शिमला: कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

हिमाचल: शिमला में कार से छह ग्राम चिट्टा बरामद, फुटमैट के नीचे मिला नशा; युवक गिरफ्तार
हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026
शिमला के ब्यूलिया बाईपास के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी लेकर करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, नशीला पदार्थ अगली यात्री सीट के नीचे फुटमैट से मिला। मामले में चामियाणा निवासी 33 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ब्यूलिया बाईपास के पास एक कार से करीब छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस थाना ईस्ट शिमला में 18 अक्तूबर 2026 को एफआईआर संख्या 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।