Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

बिलासपुरमौसमहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›एसडीएम सदर ने तीन किमी पैदल चलकर लिया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा

एसडीएम सदर ने तीन किमी पैदल चलकर लिया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का जायजा

By hinditvnews
September 5, 2025
342
0
Himachal News

बिलासपुर जिले में पिछले आठ दिन लगातार हुई भारी बारिश

बिलासपुर जिले में पिछले आठ दिन लगातार हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे ग्रामीणों का जीवन अस्त–व्यस्त हो गया है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का संपर्क कट गया है और लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह शुक्रवार को ग्राम पंचायत जामली के बनाली–परगाली क्षेत्र पहुंचे। सड़क मार्ग बंद होने के कारण वे करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावित स्थल तक पहुंचे। उन्होंने मौके पर भूस्खलन का निरीक्षण किया और नुकसान का विस्तृत आकलन किया। डॉ. सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि भूस्खलन के कारण खेतों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है और मकानों को भी खतरा पैदा हो रहा है। इस पर एसडीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा और उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा। उन्होंने राजस्व विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा। एसडीएम ने आपदा प्रबंधन के तहत लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि बारिश का दौर जारी रहने के कारण भविष्य में और भी भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन के सभी प्रावधानों को सक्रिय कर दिया गया है। राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी आपात स्थिति में तुरंत सेवाएं देने के लिए कहा गया है।

Share :
Tagsbreaking newshindi newshp news todayToday Hindi news Himachal
Previous Article

मानसून: हिमाचल में सितंबर के चार दिन ...

Next Article

Himachal News: स्कूल नेशनल की पहली मेजबानी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aag
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भरमौर के लूणा में भीषण आग, चार दुकानें व गाड़ी जलकर राख

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    October 12, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग, सरकार की तैयारी

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Sonipat Blast
    हरियाणा

    सोनीपत में कत्था बनाने की फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत; 21 घायल

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • fraud
    Chandigarh Newsnahanऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: टीजीटी शिक्षकों के विशेष वरिष्ठता लाभ वापस

    September 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आज केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं सीएम सुक्खू, हिमाचल प्रदेश के लंबित मामलों से करवाएंगे

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग 3.8°C; तापमान 2-5 डिग्री गिरा

Timeline

  • October 23, 2026

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • October 23, 2026

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • October 23, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • October 23, 2026

    Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • October 23, 2026

    Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.