Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

पंजाब
Home›पंजाब›‘परिणाम भुगतना पड़ेगा…’, घर के बाहर कांग्रेस का बूथ लगाया तो सरपंच ने दी धमकी

‘परिणाम भुगतना पड़ेगा…’, घर के बाहर कांग्रेस का बूथ लगाया तो सरपंच ने दी धमकी

By hinditvnews
June 6, 2024
270
0
Murder

‘परिणाम भुगतना पड़ेगा…’, घर के बाहर कांग्रेस का बूथ लगाया तो सरपंच ने दी धमकी; और फिर शाम में शुरू हुआ खूनी खेल

पंजाब में मुक्तसर साहिब (Punjab News) लंबी के गांव कक्खांवाली में कांग्रेस पार्टी का बूथ लगाने पर आम आदमी पार्टी से जुड़े सरपंच दलीप सिंह ने दो भाइयों को धमकी देने के बाद शाम में उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. आप पार्टी के कार्यकर्ता सरपंच ने घर में घुस कर साथियों के साथ दो भाइयों पर जानलेवा हमला
  2. शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए तो अस्पताल ले जाते समय फिर दोनों भाइयों पर किए हथियारों से वार
  3. एक जून को मतदान के दिन कांग्रेस का बूथ लगाने पर सरपंच ने दी थी धमकी
  4. चार को मतगणना होने के बाद की वारदात

श्री मुक्तसर साहिब। लंबी के गांव कक्खांवाली में एक जून को घर के बाहर कांग्रेस पार्टी का बूथ लगाने पर आम आदमी पार्टी से संबंधित सरपंच दलीप सिंह ने पहले दो भाइयों को धमकी दी और फिर मतगणना के दिन देर शाम को घर में घुसकर उन पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर बड़े भाई की हत्या कर दी जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल है।

मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (50) निवासी कक्खांवाली के रूप में हुई है। मृतक के बेटे गुरजंट सिंह ने बताया कि सरपंच ने पहले घर में हमला किया और फिर जब वे पिता व चाचा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लंबी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में फिर से उन्हें घेर कर हमला किया गया।

जिसके चलते उसके पिता की अस्पताल मौत हो गई। उधर, थाना लंबी पुलिस ने मामले में सरपंच दलीप सिंह समेत 14 आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित फरार चल रहे हैं।

सरपंच ने मतदान के दिन दी थी धमकी, कहा था बूथ लगाने के परिणाम भुगतने पड़ेंगे-

पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव कक्खांवाली ने बताया कि वे मजदूरी का काम करता है। एक जून को लोकसभा चुनाव वाले दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा उसके चाचा मनजीत राम के घर के आगे बूथ लगाया गया था।

इस दौरान गांव का सरपंच दलीप राम जोकि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, ने उसके चाचा मनजीत राम व पिता गुरमीत राम से कहा कि आप अपने घर के पास से कांग्रेस का बूथ न लगाएं। पिता व चाचा ने जवाब में कहा कि अब तो बूथ लग गया है हम कैसे इसे हटाएं तो सरपंच गुस्से में यह कहते हुए वहां से चला गया कि उसके कहने के बावजूद आप लोगों ने कांग्रेस का बूथ घर के आगे नहीं हटाया।

धमकी देते हुए कहा कि आप लोगों को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मतगणना वाले दिन चार जून की शाम करीब साढ़े छह बजे पिता गुरमीत राम और चाचा के घर में दोनों भाई बैठे हुए थे। इतने में सरपंच दलीप सिंह अपने 14 साथियों के साथ तेजधार हथियारों के साथ उनके घर में घुस आया और जानलेवा हमला कर दिया।

सरपंच दलीप ने तेजधार हथियार से उसके चाचा के सिर पर वार किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उक्त आरोपित मौके से फरार हो गए।

चाचा के बेटे गुरसेवक सिंह ने इलाज के लिए सवारी का प्रबंध करके पिता व चाचा को इलाज के लिए लंबी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में फिर से हमलावरों ने लंबी गांव के समीप उनका रास्ता रोक लिया और तेजधार हथियारों से पिता व चाचा को जान से मारने के लिए वार किए।

दोनों को अधमरा कर आरोपित फरार हो गए। घायल अवस्था में चाचा व पिता को लंबी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डाक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए बठिंडा के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पिता गुरमीत राम की देर रात मौत हो गई है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

मामले की जांच कर रहे एसआइ बलराज सिंह ने बताया कि हमले में घायल गुरमीत राम की मौत होने के बाद मृतक के बेटे के बयानों पर सरपंच दलीप राम पुत्र हरबंस राम, इसके भाई मलकीत राम,बूटा राम पुत्र हंसा,संदीप राम पुत्र मलकीत राम, संदीप राम पुत्र हरबंस राम,गगनदीप राम पुत्र कश्मीरी राम, बूटा राम पुत्र शंकर राम।

बूटा राम पुत्र हंसा राम, हरबंस सिंह पुत्र मल्ल सिंह,हैप्पी पुत्र सतपाल निवासी कक्खांवाली, जसवीर सिंह पुत्र बोघा सिंह, हर्षपिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, रमेश कुमार पुत्र महंगा राम,अमृतपाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पंजावा के खिलाफ धारा 302,307,452,506,148,149 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित अभी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of punjabnews of sri muktsar sahib
Previous Article

Patiala: नौ में से पांच हलकों में ...

Next Article

राम मंदिर बनाने के बावजूद अयोध्या में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Musium
    पंजाब

    International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Crime
    पंजाब

    घटनास्थल से दो किलो हेरोइन, 9 एमएम का विदेशी पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस बरामद किए

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीपंजाब

    Pollution: ‘किसानों को बनाया जा रहा खलनायक

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Ips
    पंजाब

    पंजाब की IPS दपंती की चार साल की बेटी की मौत

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Dunki1
    पंजाबफ़िल्म

    शाहरुख खान की ‘डंकी’ का जालंधर से खास कनेक्शन

    December 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • 02 02 2024 Kullu
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Snowfall: कुल्‍लू में लगातार हो रही बर्फबारी से यातायात बाधित, 67 सड़कें और 397 ट्रांसफॉर्मर ठप; इन मार्गों से न करें सफर

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourist Season: बिना बर्फबारी के हिमाचल में 26 जनवरी का टूरिस्ट सीजन भी फीका, होटलों के कमरे खाली

  • bjp
    election 2024हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    बीजेपी को मिली एक सीट पर अनुराग ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, हमीरपुर को लेकर कही ये बात

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.