बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उमड़े श्रद्धालु, दर्शनार्थियों की संख्या 22 लाख पार

बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक
हिंदी टीवी न्यूज, गोपेश्वर (चमोली) । Published by: Megha Jain Updated Mon, 02 Nov 2026
कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही बदरीविशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद धाम में हर दिन हजारों तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।
बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक धाम में 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं अब बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने में मात्र 15 दिन का समय शेष है।















