हुए हैं। अब यही स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी होती दिखाई पड़ रही है।

हालांकि, जिस तरह विक्रमादित्य सिंह ने तुरंत पार्टी आलाकमान पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है, और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा स्वयं को पूरा साथ दिये जाने की बात कही है, माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी आकांक्षाओं को पूरा किया तो वे बगावत करने से बच सकते हैं।

कांग्रेस यानी वीरभद्र सिंह परिवार

हिमाचल प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके एक कांग्रेस नेता ने अमर उजाला से कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का का मतलब वीरभद्र सिंह हुआ करते थे। अब उनकी भूमिका में उनका परिवार आ गया है। विधानसभा चुनाव में भी प्रतिभा सिंह ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी और लोगों से वीरभद्र सिंह के भावनात्मक मुद्दे पर वोट मांगा। उसी समय यह माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएगा।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, लेकिन संभवतः परिवारवाद के भाजपा के आरोपों से बचने के लिए पार्टी ने प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। उनके बेटे को मंत्री बनाकर उन्हें पूरा सम्मान देने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल आज का घटनाक्रम बता रहा है कि वीरभद्र सिंह का परिवार उससे संतुष्ट नहीं हुआ है। लेकिन यदि नेतृत्व उनकी भावनाओं को संतुष्ट करने में सफल रहता है, तो यह प्रदेश अभी भी कांग्रेस के साथ बना रहेगा।

 

 

Share :
Tagsbreaking news of himachal pradeshbreaking news of shimlanews of himachalnews of pratibha singhnews of shimlanews of vikramaditya
Previous Article

धर्मशाला: 14 महीने से सुलग रही चिंगारी ...

Next Article

Himachaql: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस की सरकार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Road
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अब सड़कों पर नहीं टिकेगी बर्फ, सुचारु रहेगा यातायात

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Forest Fire
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग से घुट रहा दम

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Jonny
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    इंग्लैंड क्रिकेटर Jonny Bairstow ने धर्मशाला मैदान को बताया बेहतर

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Taxi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बढ़े टैक्स से भडक़े टैक्सी आपरेटर, करेंगे आंदोलन

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: एक महीने से विधानसभा फ्लाईओवर का काम बंद

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: संजौली में अवैध निर्माण मामले पर विक्रमादित्य सिंह ने किया पलटवार

  • Asray
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

  • Sakataka Tasavara 21b98a49cdc0d28f220b295ad79145d4
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए 27 अगस्त को इन्हें स्कूल आवंटित किए हैं। तीन सितंबर तक पद संभालने को कहा है। अगर काेई चयनित अभ्यर्थी तय समय के भीतर पद नहीं संभालता है तो विभाग मानेगा कि वह नौकरी का इच्छुक नहीं है। इस स्थिति में वेटिंग लिस्ट में अगले अभ्यर्थी को नौकरी का मौका दिया जाएगा। जेबीटी की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए विभाग की ओर से नवंबर 2023 में काउंसलिंग की थी। जेबीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिलों के अंतर्गत मेरिट, जिलों के लिए उनके द्वारा दी वरीयता के क्रम के आधार पर किया गया है।

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.