Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी घोषणा

ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी घोषणा

By hinditvnews
December 18, 2023
470
0
Taxi

Shimla News: ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी घोषणा, सरकारी विभागों और निगमों में बनेंगे E-Charging स्टेशन

Shimla News हिमाचल प्रदेश में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। ई-वाहनों की खरीद पर सरकार अनुदान देगी। इसके बाद इन्हें सरकारी विभागों बोर्ड व निगमों में लगाया जाएगा। ई-टैक्सी चार साल की शुरुआती अवधि के लिए किराए पर ली जा सकेंगी। बेरोजगारों को सरकार ने एक और राहत दी है।

HIGHLIGHTS

  1. बेरोजगारों को सरकार ने एक और राहत दी है।
  2. अगर कोई ऑपरेटर अच्छी सेवा देता है तो उसके करार को दो साल और बढ़ाया जा सकता है।
  3. ई-टैक्सी की किराए की दरें तय करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

 शिमला। प्रदेश में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक और बड़ी घोषणा की है। ई-वाहनों की खरीद पर सरकार अनुदान देगी। इसके बाद इन्हें सरकारी विभागों, बोर्ड व निगमों में लगाया जाएगा। ई-टैक्सी चार साल की शुरुआती अवधि के लिए किराए पर ली जा सकेंगी। बेरोजगारों को सरकार ने एक और राहत दी है। यदि कोई ऑपरेटर अच्छी सेवा देता है तो उसके करार को दो साल और बढ़ाया जा सकता है।

संबंधित विभाग या संस्थान विशेष रूप से बनाए गए आनलाइन पोर्टल पर परिवहन विभाग को मांग प्रस्तुत करेंगे। श्रेणी-ए के लिए सिडान कार, श्रेणी-बी के लिए एसयूवी मिड रेंज, श्रेणी-सी के लिए लंबी दूरी की एसयूवी, श्रेणी-डी के लिए प्रीमियम एसयूवी या एमयूवी और श्रेणी-ई के लिए लग्जरी वाहन ई-टैक्सी के रूप में किराए पर लिया जा सकता है।

वाहन के लिए तय दूरी लगभग 2500 किलोमीटर निर्धारित

इन वाहनों के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएसन ऑफ इंडिया/इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलाजी (एआरएआइ/आइसीएटी) की न्यूनतम रेंज क्रमशः 250 किलोमीटर, 300 किलोमीटर, 400 किलोमीटर, 450 किलोमीटर और 450 किलोमीटर होनी चाहिए। मासिक आधार पर वाहन के लिए तय दूरी लगभग 2500 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जो आवश्यकतानुसार कम या ज्यादा भी हो सकती है।

हालांकि एक वर्ष में 30,000 किलोमीटर चलने के बाद संबंधित विभाग द्वारा ई-टैक्सी मालिक को 1.5 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान किया जाएगा। ई-टैक्सी की किराए की दरें तय करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

चार्जिंग सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जर स्थापित होगा

ई-टैक्सी की सेवाएं लेने वाले प्रत्येक विभाग या संस्थान को अपने वाहनों की चार्जिंग सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रिक चार्जर स्थापित करना होगा। यदि किसी विभाग में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए आधारभूत ढांचा नहीं है तो इसके लिए चार्जिंग स्टेशनों के साथ समझौता करना होगा।

परिवहन विभाग आवेदक और खरीदार को ई-वाहन के बारे में नवीनतम तकनीकों, इनके लाभ और अन्य जानकारी बारे जागरूक करने के लिए आरटीओ स्तर पर जागरूकता शिविर, कार्यशालाएं, ई-वाहन डेमो भी आयोजित करेगा।

ई-टैक्सी की खरीद व उपदान के लिए यह है नियम

सरकार ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान करके राज्य के युवाओं को रोजगार और स्टार्ट-अप सहायता की गारंटी देगी। सब्सिडी की गणना सभी प्रकार के करों सहित एक्स-शो रूम कीमत पर की जाएगी।आवेदक को परिवहन विभाग के पोर्टल पर एक खाता बनाना होगा, जिसे आधार अथवा मोबाइल ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा।

आवेदनों की छंटनी और जांच क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) स्तर पर की जाएगी। इसके लिए ड्राइविंग टेस्ट होगा। आवेदनों की जांच के बाद परिवहन विभाग योग्य ई-टैक्सी आवेदकों की सूची (रिजर्व पूल) तैयार करेगा, जो दो साल के लिए वैध रहेगी। इसके उपरांत पात्र लाभार्थी की सिफारिशें आवश्यकता के आधार पर उद्योग या नामित विभाग को सब्सिडी की मंजूरी के लिए पारदर्शी तरीके से प्रेषित की जाएंगी।

हरित राज्य बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी योजना: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी स्वरोजगार योजना युवाओं को स्टार्ट-अप के माध्यम से सुनिश्चित स्वरोजगार के साथ ही हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

 

Share :
Tagsnews of e- taxinews of himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

हर्षिल की सुंदर वादियों में हो रही ...

Next Article

सांसद प्रतिभा ने खरगे और सोनिया से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘ये जीत खास, जनता को मोदी पर है विश्वास’, बोले अनुराग ठाकुर

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Nit Hamirpur
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एनआईटी संस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Raina
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Road Accident: क्रिकेटर सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में आज से बंद हो सकते हैं पैथोलाजी टेस्ट और एक्स-रे

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिले 1023 नए टीजीटी

    March 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukhu Cm
    हिमाचल प्रदेश

    लोगों के हक छीन रही हिमाचल सरकार’, CM सुक्‍खू पर जमकर फूटा भाजपा का गुस्‍सा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

  • सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सिरमौर में अदरक की खेती करने वाले किसानों के लिए ये है बेहतर साल, दो दशकों बाद मिला अच्छा दाम

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.