Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में अनुराग ठाकुर

हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में अनुराग ठाकुर

By hinditvnews
May 21, 2024
291
0
Satpal

हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में अनुराग ठाकुर, कांग्रेस से विधायकी हारे सतपाल से मुकाबला

ऐसा नहीं है कि हमीरपुर में भाजपा के लिए राहें बहुत सपाट हों। मतदाताओं के बीच सवाल खूब हैं। पर, ज्यादातर की बातें मुद्दों से शुरू होकर अगर-मगर के कई मोड़ों से गुजरते हुए मजबूत विकल्प नहीं होने पर पहुंचकर अटक जाती है।

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल हमीरपुर में चुनावी पारा चरम पर है। 2008 के उपचुनाव समेत जीत का चौका लगा चुके अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को मैदान में उतारा है। रायजादा स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भाजपा की तगड़ी घेराबंदी में जुटे हुए हैं। वहीं, पिछले चुनाव में महज 7095 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रही बसपा ने इस बार हेमराज को मैदान में उतारा है।

ऐसा नहीं है कि हमीरपुर में भाजपा के लिए राहें बहुत सपाट हों। मतदाताओं के बीच सवाल खूब हैं। पर, ज्यादातर की बातें मुद्दों से शुरू होकर अगर-मगर के कई मोड़ों से गुजरते हुए मजबूत विकल्प नहीं होने पर पहुंचकर अटक जाती है। यह वह चीज है जो भाजपा को सुकून दे रही है। प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से हमीरपुर हाई प्रोफाइल में शुमार है। 93 फीसदी ग्रामीण आबादी वाली इस सीट पर 95 फीसदी से भी ज्यादा आबादी हिंदुओं की है। 2011 की जनगणना के अनुसार हिंदू आबादी से 23.75 फीसदी दलित, तो 1.46 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं। इस सीट पर 10 बार भगवा परचम फहराया, तो इसमें इन आंकड़ों का बहुत बड़ा रोल है। वहीं, पिछले चुनावों में जीत के मार्जिन के आंकड़े खुद-ब-खुद बता देते हैँ कि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस कोसों दूर है। उसके सामने पहाड़ जैसे मार्जिन को भरने की बड़ी चुनौती है।

जोरदार हमले बोल रहे रायजादा
ऊना रायजादा का गढ़ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह नगर नादौन भी इसी लोकसभा सीट में आता है। रायजादा मुद्दों को लेकर बेहद तल्ख अंदाज में हमले बोल रहे हैं। वह अपनी सभाओं में कह रहे हैं-अनुराग अब चुनावी सभाओं में कहते फिर रहे हैं कि हमीरपुर तक रेल लाइन राज्य सरकार की वजह से नहीं पहुंची। अनुराग शायद भूल गए हैं कि सुक्खू सरकार को सत्ता संभाले महज 15 माह ही हुए हैं, इससे पहले तो भाजपा की जयराम सरकार ही थी। ऊना में आने वाली ट्रेनों की संख्या तो अनुराग गिनाते हैं, ये क्यों नहीं बताते कि हमीरपुर में रेल लाइन कितने इंच सरकी है? पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के अधूरे काम पर भी वह सवाल उठाते हैं। वह तंज कसते हुए कहते हैं, अनुराग ठाकुर खुद तो लेफ्टिनेंट बन गए, लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य खराब कर दिया गया।

मुद्दों पर मुखर मतदाता
हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा, नादौन और ऊना के साथ-साथ बडसर, कुटलैहड़, चिंतपूर्णी तक के सफर में एक बात तो साफ हो गई कि यहां भाजपा विरोधी स्वर कम नहीं हैं। पर, मोदी और अनुराग ठाकुर की छवि को लेकर भी उतनी ही चर्चाएं हैं। सबसे पहले हम कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा के शहर ऊना पहुंचे। बिजली के उपकरण की मरम्मत में जुटे मनोहर लाल शर्मा की बूढी आंखें चुनाव का जिक्र करते ही चमक उठती हैं। उन्हें नाराजगी इस बात की है कि विधानसभा उपचुनाव का बोझ जनता पर डाला गया। वे भाजपा को घर तोड़ने वाला बताते हैं। यही नहीं बड़े ही आत्मविश्वास से दावा करते हैं कि कांग्रेस ही यहां जीत रही है।

