Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

हरियाणा
Home›हरियाणा›महेंद्रगढ़ में ईद के दिन स्कूल बस पलटी: हादसे में छह बच्चों की मौत व 15 घायल

महेंद्रगढ़ में ईद के दिन स्कूल बस पलटी: हादसे में छह बच्चों की मौत व 15 घायल

By hinditvnews
April 11, 2024
293
0
Bus

महेंद्रगढ़ में ईद के दिन स्कूल बस पलटी: हादसे में छह बच्चों की मौत व 15 घायल, अमित शाह व CM नायब ने जताया दुख

School Bus Accident in Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से हड़कंप मच गया है। इस भीषण हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण वाहन को ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीएलपी स्कूल कनीना की बस गांव सेहलंग, खेड़ी-तलवाना, खरकड़ा बास, धनौंदा रूट से करीब 43 बच्चों को बैठाया था। इसके बाद करीब 8:30 बजे जब गांव उन्हाणी के नजदीक स्थित महाविद्यालय के पास पहुंची तो मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। कुछ प्रत्यदर्शियों का कहना है कि बस चालक शराब के नशे में था।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, इसी दौरान आसपास के लोगों एवं सड़क पर दोनों ओर से आ रहे वाहन चालकों ने मौके से बच्चों को बस से निकालकर अपने वाहनों में अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद महज आधे घंटे में ही घटना स्थल पर 300 से अधिक लोग मदद को पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

बच्चों को कनीना के एक निजी तथा उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे के महज एक घंटे बाद ही गंभीर रूप से घायल दो बच्चों ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई थी।

बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग को मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यक्षु, सत्यम व संदीप निवासी झाड़ली, वंश व दुष्यंत निवासी धनौंदा व युवराज की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चों को रेवाड़ी महेंद्रगढ़ में कनीना की निजी अस्पतालों में उपचार के लिए एडमिट कराया गया है।

थोड़ी देर के बाद घटनास्थल पहुंचेंगी शिक्षा मंत्री
हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने फोन पर कहा कि मैं डीसी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात कर रही हूं और मामले की जांच के लिए कहा गया है। उसके साथ ही बताया कि वह थोड़ी देर के बाद घटनास्थल का दौरा भी करेंगी।

 

हादसे पर पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख

पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महेंद्रगढ़ के उन्हानी गांव में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिसमें बच्चों के निधन और कुछ बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक सूचना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतक बच्चों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घायलों को जल्द स्वस्थ करें। भगवान से प्रार्थना है कि बच्चों के परिवार को ये अपार पीड़ा सहने की शक्ति दें।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
एक निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए एक छात्र का कहना है कि ड्राइवर नशे में था और उसने स्पीड 120 कर रखी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और ये बड़ा हादसा हो गया।

हरियाणा सीएम नायब सैनी ने जताया दुख

सीएम नायब सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हादसे पर जताया दुख

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिसमें कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने की सूचना है। मैं सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जताया दुख

हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और माता त्रिपुरसुन्दरी से घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में एक निजी स्कूलों की बस की दुर्घटना की दुखद खबर मिली है। इस हादसे में जिन मासूमों की मौत हुई है उनके परिजनों के साथ हमार गहरी सहानुभूति और संवेदना है, भगवान परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की हिम्मत प्रदान करें। इसके साथ ही हादसे में जो घायल है भगवान उन्हें जल्द स्वस्थ करें ये कामना करती हूं । इस मामले में प्रशासन जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हादसे पर दुख जताया

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नारनौल के उनहानी के पास स्कूल बस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई बच्चों की दु:खद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि बस दुर्घटना में घायल बच्चे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा दुर्घटना में कई बच्चों की दुःखद मौत

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नारनौल के उनहानी गांव के पास हुई स्कूल बस दुर्घटना में कई बच्चों की दुःखद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने का समाचार सुनकर मन विचलित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल बच्चों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ित परिवारों एवं सभी घायलों को मुफ्त उपचार सहित हर संभव मदद मुहैया कराएं। इस दुर्घटना को देखते हुए आज के अपने चुनाव प्रचार कार्यक्रम को मैं स्थगित कर रहा हूं।
Share :
Tagsnews of cm nayab saininews of dushyant chotalanews of haryananews of mahendergarh
Previous Article

सियासत: मन का भेद नहीं देते पंजाबी, ...

Next Article

Karnal: दुष्कर्म के आरोपी ने गर्दन काटकर किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bus1
    हरियाणा

    Hisar: संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर पलटी स्लीपर बस

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Jain
    हरियाणा

    Kurukshetra: श्री दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी की हत्या

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    हरियाणा

    Kurukshetra: पिहोवा की दीवान कॉलोनी में घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Neelam
    हरियाणा

    हरियाणा के जींद जिले के गांव घुसो खुर्द की है निवासी नीलम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    Panipat: राज्यसभा सदस्य व पूर्व मंत्री का भाई सड़क हादसे में घायल

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • pm
    हरियाणा

    PM Modi Haryana Rally: पीएम बोले- देश से राम का नाम हटाना चाहती कांग्रेस

    May 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vasuki
    manaliकिन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वासुकी और सांगला झील का आकार बढ़ा, बाढ़ का खतरा

  • Transformer
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: जिले में 71 ट्रांसफार्मर खराब… 27 मार्ग बंद, पेयजल योजनाएं प्रभावित; लोगों को नहीं मिली पूरी तरह से राहत

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: जालसाजी गंभीर अपराध, एफआईआर रद्द नहीं होगी

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.