Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, VHP ने किया था दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान

हरियाणा के नूंह में 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, VHP ने किया था दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान

By hinditvnews
August 26, 2023
389
0
Nuh update

Nuh Violence हरियाणा के नूंह जिले में प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा (Brij Mandal Yatra) निकालने का एलान किया गया था। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर आज हरियाणा के होम सेक्रेटरी द्वारा 28 अगस्त तक के लिए दोबारा मोबाइल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है।

 

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा (Brij Mandal Yatra) निकालने का एलान किया गया था। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी।

 

हाल ही में नूंह प्रशासन की ओर से यात्रा स्थगित करने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू संगठन दोबारा शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।

इसके चलते नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने कल गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और बल्क मैसेज बंद करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद आज हरियाणा के होम सेक्रेटरी द्वारा 26 अगस्त से 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जा रही है। अभी तक  292 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

 

हिंदू संगठनों ने किया था दोबारा यात्रा निकालने का एलान

इससे पहले शुक्रवार को नूंह जिले में इंटरनेट बंद करने को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट चलती रही। जिसके चलते जिले के अधिकतर लोगों ने यह मान भी लिया कि जिले में इंटरनेट बंद हो जाएगी, लेकिन इसको लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने साफ कहा था कि इंटरनेट बंद करने को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं दिए गए हैं।

हिंदू संगठनों द्वारा जिले में 28 अगस्त को दोबारा जलाभिषेक यात्रा निकालने को लेकर सरकार व उच्चाधिकारियों से 29 अगस्त तक इंटरनेट बंद करने की सिफारिश जरूर की गई थी।

हालांकि प्रशासन द्वारा जिले में यात्रा निकालने के लिए अभी तक किसी प्रकार की कोई अनुमति भी नहीं दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील है कि वो किसी प्रकार के बहकावे में न आएं और आपसी भाईचारे को बनाएं रखें। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।

 

इससे पहले शुक्रवार को प्रशासन की अपील पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुमे की नमाज मस्जिदों में न पढ़कर घरों पर ही पढ़ी गई। प्रशासन द्वारा धारा 144 का हवाला देकर पिछले कई दिनों से जुमे की नमाज घरों में ही पढ़ने की अपील की जा रही थी। जिसका असर भी देखने को मिला।

जुमे के दिन भी मस्जिदों में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं रही। लोगों ने नमाज पढ़ जिले में अमन-चैन और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की दुआ मांगी। प्रशासन द्वारा जिले की मस्जिदों पर आरएएफ व अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई। इसके साथ ही जिले में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।

 

Share :
Tagshariyana newslatest news of hariyanaNuh update
Previous Article

बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे ...

Next Article

बुलडोजर’ और ‘ठोक दो’ को क्या हुआ? ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hariyana news
    हरियाणा

    G20 Summit: जयपुर-दिल्ली हाईवे से राजधानी में नो एंट्री

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Nuh News
    उत्तर प्रदेशहरियाणा

    VHP अध्यक्ष आलोक को नूंह मंदिर जाने से रोका

    August 28, 2023
    By hinditvnews
  • Toll plaza
    हरियाणा

    घामडोज टोल पर रोके गए अयोध्या से आए संत

    August 28, 2023
    By hinditvnews
  • Panchayat
    हरियाणा

    Narnaul: धौलेड़ा की युवती की शादी का मामला गरमाया

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Neelam
    हरियाणा

    हरियाणा के जींद जिले के गांव घुसो खुर्द की है निवासी नीलम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Ambala
    हरियाणा

    हरियाणा में सर्दी का सितम: अंबाला में दो बसों को रैन बसेरा बनाया

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Baluganj
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों का वेतन-ईपीएफ अटका

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

Timeline

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

  • September 12, 2026

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश, 67 सड़कें बाधित; रामपुर में भूस्खलन

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Rawat

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.