Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

कुल्लूमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›बागवानी पर आपदा : शिमला में 3.15 लाख पेटी और कुल्लू में एक लाख क्रेट सेब फंसा

बागवानी पर आपदा : शिमला में 3.15 लाख पेटी और कुल्लू में एक लाख क्रेट सेब फंसा

By hinditvnews
September 4, 2025
339
0
Himachal Pradesh New

शिमला में 3.15 लाख पेटी और कुल्लू में एक लाख क्रेट सेब फंसा

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से करोड़ों की सेब बागवानी पर खतरा मंडरा गया है। शिमला और कुल्लू जिले की सैकड़ों सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। बागवानों की फसल सेब बगीचों और तोड़ी हुई ग्रेडिंग केंद्रों में फंस गई है। बागवानों ने सेब की पेटियां पैक कर रखीं है, लेकिन यातायात ठप होने से फसल को मंडी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। उधर, मंडियों में बिका सेब भी ट्रकों में है। बाहरी राज्यों को इसकी सप्लाई नाममात्र ही हो रही हे। शिमला जिले में करीब सवा तीन लाख सेब की पेटियां फंसी हुईं हैं। हर वर्ष प्रदेश में सेब का कारोबार करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपये तक पहुंचता है। इस वर्ष भारी बारिश के कारण अधिकांश सड़कें बंद हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर है। रामपुर उपमंडल में ननखड़ी और 12/20 क्षेत्र में सेब की पेटियां सड़कें बाधित होने से फंस गई हैं। रामपुर के 12/20 क्षेत्र और ननखड़ी तहसील के खोलीघाट, गाहन, अड्डू, नागाधार, खमाडी, कंदरेड़ी, कुंगलबाल्टी और सुरड़बंगला क्षेत्र में सेब की करीब एक लाख पेटियां सड़कें बाधित होने के कारण फंस गई हैं। यही हाल रोहड़ू, चौपाल, जुब्बल और कोटखाई का है। यहां सेब की करीब पौने दो लाख पेटियां सड़कें बाधित होने से फंसी हुई हैं। निरमंड उपमंडल की चायल पंचायत का संपर्क चार सप्ताह से कटा हुआ है। यहां सेब की करीब 50 हजार पेटियां फंस गई हैं। यदि समय रहते सड़कें बहाल नहीं होती हैं, तो बागवानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। कुल्लू में सेब बगीचों में अभी करीब 40 से 45 लाख सेब पेटियां तुड़ान करने के लिए बाकी हैं। कुल्लू-मंडी के बीच हाईवे बंद होने से सेब की छोटी-बड़ी करीब 300 गाड़ियां फंसी हुई हैं। इनमें 70,000 से अधिक क्रेट फंसे हैं। सब्जी मंडी में व्यापारियों की ओर से खरीदा हुआ सेब भी मंडियों में अभी व्यापारी नहीं ले जा सके हैं। ऐसे में करीब एक लाख क्रेट पर संकट के बादल मंडरा गए हैं।

किन्नौर में भी फंसा है सेब
किन्नौर जिले में सेब सीजन हाल ही में शुरू हुआ है। जिले की टापरी फल मंडी में आठ से दस हजार सेब की पेटियां फंसी हुई हैं। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी सेब सीजन शुरू होने में समय लगेगा। नेशनल हाईवे-पांच बाधित होने से जिले से सेब मंडियों तक नहीं भेजा जा पा रहा। हालांकि, उद्यान विभाग ने बागवानों को अभी फसलों के तुड़ान न करने की सलाह दी है।

बागवानों ने कहा–सड़कें की जाएं जल्द बहाल
बागवान दयाल नलवा, टेकचंद राजटा, राजेंश खूंद, जगदीश मेहता, विक्की ठाकुर, सतीश मेहता, सुशील मेहता, गोपाल ठाकुर, संतोष कुमार, शेर सिंह, जगदीश कुमार, लायक राम ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़कों को बहाल कर बागवानों को राहत देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़कें बहाल नहीं हुईं, तो बागवानों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ेगा।

जीडीपी में 20 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान बागवानी का
प्रदेश के लोगों की आर्थिकी अधिकतर खेतीबाड़ी और बागवानी पर निर्भर है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी का अहम योगदान है और प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 20 प्रतिशत से ज्यादा योगदान बागवानी क्षेत्र का है। इस वर्ष प्रदेश में भारी बारिश से बागवानों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

Share :
TagsBreaking News Todayhimachal pradesh newshindi tv newskullu today news
Previous Article

अखनूर में भारी बारिश का कहर, सुंगल–सुमाह ...

Next Article

कुल्लू में फिर भूस्खलन, चपेट में आए ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Teacher Awards
    awardधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के 26 और कॉलेजों के 6 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab News
    पंजाब

    फरार आप विधायक पठानमाजरा का आरोप: मेरा एनकाउंटर करना चाहती थी पुलिस

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • himachal rain
    मंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rain: हिमाचल में तबाही की बारिश में सात लोगों की मौत व दो लापता, 7 हाईवे सहित 1155 सड़कें ...

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: 25 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना; ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Varunavrat
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi: पल-पल सताता डर…वरुणावत में भूस्खलन

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Ed2
    पंजाब

    ED Raid: खन्ना में कांग्रेस नेता के घर ईडी की रेड

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली बिलों से 2,151 करोड़ की अतिरिक्त वसूली

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108-102 एंबुलेंस कर्मियों को राहत, 15 हजार इन-हैंड वेतन का आदेश

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा प्रभावितों को पीएम आवास योजना का पैसा, हाईकोर्ट ने रिकवरी पर रोक लगाई

Timeline

  • October 17, 2026

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

  • October 17, 2026

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

  • October 17, 2026

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

  • October 17, 2026

    Evolve Green Targets 3 GW Renewable Energy Asset Portfolio by 2030

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

    "Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    As Consumer Tastes Change, New Cocktail Formats Find Their Place

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Meenakshi (India) Limited Announces Sub Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    Meenakshi (India) Limited Announces Sub-Division of Equity Shares to Enhance Tradability

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.