Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब

भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब

By hinditvnews
April 3, 2024
348
0
Rajender

HP Politics: भाजपा के सियासी नेटवर्क से कैप्टन रंजीत राणा गायब, जानें पूरा मामला

उपचुनाव में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद से ही कैप्टन रंजीत राणा नाराज चल रहे हैं।

बीते विधानसभा चुनावों में सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन रंजीत राणा पार्टी के सियासी नेटवर्क से गायब हो गए हैं। उपचुनाव में पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद से ही कैप्टन रंजीत राणा नाराज चल रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों की तरफ से उन्हें संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह किसी भी पदाधिकारी का फोन नहीं उठा रहे हैं। यहां तक कि प्रत्याशी राजेंद्र राणा की तरफ से भी उन्हें फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जिले में कांग्रेस नेताओं को भाजपा से टिकट दिए जाने के भाजपा हाईकमान के निर्णय पर पदाधिकारी तो पार्टी लाइन में रह कर प्रत्याशियों के अंग संग नजर आ रहे हैं लेकिन सुजानपुर में कैप्टन रंजीत हमीरपुर के अस्तित्व को बचाने का नारा देकर चुनावी रण में उतर गए हैं।

साल 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद कैप्टन रंजीत राणा को भाजपा ने टिकट थमाया था। इस चुनाव को वह महज 399 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा से हार गए थे। राजेंद्र राणा टिकट मिलने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर वह सेक्टर स्तर की बैठकों में जुट गए हैं लेकिन अभी तक पूर्व प्रत्याशी रंजीत राणा को साधने के प्रयास सिरे नहीं चढ़े हैं। कैप्टन रंजीत चुनाव लड़ने का एलान कर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा का कहना है कि कैप्टन रंजीत से संपर्क करने का प्रयास किया गया है। अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के बागी संजीव से मिले लखनपाल
गत विस चुनावों में बड़सर में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले संजीव शर्मा से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को बिझड़ में दुकान में पहुंचकर मुलाकात की। लखनपाल ने संजीव शर्मा से चुनावों के लिए समर्थन मांगा है। हालांकि संजीव शर्मा की तरफ से समर्थन को लेकर समर्थकों से चर्चा के बाद निर्णय लेने की बात कही गई है। ऐसे में यहां पर भाजपा के बागी संजीव शर्मा को साधने के प्रयास सिरे नहीं चढ़े हैं। संजीव शर्मा की भाजपा में अभी तक वापसी नहीं हुई है। भाजपा के बागी संजीव शर्मा का कहना है कि वह समर्थकों से चर्चा के बाद ही बड़सर से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन के विषय में निर्णय ले सकते हैं। लोगों के समर्थन से पिछली दफा चुनाव लड़ा गया है। इस बार भी समर्थकों का जो निर्णय होगा, उसके अनुसार की कार्य होगा।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी को एक साथ लेकर चलने का प्रयास किया जा रहा है। रुठों को भी जल्द ही मना लिया जाएगा।- राजेंद्र राणा, सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी

एक फौजी के नाते वह हमीरपुर की लड़ाई लड़ने के लिए उतरे हैं। यदि किसी अन्य दल से टिकट का ऑफर मिलता है तो समर्थकों से चर्चा की जाएगी। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑफर मिलने पर इसे स्वीकार करने से कोई गुरेज नहीं होगा। – कैप्टन रंजीत राणा, पूर्व प्रत्याशी, सुजानपुर

Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of rajender rana himachalnews of ranjit rana himachalnews of shimlanews of sujanpur
Previous Article

Savitri Jindal: कांग्रेस को एक और झटका, ...

Next Article

हिमाचल में प्रत्याशियों का इंतजार…पर मैदान में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kishori
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को और झटके देने की तैयारी

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आज पहुंचेगी धर्मशाला

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Baag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में आसमान पर टिकी बागवानों की निगाहें

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Negi
    Lok Sabha Election 2024किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक तेजवंत के 300 समर्थकों का पार्टी से इस्तीफा

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Girl
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नशामुक्ति केंद्र से भागी 17 लड़कियां

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Uttarakhand Cyber Crime
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी

  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

  • 05 10 2024 Aiims 23810127
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एसीसी फैक्ट्री प्रदूषण पर एम्स करेगा शोध, जांच के लिए मशीन का उपयोग

Timeline

  • October 23, 2026

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • October 23, 2026

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • October 23, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • October 23, 2026

    Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • October 23, 2026

    Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.