Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आरडीजी पर राजनीति का आरोप, कर्नाटक मांग पर सीएम की चुप्पी: जयराम ठाकुर

आरडीजी पर राजनीति का आरोप, कर्नाटक मांग पर सीएम की चुप्पी: जयराम ठाकुर

By hinditvnews
February 5, 2026
205
0
Jairam Thakur

Jairam Thakur: नेता विपक्ष बोले- आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं सीएम

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 05 Feb 2026

आरडीजी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील विषय पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरडीजी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील विषय पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है और प्रदेश की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक तथ्यों को छिपाकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक ने स्वयं आरडीजी को बंद करने की बात कही थी। जब उनकी ही पार्टी के राज्य ऐसी मांग कर चुके हैं, तो हिमाचल के मुख्यमंत्री इस तथ्य पर मौन क्यों हैं? क्या कांग्रेस की अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नीति है?
उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने अपनी सिफारिशों में स्पष्ट संकेत दिया था कि भविष्य में आरडीजी की व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से समाप्त हो सकती है। उस समय वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में विधायक थे। उन्हें इस विषय की पूरी जानकारी थी, फिर आज वे अनभिज्ञता का दिखावा क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि तब उन्होंने इस पर क्या रुख अपनाया था।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आरडीजी को लेकर झूठा भय और भ्रम फैलाकर कांग्रेस सरकार अपनी वित्तीय कुप्रबंधन और प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान हटाना चाहती है। सच्चाई यह है कि वित्त आयोग की सिफारिशें एक दीर्घकालिक ढांचे के तहत आती हैं और राज्यों को पहले से संकेत दिए जाते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को चाहिए कि वह राजनीतिक बयानबाजी बंद करे और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। केंद्र पर अनावश्यक आरोप लगाने के बजाय अपनी आर्थिक नीतियों और खर्च प्रबंधन पर जवाब दे। उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों के आधार पर बात करती है और आरडीजी के मुद्दे पर भी सच्चाई जनता के सामने लाती रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2013-14 और बजट 2026-27 की तुलना करने पर स्पष्ट हो जाता है कि देश का बजट मॉडल पूरी तरह बदल चुका है। वर्ष 2013-14 में बजट सब्सिडी आधारित था, जबकि 2026-27 का बजट पूंजीगत निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण और आत्मनिर्भर भारत पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास आधारित बजट मॉडल लागू किया है, जिसका परिणाम हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि कुल पूंजीगत व्यय 2013-14 में लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 12.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है, यानी 516 प्रतिशत से अधिक वृद्धि। रक्षा बजट 2.03 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 287 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। कृषि मंत्रालय का बजट 27 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.32 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, शिक्षा बजट लगभग 65 हजार करोड़ से बढ़कर 1.39 लाख करोड़ रुपये हो गया। रेलवे सीएपीईएक्स 63 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2.93 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि स्वास्थ्य बजट 37 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 92 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में निवेश लगभग 35 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो करीब 8 गुना वृद्धि है। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 76 गीगावॉट से बढ़कर 254 गीगावॉट हो गई है। देश का कुल निर्यात लगभग 310 बिलियन डॉलर से बढ़कर 825 बिलियन डॉलर तक पहुंचा है। महिला श्रम भागीदारी दर 23 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत से अधिक हो गई है और बहुआयामी गरीबी दर 55 प्रतिशत से घटकर लगभग 11 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। आयुष्मान भारत के तहत 42 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। कांग्रेस शासन तक देश में केवल 7 एम्स थे, जबकि आज 23 एम्स स्वीकृत या स्थापित हो चुके हैं, जो 229 प्रतिशत वृद्धि है। हिमाचल प्रदेश को भी एम्स बिलासपुर के रूप में बड़ी सौगात मिली।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग दे रही है। वर्ष 2026-27 में कर हस्तांतरण के तहत हिमाचल के लिए 13,949 करोड़ रुपये तथा अनुदान सहायता में 10,243 करोड़ रुपये का प्रावधान है। पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 2020-21 से 2025-26 तक हिमाचल को 8,309 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उड़ान योजना के अंतर्गत प्रदेश में चार हवाई अड्डों/हेलीपोर्ट का संचालन शुरू हुआ और 22 नए हवाई मार्ग शुरू किए गए। मंडी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को साइट क्लीयरेंस मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में 2,600 किलोमीटर से अधिक कार्य पूरा हुआ है। भारतमाला परियोजना के तहत 9,964 करोड़ रुपये की लागत से नए कॉरिडोर स्वीकृत हुए हैं। अटल टनल जैसी विश्वस्तरीय परियोजना भी केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत हिमाचल के पर्यटन स्थलों के लिए 68 करोड़ रुपये से अधिक स्वीकृत हुए। स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए काला अंब ईएसआईसी अस्पताल, एम्स बिलासपुर विस्तार, ड्रोन स्वास्थ्य सेवाएं और नालागढ़ में पीएलआई मेडिकल परियोजनाएं शुरू हुईं। चंबा, हमीरपुर और नाहन में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र की 90:10 फंडिंग वाली लगभग 200 योजनाओं से हिमाचल को बड़ा लाभ मिल रहा है। ग्रामीण रोजगार और विकास योजनाओं के लिए इस वर्ष वीबी ग्राम योजना में 96 हजार करोड़, मनरेगा के लिए 30 हजार करोड़, जल जीवन मिशन के लिए 60 हजार करोड़ और आवास योजना के लिए 54,917 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आंकड़े स्पष्ट बताते हैं कि केंद्र सरकार का बजट विकास, निवेश और जनकल्याण पर आधारित है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम और राजनीति कर रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Galgotias University Places a INR 350+ Crore ...

Next Article

आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बजट सत्र: दूसरे चरण के दूसरे दिन विपक्ष का हंगामा

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश-बर्फबारी, 180 सड़कें अभी भी बंद; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    Hindi News Today: PM मोदी आज देश को समर्पित करेंगे एक लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं, सुप्रीम कोर्ट करेगा संदेशखाली ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    JaipurRajasthan

    Rajasthan: 22 को बीकानेर आएंगे PM मोदी, सैनिकों से मिलने की संभावना

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चिट्टा तस्करी: महिला वकील गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka train
    हरियाणा

    होली पर विशेष ट्रेनें चलेंगी, बढ़ती भीड़ को लेकर आरक्षण का आकलन शुरू

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • hrtc news
    Himachal Tourists placesmanaliहिमाचल प्रदेश

    लग्जरी बसों में वादियों की सैर करेंगे सैलानी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • Baldev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Soldier Martyr : बलदेव चंद शहीद — पिता को कहा ‘ऑपरेशन अभी जारी है

Timeline

  • August 24, 2026

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • August 24, 2026

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • August 24, 2026

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • August 24, 2026

    Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • August 24, 2026

    Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON ...

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.