Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

हरियाणा
Home›हरियाणा›हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी

By hinditvnews
October 13, 2023
394
0
Police

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी! 147 की लिस्ट तैयार; क्या है चयन प्रक्रिया

हरियाणा में 50 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी दिलवाई जाएगी ताकि उनका मनोबल बढ़े। आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग के एआईजी वेलफेयर राजीव देसवाल ने बताया कि इसके लिए 147 अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। न सभी युवाओं का उनकी रुचि के अनुरूप कौशल विकास किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  1. हरियाणा में पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी
  2. 50 साल से अधिक उम्र वाले 147 अधिकारियों की लिस्ट तैयार
  3. युवाओं को शैक्षणिक योग्यता तथा रुचि के आधार पर दी जा रही ट्रेनिंग

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Jobs in Haryana: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (Director General) शत्रुजीत कपूर (Shatrujeet Kapoor) ने वरिष्ठ अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक में प्राथमिकता के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।

बैठक में पुलिसकर्मियों के बच्चों को रोजगार दिलवाने तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था करने को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। बैठक में आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग के एआईजी वेलफेयर राजीव देसवाल ने जानकारी दी कि पुलिसकर्मियों के बेरोजगार बच्चों को प्रशिक्षण देने तथा रोजगार दिलवाने के लिए प्रथम चरण में 147 पुलिसकर्मियों के बच्चों की सूची तैयार की गई है।

50 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी

50 वर्ष से अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नौकरी दिलवाई जाएगी ताकि उनका मनोबल बढ़े। इन सभी युवाओं का उनकी रुचि के अनुरूप कौशल विकास किया जाएगा। इनका प्रशिक्षण अलग-अलग बैच बनाते हुए शुरू किया जा रहा है। ड्राइविंग के लिए रोहतक तथा हिसार में बच्चों की 10-10 के बैच में ट्रेनिंग शुरू की गई है।

युवाओं को शैक्षणिक योग्यता तथा रुचि के आधार पर दी जा रही ट्रेनिंग

सिक्योरिटी गार्ड के लिए भोंडसी में 15 अक्टूबर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करवाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इन सभी युवाओं की उनकी शैक्षणिक योग्यता तथा रुचि के आधार पर ट्रेनिंग करवाई जा रही है। युवाओ की ट्रेनिंग करवाने के लिए बैंक के अधिकारियों के साथ विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए काम किया जा रहा है।

सभी युवाओं को नौकरी दिलवाने के लिए सीएसआर के तहत कंपनियों से बात की जा रही है। कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाने के लिए हारट्रोन नामक संस्था के साथ मिलकर योजना तैयार की गई है, जहां युवाओं का अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण करवाया जाएगा।

पुलिस विभाग उठाएगी सारा खर्चा

शत्रुजीत कपूर ने बैठक में कहा कि चतुर्थ श्रेणी, अनुबंध आधार तथा पार्ट टाइम नौकरी करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चों के प्रशिक्षण का सारा खर्च पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जाएगा जबकि अन्य बच्चों के प्रशिक्षण के लिए उनसे नाम मात्र की दर पर राशि चार्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत पुलिस विभाग द्वारा इन बच्चों की नौकरी भी लगवाई जाएगी।

महिला पुलिस थानों में खोले जाएंगे क्रेच

बैठक में महिला पुलिसकर्मियों के वेलफेयर को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डीआइजी महिला सुरक्षा नाजनीन भसीन ने बताया कि जिन महिला पुलिसकर्मियों के बच्चे छोटे हैं उनके लिए जिलों के महिला पुलिस थानों में क्रेच खोले गए हैं।

प्रदेश में इस प्रकार के 33 क्रेच खोले गए हैं जहां पर महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए स्टाफ नियुक्त किया गया है।भविष्य में स्थिति का आकलन करने के उपरांत महिलाओं के हित में आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिले 50 लाख रुपये

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बृहस्पतिवार को दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को दो करोड़ तथा 50 लाख रूपये की राशि का चेक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भावुक हुए परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

 

 

Share :
Tagsnews of haryananews of job for policenews of police department
Previous Article

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने BJP ...

Next Article

20अक्तूबर को बुलाया गया विधानसभा सत्र गैरकानूनी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jaipur Highway
    हरियाणा

    Gurugram : हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Cancer
    हरियाणा

    Haryana: एआई से तैयार होगा बिना अंग निकाले बिना कैंसर का इलाज

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की रैली: कांग्रेस के गढ़ को भेदने की तैयारी में भाजपा

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    Haryana Crime : “भाई हमें बाहर निकाल दो, हम आग में जल जाएंगे

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    हरियाणा

    Rohtak Crime News: गली में खड़ी आठ गाड़ियों के बदमाशों ने तोड़े शीशे

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Upweatther
    Weatherहरियाणा

    हरियाणा: बारिश के कारण चली रही ठंडी हवाएं

    March 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Tutikandi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News : टूटीकंडी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे छह दफ्तर

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने जीता ‘रण’

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पर्यावरण उल्लंघन व बेनामी जमीन सौदों पर सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.