Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

  • Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

  • Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

  • When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›चांशल में बर्फबारी न होने से पर्यटन योजना पर संकट

चांशल में बर्फबारी न होने से पर्यटन योजना पर संकट

By hinditvnews
December 29, 2025
243
0
Rohru

Himachal News: चांशल से रूठी बर्फ, घाटी को विश्व मानचित्र पर लाने की फिसल रही योजना

हिंदी टीवी,  रोहड़ू। Published by: Megha Jain Updated Mon, 29 Dec 2025

रोहड़ू उपमंडल की प्रसिद्ध चांशल घाटी में करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सड़क सुविधा मिलने के बाद सर्दियों में बर्फ नहीं पड़ने से पर्यटन और साहसिक खेलों पर विराम लगता जा रहा है।

कुछ वर्षों से चांशल से बर्फ रूठ गई है, जिससे घाटी को विश्व मानचित्र पर लाने की योजना फिसलती नजर आ रही है। रोहड़ू उपमंडल की प्रसिद्ध चांशल घाटी को शीतकालीन साहसिक खेलों के लिए विश्व मानचित्र पर लाने की योजना थी, लेकिन मौसम के बदलाव और हिमपात की कमी के कारण इस योजना पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर सड़क सुविधा मिलने के बाद सर्दियों में बर्फ नहीं पड़ने से पर्यटन और साहसिक खेलों पर विराम लगता जा रहा है। पहले सड़क की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ रही थी, अब बर्फ न पड़ने और मौसम के बदलाव ने योजना को रोक दिया है।

पहले चांशल घाटी में नवंबर के पहले सप्ताह से हिमपात शुरू हो जाता था। यानी मार्च तक कई क्रम में घाटी पर आठ से 15 फीट तक बर्फबारी वर्ष 2014 तक दर्ज की गई, लेकिन बीते चार साल से हिमपात का क्रम लगातार घटता जा रहा है। लंबे अरसे बाद इस साल चांशल में एक इंच बर्फ भी दिसंबर महीने में देखने को नहीं मिल रही। स्थानीय पर्यटन विभाग और विशेषज्ञों ने चांशल घाटी का साहसिक खेलों के लिए चयन उच्च गुणवत्ता वाले स्की ढलानों के चलते कई साल पहले किया था, जिसे संभावित रूप से एशिया के सबसे बड़े प्राकृतिक स्की स्लोप के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी।

कई बार हो चुका सर्वे
चांशल घाटी को साहसिक खेलों के लिए विश्व मानचित्र पर लाने के लिए कई बार सर्वे हो चुका है। इसके लिए स्थानीय पर्यटन विभाग और विशेषज्ञों की टीम चांशल घाटी पहुंची। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली और विभिन्न तकनीकी समूहों ने भी ढलानों का निरीक्षण भी किया। वर्ष 1998 में पहली बार चांशल घाटी का सर्वे किया था। इसके बाद 2003 में भी टीम ने सर्वे किया था। उस दौरान चांशल घाटी तक कोई सड़क नहीं थी। इस कारण योजना शुरू नहीं हो पाई थी। वर्ष 2018 में भी चांशल घाटी का सर्वे किया गया था।

गुलमर्ग, सोलंग जैसा घाटी को बनाने की योजना
अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी के कारण चांशल घाटी को गुलमर्ग, सोलंग आदि जैसे प्रसिद्ध स्की स्थलों के समकक्ष या उनसे बेहतर बनाने की योजना थी। प्रदेश के सभी मुख्यमंत्री चांशल को शीतकालीन खेलों के लिए विकसित करने की कई बार घोषणा भी कर चुके हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में साल 2018 में चांशल घाटी में अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उस दौरान तत्कालीन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यहां पहुंचकर प्रतियोगिता का समापन किया था।
स्थानीय लोगों का कहना अब यहां पर्यटन को विकसित करना संभव नहीं
क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर चौहान कहते हैं कि चांशल घाटी के पर्यटन के लिए विकसित होने से डोडरा-क्वार क्षेत्र में भी पर्यटन की उम्मीद जगी थी, लेकिन हिमपात कम होने से पर्यटन को बड़े स्तर पर विकसित करना संभव नहीं रहा।

