Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›633 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा, बोलीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह

633 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा, बोलीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह

By hinditvnews
December 16, 2023
345
0
Pratibha

633 करोड़ ऊंट के मुंह में जीरा, केंद्र सरकार की आपदा राहत पर बोलीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह

 शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की आपदा राहत के लिए 633 करोड़ की राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा मात्र बताया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ आपदा राहत पर भेदभाव कर रही है, जो कभी सहन नहीं होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने इससे पूर्व प्रदेश को जो भी राशि जारी की है, वह प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हर साल सभी प्रदेशों को केंद्र से मिलने वाली केंद्रीय हिस्सेदारी है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता आपदा राहत को लेकर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे है। भाजपा नेताओं का प्रदेश के हितों के प्रति नकारात्मक रवैया बहुत ही खेदजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने संसद में केंद्र सरकार से एक प्रश्न में पूछा था कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को क्या कोई विशेष आर्थिक मदद प्रदान की गई है। जवाब में केंद्र सरकार ने ऐसी आपदाओं से निपटने की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकारों पर डाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने माना है कि उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से विशेष आर्थिक मदद की मांग की गई। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा राहत फंड के तहत प्रत्येक राज्य को मिलने वाली पहली किश्त 180.40 करोड़ के बाद अतिरिक्त 200 करोड़ प्रदेश सरकार को जारी किए। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा आपदा राहत के नाम पर कोरा झूठ बोल रही है।

 

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of pratibha singhnews of shimlanews of shimla politics
Previous Article

ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा ...

Next Article

सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ashish
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव : सीएम के गृह जिले में फिर उपचुनाव

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Night View
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Gobhi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Cauliflower: मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Baluganj
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नाश्ते के बहाने सीएम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिखाई ताकत

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    ऊनाकिन्नौरधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में 807 तिब्बती समुदाय के लोग भी डालेंगे वोट

    May 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla snowfoll
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Snowfall In Himachal: शिमला-मनाली सहित प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात, 638 सड़कें बंद… जन जीवन बुरी तरह प्रभावित

  • weather alert
    राष्ट्रीयशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 204.4 मिमी वर्षा का अनुमान; केंद्र की हालात पर नजर

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.