Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: 55 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारकों पर फर्जीवाड़े की जांच शुरू

शिमला: 55 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारकों पर फर्जीवाड़े की जांच शुरू

By hinditvnews
September 25, 2025
298
0
Anupam

राशनकार्ड फर्जीवाड़ा: शिमला जिले में 55 हजार से अधिक लाभार्थियों के खिलाफ जांच शुरू

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 25 Sep 2025

प्रदेश के जिला शिमला में बीपीएल और अंतोदय अन्न योजना के राशनकार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में बीपीएल और अंतोदय अन्न योजना के राशनकार्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा होने का अंदेशा है। इसमें 55,839 राशनकार्ड लाभार्थी संदेहजनक पाए गए हैं जिन पर जिला प्रशासन ने जांच बिठा दी है। चौंकाने वाला खुलासा यह है कि जिले में 92 मृत लाभार्थियों के नाम भी राशनकार्ड सूची में शामिल हैं। यह राशनकार्ड बीपीएल, अंतोदय अन्न योजना और प्राथमिकता घरेलू के हैं हैं।

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को बचत भवन में हुई जिला स्तरीय सतर्कता समिति और सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक में यह रिपोर्ट पेश की गई। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से इन लाभार्थियों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी है। अब इनकी जांच की जा रही है। इसमें जो अपात्र होंगे उन्हें सूची से बाहर किया जाएगा। कई लाभार्थी बाहर कर भी दिए हैं।

इसमें जिन लाभार्थियों पर जांच बिठाई है उनमें 591 राशनकार्ड मॉडयूल में 100 से अधिक आयु वाले लाभार्थी, 18 वर्ष से कम आयु के राशन कार्ड मुखिया, 4083 साइलेंट राशन कार्ड लाभार्थी, 429 डुप्लीकेट राशन कार्ड लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 43,957 लैंड होल्डिंग पीएम किसान भूमि धारक हैं जिनके पास ढाई एकड़ से ज्यादा भूमि है। 890 लाभार्थी ऐसे हैं जिनकी वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक है।

13 लाभार्थी जीएसटीएन, 5613 लाभार्थी वाहन स्वामित्व वाले और 171 लाभार्थी ऐसे हैं जो कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में डायरेक्टर आदि के तौर पर पंजीकृत हैं। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इसके तहत जिले में 66,230 परिवार और 2,69,425 जनसंख्या का चयन किया जा चुका है। गौरतलब है कि जिले में बीपीएल और एपीएल परिवारों को डिपो के माध्यम से लोगों को सस्ता राशन मुहैया करवाया जाता है।

इसमें लोगों को बाजार से काफी कीमत पर राशन मुहैया करवाया जाता है लेकिन कुछ लोगों ने गलत तरीके से भी राशनकार्ड बना रखे हैं। अब जांच में यह साफ होगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंघल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी एसडीएम करेंगे मिड-डे मील का निरीक्षण
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम को महीने में कम से कम पांच सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का निरीक्षण करना होगा। इसमें खाने की गुणवत्ता, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, किचन में सफाई व्यवस्था, अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करना शामिल रहेगा। इसकी रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय को देनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

12 दुकानों में मिली गड़बड़ी, लगा जुर्माना
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में 623 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हो रही हैं। इनमें 347 सहकारी सभाएं, 229 व्यक्तिगत, 2 महिला मंडल, 4 पंचायतों और 41 हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से संचालित की जा रही हैं। जिले में जून 2025 से अगस्त 2025 तक 1257 निरीक्षण किए गए जिनमें 12 दुकानों में अनियमितताएं पाई गई और 20,250 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। बैठक में जिला शिमला में उचित मूल्य की दुकानों में थोक गोदामों से बिलों को अस्वीकृत करने, दुकानों के सामाजिक अंकेक्षण, विकास खंड बसंतपुर में निगम का थोक गोदाम खोलने, विकास खंड चौपाल के गांव रावतन में उचित मूल्य दुकान खोलने को मंजूरी प्रदान की गई। रामपुर के गांव परांदली वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकान, विकास खंड छौहारा के तहत गांव मंघारा वार्ड-4 में, जुब्बल खंड के मंडोल वार्ड-2 में, कोटखाई खंड के देवगढ़ में, नारकंडा के गांव बटाड़ी और चौपाल खंड के पुलवाहल वार्ड-4 में उचित मूल्य की दुकान खोलने को मंजूरी दी गई।

Share :
Tags000 beneficiaries in Shimla districthimachal pradeshhindi newsRation card fraud: Investigation launched against over 55shimla news
Previous Article

HPRCA: भर्ती नियम बदले, CCTV निगरानी में ...

Next Article

धर्मशाला: ईडी ने KCC बैंक को भेजा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिंदुस्तान-तिब्बत रोड की बदहाली पर PWD को फटकार, अधिकारी तलब

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सिफारिश और दबाव से तबादला कराने पर सरकार सख्त

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • ipl
    खेल

    IPL 2024 Playoffs scenario: दिल्‍ली से हारने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स कैसे प्‍लेऑफ में पहुंच सकता है? यहां जानें

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Ambedkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अंबेडकर जयंती 2025: जयराम ठाकुर का दावा, कांग्रेस ने बनाई थी अंबेडकर को हराने की साजिश

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चारधाम यात्रियों से ठगी, केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर साइबर फ्रॉड

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    UP: प्रयागराज में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लोगों को रौंदा

    September 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • 492 492 17322273 Thumbnail 3x2 Shimalaaaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: जेओए आईटी 817 भर्ती का परिणाम जारी करने की मांग के लिए सचिवालय के समीप गरजे अभ्यर्थी

  • Money
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: वित्त वर्ष 2024 में कर्मियों के वेतन पर बजट के एक चौथाई 14687 करोड़ होंगे खर्च

  • Cu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: सीयू धर्मशाला कैंपस के लिए 27 करोड़ जमा, रिव्यू के बाद राशि घटी

Timeline

  • October 28, 2026

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • October 28, 2026

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • October 28, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Karwa

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • cm sukhu

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.