Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

By hinditvnews
July 16, 2026
83
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Kaithal: टोटका और भुक्की की शिकायत के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या; ईंट, रॉड व बरछी से हमले का आरोप

हिंदी टीवी न्यूज, कैथल (हरियाणा)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 16 Jul 2026

शिकायतकर्ता के अनुसार संदीप की ओर से फेंकी गई ईंट उसकी मां निर्मल कौर की छाती पर लगी, जिससे वह नीचे गिर गई। हरमीत ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारी, जबकि सिमरू की ओर से फेंकी गई ईंट शमशेर के सिर पर लगी।

कैथल के गांव मंडवाल में टोटका कराने और पुलिस को भुक्की (नशीले पदार्थ) की सूचना देने के शक में एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी अपने साथियों के साथ रात में छत के रास्ते घर में घुसा और ईंट, रॉड तथा बरछी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय निर्मल कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह गाली-गलौज के बाद पंचायत में हुआ था समझौता
पुलिस को दिए बयान में गांव मंडवाल निवासी शमशेर उर्फ शेरू ने बताया कि वह ट्रक चालक है। 14 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी संदीप उर्फ काली उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि संदीप ने उन्हें कहा कि शमशेर ने उसके घर पर टोटका कराया है और उसकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी। बाद में गांव की पंचायत में समझौता भी हो गया।
रात में छत से घर में घुसे आरोपी
शिकायत के अनुसार, उसी रात करीब नौ बजे शमशेर अपने परिवार के साथ घर के आंगन में बैठा था। तभी आरोपी संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू निवासी खेड़ी सरफली तथा तीन अन्य युवक छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोपियों ने उस पर ईंटों और रॉड से हमला कर दिया।
ईंट लगने से गिरी महिला, बरछी से भी किया वार
शिकायतकर्ता के अनुसार संदीप की ओर से फेंकी गई ईंट उसकी मां निर्मल कौर की छाती पर लगी, जिससे वह नीचे गिर गई। हरमीत ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारी, जबकि सिमरू की ओर से फेंकी गई ईंट शमशेर के सिर पर लगी। जब परिवार ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो संदीप ने बरछी से हमला कर दिया, जो शमशेर के सिर पर लगी। इसके बाद आरोपियों ने ईंटों की बौछार कर दी, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम
घटना के बाद वे उसकी माता निर्मल कौर को पहले राजौंद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कैथल रेफर कर दिया गया। बाद में सिग्नस अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि राजौंद थाना में पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ काली, हरमीत उर्फ मीत, गुरमीत, सिमरू और उनके तीन-चार अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 115(2), 190, 191(3), 331(6) और 351(3) सहित अन्य प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई  है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कराने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया।
Share :
TagsElderly woman murdered in Kaithal over suspicion of practicing sorcery and dealing in poppy huskharyana newshindi newskaithal news
Previous Article

हरियाणा SIR: 22 सीटों पर 38% तक ...

Next Article

हरियाणा: पीएम मोदी दिखाएंगे संत रविदास एक्सप्रेस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: स्वचलित केंद्रों पर होगी वाहनों की पासिंग, एमवीआई की भूमिका खत्म

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Haryana: मुख्य सूचना आयुक्त से 31 लाख वसूली पर हाईकोर्ट की रोक

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • 07 02 202
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से बढ़ेंगे 30 अध्ययन दिवस, प्रस्ताव तैयार

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    कड़ा रुख: IAS अधिकारी को हाईकोर्ट की चेतावनी, 50,000 रुपये जुर्माना

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ बंद, बाजार रहे बंद

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: टिहरी में 9.30 लाख की स्मैक के साथ ऋषिकेश का युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Radhakishan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 10 जुलाई को उपराष्ट्रपति का दौरा, तैयारियों की आज समीक्षा

  • Rest House
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब प्रदेश के Rest Houses के 1800 कमरों में मिलेगी VIP सुविधा

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने की मांग

Timeline

  • October 14, 2026

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • October 14, 2026

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • October 14, 2026

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • October 14, 2026

    British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • October 14, 2026

    Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature Based Campus in Bengaluru

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Assetz Expands Development Pipeline with 10 Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.