Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

nahanसिरमौर
Home›nahan›रितेश के पिता ने एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी

रितेश के पिता ने एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी

By hinditvnews
February 18, 2025
328
0
Ritesh

US Deports Illegal Migrants: एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे रितेश के पिता

हिंदी टीवी न्यूज़, नाहन (सिरमौर) Published by: Megha Jain Updated Tue, 18 Feb 2025

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान रविवार को अमृतसर के गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

अमेरिका से वापस पहुंचे सिरमौर के गुमटी गांव के युवक रितेश के परिजन एजेंट के खिलाफ पुलिस में ठगी का मामला दर्ज करवाएंगे। सोमवार को रितेश घर पहुंचा। सकुशल पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान रविवार को अमृतसर के गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था। 19 साल का युवक रितेश भी इनमें शामिल रहा। रितेश हवाई अड्डे से रोपड़ (पंजाब) में अपने किसी रिश्तेदार के घर चला गया। सोमवार को वह घर वापस पहुंचा। एजेंट ने रितेश को मुंबई में दवा कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर अमेरिका पहुंचाया।

अमेरिका पहुंचाने से पहले कई देशों में ले जाया गया और यहां पर रितेश को टाॅर्चर कर घरवालों से पैसों की मांग की गई। घरवालों ने बेटे के लिए किस्तों में 45 लाख रुपये की राशि गंवा दी। हैरानी की बात यह रही कि यह सारा पैसा नकद लिया गया। जिसे परिजनों ने नारायणगढ़ में एजेंट की बताई जगह सौंपा। पिता शमशेर सिंह ने बताया कि सोमवार को बेटा सकुशल घर लौट आया है। उन्होंने कहा कि एजेंट के खिलाफ वह पुलिस में शिकायत देंगे। रितेश के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक, मां पंचायत सचिव और भाई पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहा है।

पिता ने लगाए हैं ये आरोप
रितेश के पिता ने आरोप लगाए हैं कि एजेंट उनके संपर्क में आया और बेटे को मुंबई में अमेरिका की एक दवा कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा कि जमा दो मेडिकल पास कर चुके युवाओं की तलाश है। यह भी कहा कि कुछ समय के बाद उसे अमेरिका भी भेजा जाएगा। इसके बाद परिजनों ने एजेंट के कहने पर रितेश को 23 अगस्त 2024 को मुंबई में दवा कंपनी में नौकरी के लिए भेज दिया। पिता शमशेर सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके बेटे को अलग-अलग देशों में ले जाया गया और उसे टॉर्चर किया, कई बार भूखा भी रखा गया। वहां से पैसों की मांग की जाती रही। उन्होंने बताया कि कुल 45 लाख रूपये खर्च किए। उन्होंने बताया कि इस 25 जनवरी को उनका बेटा अमेरिका में दाखिल हुआ। यहां पर उसे सीबीपी ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद उसकी घर वापसी हुई।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsNahan Newsshimla news
Previous Article

राजस्थान बजट 2025: मुफ्त बिजली पर संकट, ...

Next Article

हिमाचल: आयुर्वेदिक फार्मेसी परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवा विस्तार के बीच स्वास्थ्य मंत्री की बेटी प्रवक्ता से प्रिंसिपल बनी

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Shoghi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: क्रिसमस-नववर्ष पर शोघी-तारादेवी के बीच अस्थायी चेकपोस्ट

    December 19, 2025
    By hinditvnews
  • Iit
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी में यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी प्रोफेसर को नौकरी से निकाला गया

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab
    हरियाणा

    हरियाणा में भाजपा की सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता: 33 लाख से अधिक नए सदस्य बने

    December 10, 2024
    By hinditvnews
  • Sambhal
    उत्तर प्रदेश

    संभल हिंसा: 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 पन्नों में चार्जशीट दाखिल

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Kejriwal
    दिल्ली

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

    July 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    गर्मी से राहत: हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर रिकॉर्ड भीड़

  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

  • Snow
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Timeline

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • September 13, 2026

    सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Cybercrime

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.