Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

By hinditvnews
December 30, 2024
301
0
Apple

Year Ender 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन, यूनिवर्सल कार्टन ने दी बागवानों को राहत

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 30 Dec 2024

Year Ender 2024: हिमाचल प्रदेश में साल 2024 में सेब उत्पादन में करीब 20 हजार मीट्रिक टन की गिरावट आई। वहीं, यूनिवर्सल कार्टन ने बागवानों को बड़ी राहत दी।

हिमाचल में इस साल मौसम की मार के कारण बीते साल के मुकाबले सेब उत्पाद में गिरावट आई लेकिन यूनिवर्सल कार्टन ने बागवानों को बड़ी राहत दी। इस साल सेब उत्पादन में करीब 20 हजार मीट्रिक टन की गिरावट आई। मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद भी पिछले साल के मुकाबले करीब 17,000 मीट्रिक टन कम हुई है।

दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने के कारण चिलिंग ऑवर प्रभावित होने से फसल को नुकसान पहुंचा। इस साल सीजन करीब 15 दिन देरी से शुरू हुआ। साल 2022-23 में अक्तूबर माह तक 4.07 लाख मीट्रिक टन सेब कारोबार हुआ था, जबकि इस साल 3.87 लाख मीट्रिक टन ही सेब कारोबार हो पाया। एमआईएस के तहत पिछले साल अक्तूबर तक 49,000 मीट्रिक टन सेब खरीद हुई थी। हालांकि यूनिवर्सल कार्टन लागू करने से बागवानों को 20 किलो सेब पैकिंग में रिकॉर्ड दाम मिले। सेब सीजन से यूनिवर्सल कार्टन को अनिवार्य तौर पर लागू करने से बागवानों को दोहरा लाभ हुआ। यूनिवर्सल कार्टन लागू होने से जहां बागवानों को पेटियों में अतिरिक्त सेब भरने से छुटकारा मिला, वहीं मंडियों में दाम भी अच्छे मिले। यूनिवर्सल कार्टन लागू होने से किलो के हिसाब से सेब बेचने की व्यवस्था भी प्रभावी तरीके से लागू हुई। हर पेटी का वजन करने से छुटकारा मिला।

बागवानी विकास परियोजना का पहला चरण खत्म, दूसरे चरण की तैयारी शुरू
2016 में शुरू हुई बागवानी विकास परियोजना 31 अक्तूबर 2024 को पूरी हो गई। 1045.00 करोड़ रुपये की परियोजना का मुख्य उद्देश्य बागवानी उत्पादों की उत्पादकता, गुणवत्ता और बाजार तक पहुंच बढ़ाना था। परियोजना के तहत 30.26 लाख पौधों का आयात किया गया। 260 लघु सिंचाई योजनाएं बनाकर 12865 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई क्षेत्र के अधीन लाया गया, जिससे करीब 14270 किसान लाभान्वित हुए। 1.34 लाख किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। फलों से संबंधित 13 परियोजनाएं पूरी की गई हैं। ई-उद्यान और ऑनलाइन बिक्री पोर्टल की सुविधा शुरू की गई। परियोजना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। फेस-2 में बागवानी के अलावा कृषि, पशुपालन और मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास होंगे। बागवानी विकास परियोजना फेस-1 के प्रभावी क्रियान्वयन से विश्व बैंक संतुष्ट है और फेस-2 के वित्त पोषण के लिए भी प्रारंभिक तौर पर तैयार है।

100 करोड़ की लागत से तैयार हुआ पराला फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट
इस साल हिमाचल का पहला 100 करोड़ की लागत से तैयार पराला फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट बनकर तैयार हुआ। प्लांट का निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था। इसके लिए स्विट्जरलैंड से मशीनरी मंगवाई गई है। इस प्लांट की क्षमता एक महीने में करीब 16,000 टन सेब का जूस तैयार करने की है। हर रोज यह प्लांट 200 टन सेब का जूस का उत्पादन करने में सक्षम है। इसके अलावा यह प्लांट सालाना 1 लाख लीटर एप्पल वाइन और 50 हजार लीटर सेब का सिरका भी तैयार करेगा। प्लांट के साथ एक कोल्ड स्टोर भी बनकर तैयार हो गया है।
Share :
TagsApple Production In Himachalhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख ...

Next Article

New Year Celebration: नए साल के जश्न ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manrega
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MNREGA: हिमाचल में कामकाज ठप, केंद्र ने रोकी 461 करोड़ की ग्रांट

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherउत्तर प्रदेश

    UP News: 2025 के पहले दिन 14 वर्ष में सबसे ठंडा रहा मेरठ

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Indira Gandhi Medical College and Hospital में रोबोटिक सर्जरी से किडनी कैंसर का सफल ऑपरेशन

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, रजिस्टर में गड़बड़ी, खजांची हटाया

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में दो दिन साफ मौसम, 19 मई से फिर बारिश के आसार

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Sikander
    फ़िल्ममनोरंजन

    Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में ‘सिकंदर’ के निर्माता

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 30 10 2023 Sukhu Health 23568544
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Health: सुक्‍खू के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, अभी AIIMS के ICU में ही रहेंगे CM; डॉक्‍टर प्रोटोकॉल के तहत लेंगे निर्णय

  • Download (84)
    हिमाचल प्रदेश

    Gucchi Mushroom: अब कमरे में भी तैयार हो सकेगी गुच्छी, खुंब निदेशालय का पांच साल बाद शोध हुआ सफल

  • Cm
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा में आंतरिक लड़ाई बढ़ी

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.