Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

  • हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त किए जिला समन्वयक

  • राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  • दिल्ली: 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • UP News: सीएम योगी बोले- नए यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

By hinditvnews
October 21, 2026
0
0
Hp

हिमाचल में 920 टीजीटी नियमित: दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को मिला लाभ, देखें पूरी सूची

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 Oct 2026

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा निदेशालय ने दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 920 टीजीटी शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 21 अक्तूबर 2026 को जारी हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 920 टीजीटी शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, नियमितीकरण की प्रक्रिया संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सत्यापन रिपोर्ट, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) की जांच और निदेशालय स्तर पर गठित स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर पूरी की गई है। इसमें उन टीजीटी शिक्षकों को शामिल किया गया है, जिन्हें स्वीकृत रिक्त पदों के विरुद्ध निर्धारित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार अनुबंध आधार पर नियुक्त किया गया था और जिन्होंने 30 सितंबर 2026 तक लगातार दो वर्ष की सेवा पूरी कर ली थी।

38,100 रुपये न्यूनतम मूल वेतन
नियमित किए गए शिक्षकों को हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल-10 के सेल-1 में 38,100 रुपये न्यूनतम मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे। आदेश में नियमितीकरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का उल्लेख किया गया है।

दस्तावेजों और चरित्र सत्यापन की शर्तें
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि नियमितीकरण का लाभ संबंधित शिक्षकों के दस्तावेजों और अन्य निर्धारित शर्तों के सत्यापन के अधीन रहेगा। शिक्षकों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, हिमाचली प्रमाणपत्र, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित शिक्षकों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र भी देने होंगे।

इसके अलावा, संबंधित शिक्षकों के चरित्र और पूर्ववृत्त का सत्यापन निर्धारित अवधि में करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर अभ्यर्थी की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज या प्रमाणपत्र गलत अथवा फर्जी पाए जाते हैं, तो नियमानुसार सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश
आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों, जिला उपनिदेशकों, स्कूल प्रमुखों और अन्य विभागीय शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। संबंधित शाखा को नियमित किए गए शिक्षकों की नियुक्ति क्रम के अनुसार वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। निदेशालय ने आदेश को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी कहा है। इस निर्णय से निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले अनुबंध टीजीटी शिक्षकों को नियमित सेवा का लाभ मिलेगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal-920-tgt-teachers-regularized-contract-servicehindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Police
    हरियाणा

    हरियाणा: फर्जी प्लाट दिखा कर 48.5 लाख ठगी, रेप और हत्या की धमकी

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट से राहत, राष्ट्रीय विधि विवि के 4 कर्मी नौकरी से नहीं हटेंगे

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Naini Lake Nainital
    उत्तराखण्ड

    पति से झगड़े के बाद Naini Lake में कूदी महिला, देखने वालों की फूल गईं सांसे; लेकिन फि‍र हुआ चमत्‍कार

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    Nainital: हाईकोर्ट ने UCC पर 6 हफ्ते में जवाब मांगा, लिव इन और मुस्लिम विवाह पर आपत्ति

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: ऐप और सर्च इंजन से हो रही जासूसी, ऐसे हो रही ठगी

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Sanjeev
    Chandigarh Newsपंजाब

    Ludhiana West by-election: आप ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार, गोगी के निधन के बाद खाली हुई सीट

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

Timeline

  • October 21, 2026

    हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

  • October 21, 2026

    हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त किए जिला समन्वयक

  • October 21, 2026

    राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

  • October 21, 2026

    दिल्ली: 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • October 21, 2026

    UP News: सीएम योगी बोले- नए यूपी में कानून से ऊपर कोई नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    हिमाचल: 920 टीजीटी शिक्षक नियमित, शिक्षकों को मिला लाभ

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Bjp

    हिमाचल: भाजपा ने 17 जिलों में नियुक्त किए जिला समन्वयक

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Weather

    राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.