नवंबर में ही घाटी में होता था भारी हिमपात
क्वार निवासी कमल बताते हैं कि पहले नवंबर में ही चांशल घाटी में भारी हिमपात होता था, जिससे डोडरा-क्वार सड़क कई महीनों तक अवरुद्ध रहती थी। अब दिसंबर में भी हिमपात नहीं हो रहा है।

बर्फ की आवृत्ति और स्थायित्व में हुआ बदलाव
चिड़गांव निवासी छौहरा पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर बताते हैं कि हाल ही के वर्षों में हिमालय में बर्फ की आवृत्ति और स्थायित्व में बदलाव देखने को मिला है। इसका प्रत्यक्ष असर स्नो खेलों और स्कीइंग जैसी गतिविधियों पर पड़ना स्वभाविक है। यदि इस प्रकार हिमपात में कमी होती रही, तो शीतकालीन खेलों के लिए चांशल घाटी को विश्व मानचित्र पर उतारना संभव नहीं लग रहा। इससे न केवल खेल प्रेमी प्रभावित हुए हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां भी दबाव में हैं।
प्राकृतिक बदलाव के अनुकूल बनानी होंगी रणनीतियां
लढोट निवासी रामेश्वर का कहना है कि यदि बर्फ पर्याप्त मात्रा में नहीं रहती है, तो स्की, स्नोबोर्ड और अन्य शीतकालीन साहसिक खेल आयोजित नहीं हो सकते। इससे भविष्य में क्षेत्र की आर्थिकी को नुकसान होने वाला है। चांशल घाटी में साहसिक खेलों की संभावनाएं मानी जाती थीं, लेकिन बर्फ की कमी के कारण स्की और स्नोबोर्ड जैसे खेलों के विस्तार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। स्थानीय समुदाय, प्रशासन और खेल संगठनों को अब प्राकृतिक बदलावों के अनुकूल रणनीतियां बनानी होंगी, ताकि चांशल घाटी का खेल और पर्यटन क्षेत्र सक्रिय बन सके।

फिलहाल चांशल घाटी में साहसिक खेल गतिविधियां बंद हैं। हालांकि, इसका प्रपोजल है। पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग का लाइसेंस भी नहीं दिया गया है। गर्मियों में यहां पर ज्यादा गतिविधियां आयोजित होंगी, क्योंकि ट्रैकिंग के लिए यह जगह बेहतर है। इस साइट पर ईको टूरिज्म को लेकर काम हो रहा है, क्योंकि यह अधिकतर वन विभाग के अंतर्गत आता है। – जगदीश शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी, शिमला

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsRohru Newsshimla news
Previous Article

Shimla: शिमला विंटर कार्निवल की पांचवीं संध्या ...

Next Article

Shimla: डॉक्टर स्ट्राइक पर सीएम सुक्खू: टर्मिनेशन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snowfall
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: सोलंगनाला में लगा लंबा जाम, मनाली में रेंगते रहे वाहन

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag Thakur Minister
    पंजाब

    चंडीगढ़ में खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, अनुराग ठाकुर बोले- फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए सरकार ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Cancer
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हमीरपुर में प्रदेश के पहले कैंसर संस्थान को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली पर नया सेस, 10 श्रेणियों पर ₹1 प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार, बोले- मानसिकता का शुद्धिकरण जरूरी

    September 4, 2026
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला स्टेडियम को प्लेऑफ मैच की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

    May 6, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, 3 माह में 5400+ शिकायतें

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

  • Aeroplane
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: देश के अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां

Timeline

  • October 19, 2026

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • October 19, 2026

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

  • October 19, 2026

    Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

  • October 19, 2026

    Maybelline New York Brings the Festive Shine with Kiara Advani and Its First-Ever India-Exclusive Limited Collection

  • October 19, 2026

    When Does Switching to an EV Make Financial Sense?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at ...

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Bajaj Broking Launches Algorithmic Trading Platform, Bringing Strategy Creation and Automated Execution Together

    By hinditvnews
    October 19, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.