Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Uncategorized
Home›Uncategorized›क्या 300 से ज्यादा वीडियो लीक हुए? मामले में छात्राओं और पुलिस ने क्या कहा, जानें

क्या 300 से ज्यादा वीडियो लीक हुए? मामले में छात्राओं और पुलिस ने क्या कहा, जानें

By hinditvnews
August 31, 2024
224
0
adhar

क्या 300 से ज्यादा वीडियो लीक हुए

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में गुस्सा है। इस बीच, आंध्र प्रदेश के कृष्णा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में कथित तौर पर छिपाकर लगाया गया कैमरा पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कोई कैमरा नहीं मिला है। छात्राएं लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने खनन मंत्री के. रविंद्र से शिकायत भी की कि प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

सैकड़ों विद्यार्थी प्रदर्शन कर रहे
कृष्णा जिले के एसआर गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार मध्यरात्रि से सैकड़ों विद्यार्थी इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी पीड़ा रवींद्र के सामने बयां की, जो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ कॉलेज पहुंचे थे।

मामले को दबाने की कोशिश
छात्राओं ने रवींद्र से शिकायत करते हुए कहा, ‘हमें (छात्रों को) कॉलेज प्रबंधन पर भरोसा नहीं है क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने हमें धमकी दी है कि अगर हमने इस मामले की शिकायत की तो वे हमारे खिलाफ कार्रवाई करेंगे।’क्या बोले सीएम नायडू?
इस बीच, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुड्लावल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला वॉशरूम में कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए। उन्होंने साफ कह दिया है कि अगर छिपाकर लगाए गए कैमरों के माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड करने का अपराध साबित होता है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायडू ने छात्राओं से आग्रह किया कि यदि उनके पास घटना से संबंधित कोई सबूत है तो वे उसे उनके साथ साझा करें।इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना कि छात्रों के शौचालय में ऐसा कोई छिपा हुआ कैमरा नहीं मिला है। कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव ने बताया कि इस मामले को लेकर विश्वास बहाली के उपाय किए गए हैं और आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
इससे पहले, राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने भी इस कथित घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई यह घटना शुक्रवार को उस दौरान सामने आई जब न्याय के लिए गुरुवार देर रात तक प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोकेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक कहा, ‘मैंने कॉलेज में छात्राओं के शौचालय में छिपा कैमरा लगाए जाने के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कॉलेजों में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।’

आइए जानते हैं इस मामले में अब तक क्या हुआ?

 

  • आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा मिलने की बात सामने आई। इससे छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने गुरुवार रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया।
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में तनाव का माहौल बनने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में विजय शाह नाम के कॉलेज छात्र को ही गिरफ्तार किया। कथित तौर पर उसके लैपटॉप में 300 अश्लील वीडियो मिले। आशंका जताई गई कि आरोपी ने ये वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेंचे हैं।
  • एक लड़की ने बताया कि जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो बनाने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। छात्रा ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जांच के आदेश दिए और राज्य के खनन मंत्री के रविंद्र, कृष्णा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को कॉलेज का दौरा करने का भी निर्देश दिया। पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि लड़कियों के छात्रावास में कोई गुप्त कैमरा नहीं मिला। आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। लड़कियों को इस मुद्दे पर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
  • पुलिस ने कहा कि छात्रों और कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में संदिग्धों के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक समान की भी जांच की। आरोपों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने भी इस कथित मामले की जांच के आदेश दिए।
  • मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विरोध कर रहे छात्रों से अपील की है कि अगर उनके पास वॉशरूम में कैमरा होने का कोई सबूत है तो उसे साझा करें।
Share :
Tagsandhar
Previous Article

बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं ...

Next Article

हिमाचल में गहराया वेतन ओर पेंशन का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Lok
    Uncategorized

    Lok Sabha Election: शिमला संसदीय सीट पर गढ़ खो चुकी कांग्रेस को लगाना होगा जोर

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    Uncategorized

    छह करोड़ की ड्रग तस्करी: ईडी स्पेशल कोर्ट से पूर्व DSP जगदीश भोला समेत 17 लोग दोषी करार, दस साल ...

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • Solan news
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: निमोनिया ने जकड़े बच्चे

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • kollkata
    Uncategorized

    कोलकाता कांड के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डॉक्टर पर हिंसा हुई तो 6 घंटे के अंदर FIR होगी

    August 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cricket
    Uncategorizedखेल

    शार्दुल की जगह अक्षर पटेल की हुई टीम में एंट्री

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    Uncategorizedउत्तराखण्ड

    कल उत्तराखंड का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    October 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Train
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 6,297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती जल्द

Timeline

  • September 10, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

  • September 10, 2026

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

  • September 10, 2026

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

  • September 10, 2026

    MRG Group Expands MRG Crown Clubhouse to 30,000 Sq. Ft., Launches Club Jewel

  • September 10, 2026

    Interdisciplinary Knowledge Essential for Future Engineers, Says IISc Professor Arindam Ghosh

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End to End

    Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    MSI Launches 'September Promotions 2026' with Exclusive Channel Offers and Extended Financing Benefits

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.