Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

पंजाबहरियाणा
Home›पंजाब›किसान आंदोलन: एसकेएम ने SC कमेटी का निमंत्रण ठुकराया, कहा- हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

किसान आंदोलन: एसकेएम ने SC कमेटी का निमंत्रण ठुकराया, कहा- हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

By hinditvnews
January 1, 2025
281
0
Kissan

Kisan Andolan:एसकेएम ने ठुकराया SC की हाई पावर कमेटी का निमंत्रण, कहा- केंद्र से लड़ाई, हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 01 Jan 2025

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने तीन जनवरी को किसानों के साथ पंचकूला में बैठक बुलाई है। बैठक में कमेटी विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति बनाएगी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

पंजाब हरियाणा की सीमा पर शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के साथ बातचीत कर हल निकालने का निर्देश दिया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 37 दिन से आमरण अनशन पर हैं। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने तीन जनवरी को किसानों के साथ पंचकूला में बैठक बुलाई है। बैठक में कमेटी विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति बनाएगी।

वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इस बैठक से दूरी बना ली है। एसकेएम की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने एसकेएम को किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए 3 जनवरी को निर्धारित अपनी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब के शंभू और खनौरी सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के कारण इस कमेटी का गठन किया था, लेकिन एसकेएम उस आंदोलन का हिस्सा नहीं है।

साथ ही एसकेएम सैद्धांतिक रूप से न्यायालय के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता है, क्योंकि किसान केंद्र सरकार के साथ नीतिगत मुद्दों पर लड़ रहे हैं। इस संबंध में एसकेएम सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से नियुक्त हाई पावर कमेटी द्वारा चर्चा के लिए दिए गए आमंत्रण को स्वीकार करने में असमर्थता व्यक्त करता है। 

चार घंटे चलेगी महापंचायत
उधर दूसरी तरफ किसानों ने चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत बुलाई है। डल्लेवाल ने कहा कि वह जरूरी संदेश किसानों को देना चाहते हैं। यह किसान महापंचायत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी किसानों के पहुंचने की बात ही जा रही है।
केंद्र बातचीत के लिए हो तैयार, तभी खत्म होगा अनशन
उधर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दोबारा से इस पूरे मामले पर सुनवाई हुई। इस संबंधी बात करते किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़, काका सिंह कोटड़ा, सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि अदालत में हुई पूरी प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया है। पहले की तुलना में सुप्रीम कोर्ट का रूख बदला है। साथ ही कहा कि अगर केंद्र सरकार की ओर से मांगों को लेकर बातचीत का न्योता आता है, तो डल्लेवाल अपना अनशन समाप्त करने पर विचार कर सकते हैं।

फिलहाल आंदोलन चलता रहेगा
किसान नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की ओर से केंद्र को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करके किसानों की मांगों को पूरा कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन के दौरे के वक्त कहा था कि बड़ी-बड़ी जंगों का हल बातचीत से हो सकता है, तो फिर किसान इस देश का हिस्सा हैं। उनकी मांगों को बातचीत के जरिये हल क्यों नहीं किया जा रहा है। किसान नेताओं ने साफ किया कि फिलहाल आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी हालत में पंजाब सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन को इसमें खलल डालने नहीं दिया जाएगा। नौजवान व किसान 24 घंटे खनौरी बॉर्डर पर पहरेदारी कर रहे हैं।
Share :
Tagsharyana newshindi newsKissan Andolan
Previous Article

Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    उद्योगपतियों की चेतावनी: बिजली दरें बढ़ी तो हिमाचल में उद्योग चलाना होगा मुश्किल

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: छात्र आंदोलन के समर्थन में आज कैंडल मार्च, CM सुक्खू होंगे शामिल

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Bhatt
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा बड़बोले नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी, क्षेत्रवाद के बयानों से असहज

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Aayushman
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड की वजह से ही चल रही इस डेढ़ वर्षीय बच्चे की सांसें

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • nainital
    उत्तराखण्ड

    विरोध झेलने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बैंणी सेना ने बदल दी वार्डों की सूरत- ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Rohit
    cricketखेल

    IND vs AUS: टेस्ट से संन्यास की अटकलों को रोहित ने किया खारिज

    January 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Snowfall
    manalinahanWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात ठप, दारचा-जिंगजिंग बार में फंसे वाहन

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 14 साल का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, ब्याज सहित होगी वसूली

  • Transfer
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रशासनिक फेरबदल, कुल्लू को कार्यवाहक DC

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.