Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

  • Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

  • MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

  • Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल: गर्मी से राहत, कई इलाकों में इस दिन से बारिश के आसार

हिमाचल: गर्मी से राहत, कई इलाकों में इस दिन से बारिश के आसार

By hinditvnews
May 21, 2026
66
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, राज्य के कई भागों में इस दिन से बारिश के आसार

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 21 May 2026

पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस से काफी ज्यादा रहा।

हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मई के तीसरे सप्ताह में मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस से काफी ज्यादा रहा। बुधवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए सोलन जिले के स्कूलों में प्रार्थना सभा का समय बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक सोलन जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा अधिकतम 10 से 15 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। ऊना जिले में पहले ही स्कूलों का समय बदल दिया गया है। उधर, माैसम विभाग ने प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

कई इलाकों में गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड

राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, नाहन, सोलन, मंडी और बिलासपुर में भी गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2024 के बाद इन सभी क्षेत्रों में मई में सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। पहाड़ी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज होने से लोगों को दिन के समय तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम हो गई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के निचले इलाकों में लू चलने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

इस दिन से कई इलाकों में बारिश के आसार, अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 और 23 मई को राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं सप्ताह के बाकी दिनों में 26 मई तक मध्य व उच्च पर्वतीय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के कुछ स्थानों पर 22 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है। माैसम विभाग ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 4 जून तक के सप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दाैरान अधिकतम तापमान राज्य के अनेक हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

तापमान में बदलाव के आसार

उधर, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद,अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।  वहीं कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 20.6, सुंदरनगर 19.1, भुंतर 15.6, कल्पा 11.0, धर्मशाला  17.9, ऊना 21.8, नाहन 21.5, केलांग 8.3, रामपुर 25.0, सोलन 16.7, मनाली 14.4, कांगड़ा 21.5, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.5, चंबा 17.5, जुब्बड़हट्टी 21.4, कुफरी 15.6, कुकुमसेरी 6.2, सेऊबाग 14.5,  बरठीं 17.1, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 13.1, देहरागोपीपुर 25.0, ताबो 7.2 व नेरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather: Relief from scorching heat likely in Himachal; chances of rain in several parts of the statehindi newsshimla news
Previous Article

NEET पेपर लीक: जयपुर में कांग्रेस का ...

Next Article

Veteran IPS Officer Vivek Dube Appreciates the ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 26 को येलो, 27-28 को ऑरेंज अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: संशोधन विधेयक के बाद अनुबंध लाभ से जुड़ी सभी अधिसूचनाएं वापस

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: कल खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Chinab
    Jammu & Kasmir

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    एसजीपीसी पर सीएम मान का हमला, गुरु ग्रंथ साहिब के गुम स्वरूपों पर सवाल

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • Raja
    Chandigarh Newsपंजाब

    जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीद का दावा, वड़िंग बोले- टिप्पणी उचित नहीं

    February 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • rajat awasthi
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल के दो वैज्ञानिक भी शामिल, रॉकेट कंट्रोलिंग कर मिशन का हिस्सा बने

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • July 4, 2026

    DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

  • July 4, 2026

    Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

  • July 4, 2026

    MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

  • July 3, 2026

    Marwari Catalysts Group to Build Elara Healthcare as a Future-Ready Mother and Child Care Network

  • July 3, 2026

    Ai+ Smartphone Announces Biggest-Ever Offer on Pulse 2 at INR 8,999 and Across its Product Portfolio During Flipkart GOAT Sale

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ds Group To Launch Marriott International's W Hotels Brand In Ncr

    DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Tamchy Special Financial Investment Territory On Issyk Kul Launched In Kyrgyzstan

    Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Msi Joins The Flipkart Goat Sale With Special Pricing Across Gaming And Productivity Laptops

    MSI Joins the Flipkart GOAT Sale with Special Pricing Across Gaming and Productivity Laptops

    By hinditvnews
    July 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.