Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हाईकोर्ट ने प्रदेश से मांगा मादक पदार्थों पर पांच साल का आंकड़ा

हाईकोर्ट ने प्रदेश से मांगा मादक पदार्थों पर पांच साल का आंकड़ा

By hinditvnews
May 15, 2025
327
0
himachal high court

HP High Court: मादक पदार्थों का सेवन घटा या बढ़ रहा, पांच साल का आंकड़ा दे प्रदेश सरकार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha jain Updated Thu, 15 May 2025

प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पिछले पांच साल में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों का रिकॉर्ड मांगा है। ताकि, पता चले कि प्रदेश में मादक पदार्थों का सेवन घटा है या बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पिछले पांच साल में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों का रिकॉर्ड मांगा है। ताकि, पता चले कि प्रदेश में मादक पदार्थों का सेवन घटा है या बढ़ रहा है। खंडपीठ ने यह भी बताने को कहा है कि क्या मादक पदार्थ पुनर्वास पर राज्य नीति का मसौदा विचाराधीन था, अधिसूचित किया या नहीं। मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही मादक पदार्थ पुनर्वास जैसी सुविधाओं के संबंध में हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है। पुनर्वास संस्थानों में कार्यरत डॉक्टर, सहायक कर्मचारी और कमरों की संख्या भी 27 मई को अगली सुनवाई में अदालत में बतानी होगी।

अवैध अफीम की खेती को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर हुईं हैं, इसी पर कोर्ट ने ये आदेश दिए हैं। खंडपीठ ने कहा है कि न्यायमित्र की ओर से जो सुझाव दिए हैं, उन पर संबंधित अधिकारी जांच करें। सुझावों में भांग की खेती के संबंध में राजस्व और वन विभाग के फील्ड स्टाफ व संबंधित पंचायत की संलिप्तता का सुझाव दिया है। इन स्थानीय निकायों पर अवैध खेती की रिपोर्ट करने का प्राथमिक कर्तव्य सौंपा गया है और जो उल्लंघन करते पाया गया, उसे पंचायतों की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे सारे लाभ और योजनाएं बंद करने को कहा गया है। जो अधिकारी व कर्मचारी अवैध खेती रोकने में योगदान करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इसी तरह पंचायतों को भी प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

पुलिस महानिदेशक की ओर से 26 जुलाई, 2024 को दाखिल स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि जून 2024 तक एक्ट के तहत 878 मामले दर्ज किए गए और 1,212 आरोपी गिरफ्तार किए। अवैध अफीम की खेती के उल्लंघन कर्ताओं के खिलाफ 77 मामले और अवैध भांग की खेती के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। 30 जून 2024 तक 27.05 बीघा क्षेत्र में जंगली भांग के पौधे नष्ट किए गए हैं। मादक पदार्थों की रोकथाम पर अंतरराज्यीय समन्वय कार्यालय पंचकूला में खोला गया है, जहां हिमाचल के पुलिस कर्मियों को भी मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए तैनात किया गया है।

सरकार ने लॉन्च किया है मोबाइल फोन एप्लीकेशन ड्रग फ्री
सरकार ने अदालत को बताया कि मोबाइल फोन एप्लिकेशन ड्रग फ्री हिमाचल में लॉन्च किया गया है और लोग इस एप पर पहचान बताए बिना ड्रग पेडलर्स और तस्करों के खिलाफ जानकारी दे सकते हैं। जून 2024 तक इस एप्लिकेशन के माध्यम से 172 सूचनाएं प्राप्त हुई थीं, जबकि राज्य सीआईडी इंटेलिजेंस इकाइयों के माध्यम से 147 इनपुट एकत्र किए गए हैं। ड्रग लॉ एनफोर्समेंट पर्सन्स का प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह जिला कांगड़ा में आयोजित किया जा रहा है।
Share :
Tagshimachal newshindi newsHP High Court: Is Drug Consumption Increasing Or Decreasing? Govt Should Give Data For Last Five Yearsshimla news
Previous Article

HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा ...

Next Article

उत्तराखंड: नए नक्शे में हरिद्वार-बदरी केदार मार्ग ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरोपोनिक तकनीक से तैयार होगा खराबी रहित आलू बीज

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Snowfall
    manalinahanWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से यातायात ठप, दारचा-जिंगजिंग बार में फंसे वाहन

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • Court
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: बयाना विधायक रितु बनावत को हाईकोर्ट से राहत, चुनाव याचिका खारिज

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दलेर मेहंदी विवाद पर CM का बयान, मिका और दलेर से करेंगे बात

    October 22, 2026
    By hinditvnews
  • Om Birla News
    राष्ट्रीय

    ओम बिरला ने क्यों लगाई BSP के इस सांसद को फटकार, कहा- अगर ऐसा दोबारा न हो तो ही ठीक

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया ‘गांव चलो अभियान’, कहा- यहां की सभी सीटें जीतकर पीएम ...

    January 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Books
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आधार-बैंक लिंक न होने से 34 हजार छात्रवृत्तियां अटकीं, शिक्षा विभाग अलर्ट

  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: फरवरी के पांच दिनों में सामान्य से 409 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें मौसम पूर्वानुमान

  • Download (52)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal New Roads: सड़क सुविधा से जुड़ेंगी हिमाचल की 2321 बस्तियां, टेंडर आवंटन शुरू

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.