युवा व्यापारी आयुष कहते हैं, मैं ही नहीं, मेरी मित्र मंडली का भी मानना है कि अनुराग ठाकुर को क्षेत्र में एक बार आना चाहिए था। एक गहरी सांस लेते हुए वह कहते हैं, हमारी शिकायत वहां तक पहुंचे, हम सिर्फ यही चाहते हैं। पर, यह भी उतना ही सच है कि इस वक्त देश में एकमात्र विकल्प है, हमारा वोट उसी के नाम पर है। यानी किंतु-परंतु के साथ आयुष अपनी मंशा भी साफ कर देते हैं कि वह भाजपा के साथ हैं।

कांग्रेस बेरोजगारी के मुद्दे पर हमले बोल रही है। जवाब में भाजपा व्यापार बढ़ने, युवाओं के लिए अवसर बढ़ने का दावा कर रही है। पर, बेरोजगारी का सवाल युवाओं को कहीं ज्यादा छू रहा है। कुटलैहड़ में मिले अभिषेक कहते हैं, रेलवे पर काम हुआ, पुल को मंजूरी मिली है, स्वास्थ्य सुविधाएं भी है, सेटेलाइट सेंटर बना है, पर रोजगार के लिए युवाओं को बाहर जाना पड़ रहा है। रवि भी अभिषेक से सहमत हैं। यू-ट्यूबर निखिल भी कहते हैं कि सरकार रोजगार का प्रबंध नहीं कर पाई। हम उसे सांसद चुनेंगे जो रोजगार देगा।

चर्चाओं में पीएम मोदी 
सुजानपुर टीहरा में सुबह-सुबह ही चूड़ी-बिंदी की अपनी दुकान सजा रहीं मीना चुनाव के सवाल पर चहकते हुए कहती हैं, अनुराग आते रहते हैं। हमसे मिलते हैं। मिठाई की अपनी दुकान को सजा रहे रांगड़ा कहते हैं, हम तो मोदी के साथ हैं। युवाओं के लिए इतना बड़ा स्टेडियम बनवा दिया। फिर आएंगे तो कुछ काम करेंगे। कांग्रेस ने किया ही क्या है?

नादौन में जनरल मर्चेंट की दुकान पर मिले किशोर कुमार कहते हैं कि ऑनलाइन कारोबार ने सब चौपट कर रखा है। पर, इसके अलावा सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं। बंगाणा में मिले अंग्रेजी के प्रवक्ता अरविंद रत्न कहते हैैं कि अनुच्छेद 370, राममंदिर के वादे को पूरा कर मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। ये चुनाव भविष्य का चुनाव है। चिंतपूर्णी में मिले हरबंश सिंह कहते हैं, हमारी तो कई पीढ़ियां अटल बिहारी वाजपेयी को देखते गुजरीं, अब मोदी जी हमारे नेता हैं।

प्रत्याशी चयन व प्रचार में देरी पड़ रही भारी
मतदाताओं से चर्चा में सामने आता है कि विधानसभा उपचुनाव में जिस तरह से गुटबाजी हुई उससे साफ है कि कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। प्रत्याशी चयन से लेकर प्रचार कार्य तक में देरी से हो रहे नुकसान की चर्चा भी लोगों के बीच है।

Share :
Tagsnews of anurag thakurnews of badsarnews of hiimachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok saabha chunav 2024news of lok sabha election 2024 himachalnews of shimlanews of Una himachalnewss of hamirpur
Previous Article

धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, ...

Next Article

कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले उपमुख्‍यमंत्री मुकेश

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    ऊनाकिन्नौरधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में 807 तिब्बती समुदाय के लोग भी डालेंगे वोट

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Tourtel
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Black Pond Turtle : रेणुका झील में दिखाई दिया विचित्र चित्तीदार कछुआ

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    11 दिसंबर को धर्मशाला में मनाई जाएगी कांग्रेस की वर्षगांठ

    December 7, 2023
    By hinditvnews
  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के 6 बागी

    March 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डॉक्टरों की डीएमई कैडर में तैनाती पर हाईकोर्ट की रोक

  • 725314a0 93d1 4a44 B05d F76cfff051fd 1668867499160
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव: बसाल गांव के पास फेंके गए पत्थर, दो कोचों के शीशे टूटे

  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आपदा प्रभावित समेज व बागीपुल क्षेत्रों के लिए CM सुक्खू ने की विशेष राहत पैकेज की घोषणा

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • September 14, 2026

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Saria

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Tara

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.