Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर रखी राय, बताया किसका देंगी साथ

  • मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

  • Haryana: राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा डेरे में बड़ा कार्यक्रम, 17वीं बार जेल से बाहर

  • पंजाब: राहुल गांधी सितंबर में 135 किमी यात्रा करेंगे, चन्नी-वड़िंग भी होंगे साथ

  • उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से रिकॉर्ड लिया, गांधी के केस में हाईकोर्ट फैसले को चुनौती

सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से रिकॉर्ड लिया, गांधी के केस में हाईकोर्ट फैसले को चुनौती

By hinditvnews
May 31, 2025
281
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

Himachal: एसपी ऑफिस के बाद सीबीआई ने न्यू शिमला थाने से लिया रिकॉर्ड, गांधी की हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 May 2025

छुट्टी पर भेजे गए शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने व्यक्तिगत ताैर पर हाईकोर्ट में एलपीए दायर कर एकल जज के फैसले को चुनाैती दे दी है।

हिमाचल पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस थाने से रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। दिल्ली से पहुंची सीबीआई टीम ने मामले से जुड़ी जानकारी भी जुटाई। इससे पहले सीबीआई की शिमला शाखा ने एसपी ऑफिस से रिकॉर्ड लिया था। उधर, छुट्टी पर भेजे गए शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने व्यक्तिगत ताैर पर हाईकोर्ट में एलपीए दायर कर एकल जज के फैसले को चुनाैती दे दी है।

बता दें कि 10 मार्च को लापता हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर में गोबिंदसागर झील से बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद न्यू शिमला थाने में नेगी की पत्नी की शिकायत पर पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया था। इसी कारण, सीबीआई ने सबसे पहले यहां से मामले की जांच शुरू की है। सीबीआई ने यहां दर्ज एफआईआर को केस का आधार बनाते हुए दिल्ली में मामला दर्ज किया है। शिमला के कार्यकारी एसपी गाैरव सिंह ने बताया कि सारा रिकाॅर्ड पहले ही तैयार कर लिया था।

उधर, सीबीआई ने बिलासपुर के तलाई थाने से भी मामले से जुड़ा रिकाॅर्ड जब्त किया है। वीरवार देर रात सीबीआई ने थाने में पहुंचकर जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए। शुक्रवार सुबह घटनास्थल का दौरा भी किया। 18 मार्च को सबसे पहले स्वारघाट थाने को गोबिंदसागर झील में शव होने की सूचना मिली थी। थाने की जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो शव नहीं मिला। इसके बाद जांच टीम नाव में दो स्थानीय मछुआरों के साथ झील में आगे बढ़ी थी और तलाई में शव मिला था। गाैरतलब है कि डीजीपी की ओर से हाईकोर्ट में सौंपे हल्फनामे में दी जानकारी के अनुसार एक मछुआरे ने मृतक विमल नेगी की जेब से पेन ड्राइव निकाली थी और दूसरे ने इसकी वीडियो बनाई। विमल नेगी मौत मामले में पेन ड्राइव अहम सुराग है। ऐसे में सीबीआई पेन ड्राइव निकालने और वीडियो बनाने वाले मछुआरों से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिल्ली से आई सीबीआई टीम शिमला के रेलवे बोर्ड स्थित अपने कार्यालय भी गई और यहां फीडबैक लिया।

याचिका में डीजीपी के हलफनामे पर आपत्ति, न्यायिक जांच की मांग
विमल नेगी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने के हिमाचल हाईकोर्ट के एकल जज के फैसले के खिलाफ शिमला के छुट्टी पर भेजे एसपी संजीव गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर एलपीए दायर की है। गांधी ने याचिका में डीजीपी डाॅ. अतुल वर्मा के हलफनामे पर भी आपत्ति जताई है। इसमें गांधी ने न्यायिक जांच की मांग भी की है। अदालत में पहले मामले की सुनवाई के दौरान गांधी ने एकल जज के समक्ष भी निवेदन किया था कि एसआईटी पूरी ईमानदारी से जांच कर रही है। एसआईटी की कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। उन्होंने अदालत से जांच सीबीआई को न देकर एसआईटी पर ही भरोसा करने का निवेदन किया था और जांच के लिए और समय मांगा था। अदालत ने एसीएस और डीजीपी की रिपोर्ट के आधार पर जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

सरकार ने मना किया था, अपने स्तर पर किया चैलेंज
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और महाधिवक्ता अनूप रतन ने एकल जज के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने से मना कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि परिवारजनों को किसी भी सूरत में न्याय मिलना चाहिए। इसके बावजूद एसपी ने अपने स्तर पर एकल जज के फैसले को चैलेंज कर दिया है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsVimal Negi News
Previous Article

राज्य चयन आयोग: हिमाचल में महिला अभ्यर्थियों ...

Next Article

हिमाचल: स्पाइस जेट की एक और उड़ान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ind Vs Egn.
    खेल

    Ind vs Eng Live Score 1st Test: अश्विन ने दिया इंग्लैंड को पहला झटका, बेन डकेट लौटे पवेलियन

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • MODI
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 साल पर राज्यभर में कार्यक्रम और शिविर

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 6, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: पंचायत पुनर्गठन मामले में चुनाव आयोग बना प्रतिवादी

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Haryana
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा STF: गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा-बंबीहा गैंग से कनेक्शन

    April 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: सीएम सुक्खू ने होम-स्टे पोर्टल किया लॉन्च, फायर एनओसी से नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण

  • Download (8)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल, तीन इंच तक बिछी बर्फ की चादर; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • Vvv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: कांग्रेस के बागी विधायकों पर सीआईडी की नजरें

Timeline

  • August 25, 2026

    कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर रखी राय, बताया किसका देंगी साथ

  • August 25, 2026

    मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

  • August 25, 2026

    Haryana: राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा डेरे में बड़ा कार्यक्रम, 17वीं बार जेल से बाहर

  • August 25, 2026

    पंजाब: राहुल गांधी सितंबर में 135 किमी यात्रा करेंगे, चन्नी-वड़िंग भी होंगे साथ

  • August 25, 2026

    उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kashmeera

    कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर रखी राय, बताया किसका देंगी साथ

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Maya

    मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Ramraheem

    Haryana: राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा डेरे में बड़ा कार्यक्रम, 17वीं बार जेल से ...

    By hinditvnews
    August 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.