अनुराग का आरोप: कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, बढ़े पैसे भी नहीं मिले

राजनीति: अनुराग बोले- कर्मचारियों की मांगें कई वर्षों से थीं लंबित, हमारी सरकार में बढ़ाए पैसे भी नहीं दिए
हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 24 Oct 2026
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों दोनों की मांगें कई वर्षों से लंबित थीं। हमारे समय भी जो पैसे बढ़ाए गए, वो भी नहीं दिया गया। इस सरकार के चार साल होने को आ गए। अगर पेंशनरों की ही बात करूं तो 8,555 करोड़ हमारे सरकारी कर्मचारी-पेंशनरों का लंबित था। इसी तरह से खिलाड़ियों का भी 2018 से लेकर 2026 आ गया। उनको भी उनके हक नहीं मिले जो मेडल उन्होंने नेशनल गेम्स या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते। यह दुर्भाग्य है।















