Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NEET पेपर लीक केस: सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, बायोलॉजी लेक्चरर पकड़ा गया

  • गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

  • हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

  • रामपुर: विवादित टिप्पणी मामले में आजम खां दोषी, दो साल कैद व 20 हजार जुर्माना

  • बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले मंत्री, बोले- जाको राखे साइयां…

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सुक्खू

By hinditvnews
February 5, 2026
113
0
Cm Sukhu

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 05 Feb 2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खहा कि हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई वे जनता के सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से निरंतर लड़ते रहेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका तथा राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में कर्म करने और फल की चिंता न करने का जो संदेश दिया गया है, उसी कर्मयोग की भावना से प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, आमजन और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए संवेदनशील, समावेशी और मानवीय दृष्टिकोण के साथ योजनाओं को लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के लिए माता-पिता की भूमिका निभा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने प्रदेश के 6,000 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा प्रदान किया है। निराश्रित बच्चों की 27 वर्ष की आयु तक शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 4,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी दी जा रही है, जबकि शिक्षा, आवास और स्वास्थ्य सहित सभी आवश्यकताओं का प्रबंध सरकार द्वारा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी विद्यार्थी केवल आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे दूसरी बार श्री राधाकृष्ण मंदिर आए हैं और यहां से उन्हें सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाई वे जनता के सहयोग और भगवान के आशीर्वाद से निरंतर लड़ते रहेंगे।

इस अवसर पर बाबा बाल जी महाराज ने मुख्यमंत्री को शुभाशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान की कृपा से मुख्यमंत्री पूरे हिमाचल का भला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का परिवार धार्मिक संस्कारों से युक्त है और वे प्रदेश की जनता के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के समय मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये का योगदान भी दिया गया था।  इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन सिंह बबलू, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, महाधिवक्ता अनूप रत्न, एससी आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share :
TagsCM Sukhu said With the blessings of the people and God the fight for the rights of Himachal will continuehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हरियाणा में जिला कैडर शिक्षकों की ट्रांसफर ...

Next Article

VinFast India Partners with Bank of Baroda ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    85 दिन बाद आज शिमला पहुंचेगी ट्रेन

    October 2, 2023
    By hinditvnews
  • Download
    उत्तराखण्ड

    उत्‍तराखंड पुलिस पर साइबर हमला, चौथे दिन भी बाधित रहे काम; इंजीनियरों की टीम सुधार में जुटी

    October 6, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन गिरवी के बाद भी किसानों से बैंक मांग रहे गारंटी

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    हरियाणा

    Haryana: अनिल विज का तंज, विनेश फोगाट देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Sharab
    उत्तराखण्ड

    नए साल 2026 पर उत्तराखंड में जश्न, रिकॉर्ड तोड़ वन-डे बार लाइसेंस जारी

    January 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश का अनुमान, 27-28 मई को अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट

  • Goshala
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना में ठंड और चारे की कमी से गोशाला में सात गोवंश की मौत, तीन की हालत नाजुक

Timeline

  • May 16, 2026

    NEET पेपर लीक केस: सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, बायोलॉजी लेक्चरर पकड़ा गया

  • May 16, 2026

    गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

  • May 16, 2026

    हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

  • May 16, 2026

    रामपुर: विवादित टिप्पणी मामले में आजम खां दोषी, दो साल कैद व 20 हजार जुर्माना

  • May 16, 2026

    बरेली: आंधी में उड़ने वाले नन्हे मियां से मिले मंत्री, बोले- जाको राखे साइयां…

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • cbi

    NEET पेपर लीक केस: सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, बायोलॉजी लेक्चरर पकड़ा ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Accident

    गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.