Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

दिल्ली
Home›दिल्ली›दिल्ली CM घोषणा लाइव: BJP ने रविशंकर प्रसाद-ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया, नया CM चुनेंगे

दिल्ली CM घोषणा लाइव: BJP ने रविशंकर प्रसाद-ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया, नया CM चुनेंगे

By hinditvnews
February 19, 2025
302
0
Omprakash

Delhi CM Announcement Live: BJP ने दिल्ली के लिए रविशंकर प्रसाद-ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया, चुनेंगे नया CM

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Wed, 19 Feb 2025

CM Face of BJP in Delhi Announcement News Live: 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी

दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है।

बॉलीवुड से भी आ सकते हैं कई मेहमान

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद रहेगा।

रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ बने पर्यवेक्षक

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने दिल्ली प्रदेश में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। भाजपा ने रविशंकर प्रसाद, ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया है। इन्हीं की उपस्थित में शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चूंकि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे, इसलिए उनकी सुरक्षा में एसपीजी का घेरा मौजूद रहेगा।

रामलीला मैदान में किए गए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली वासियों को उनका नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। गुरुवार यानी 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हो गई है। दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कुछ देर में होगा। दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, इससे पर्दा आज उठ जाएगा। आज शाम 7 बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं, दिल्ली के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का एलान होगा।

चर्चा में हैं ये नाम

भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

निमंत्रण पत्र में 12 बजे का समय

कल दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक कार्यक्रम गुरुवार दोपहर को 12 बजे शुरू होगा। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री भाजपा से होगा: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए…”

आज विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री पद के लिए तो कई विधायक दौड़ में हैं, लेकिन आखिरी फैसला बुधवार को विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेगी। उन्हें नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे।
Share :
TagsBJP MeetingCM Oath in Ramlila Maidan Newsdelhi ncr newsDelhi New CM Name Announcement Live: Delhi Ka CM Kon Hogadelhi newshindi news
Previous Article

राजस्थान बजट 2025: बंपर भर्तियां, 1.25 लाख ...

Next Article

हिमाचल: होटलों से महंगा होगा होम स्टे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन गिरवी के बाद भी किसानों से बैंक मांग रहे गारंटी

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तर प्रदेश

    UP: चलती कार में चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • 500
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP News: हिमाचल में साइबर ठगी बढ़ी, 3 माह में 5400+ शिकायतें

    May 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • BRO
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बीआरओ बनाएगा चीन सीमा से सटी कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क, इसी सड़क से जाएगा असलाह और जवान

  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल का हक केंद्र से कब दिलाएंगे नड्डा और अनुराग’,

  • shogi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शोघी के पास 700 मीटर लंबी गोरेगांव-संगल सुरंग के मिले दोनों छोर

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.