Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

हिमाचल: आर्थिक तंगी के बीच सेवानिवृत्त अफसरों को मिल रहा पुनर्नियोजन

By hinditvnews
February 16, 2026
186
0
CM Sukhu Himachal

हिमाचल प्रदेश: आर्थिक तंगी में भी चहेते अफसरों पर सरकार मेहरबान, सेवानिवृत्ति के बाद दे रहे पुनर्रोजगार

हिंदी टीवी, शिमला न्यूज। Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार कई चहेते अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्रोजगार दे रही है। कई अफसर तो तनख्वाह के साथ पेंशन भी ले रहे हैं।

केंद्र से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने पर आर्थिक विपदा का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश की सरकार मंत्रियों व विधायकों, निगमों-बोर्डों के ओहदेदारों और सलाहकारों पर ही मेहरबान नहीं है, बल्कि कई सेवानिवृत्त अधिकारियों का बुढ़ापा भी संवार रही है। प्रदेश में छह लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। आर्थिक सेहत सुधारने के लिए वित्त विभाग रिक्त पदों को खत्म करने और नई भर्तियां बंद करने की संस्तुति कर चुका है, लेकिन कई चहेते अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी पुनर्रोजगार दिया जा रहा है।

मौजूदा सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस-एचएएस अफसरों समेत दर्जनों अफसरों को रिटायरमेंट के बाद नौकरी से नवाजा है। मोटी पगार के साथ इन्हें सरकारी आवास, गाड़ी और स्टाफ समेत तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। कई अफसर तो तनख्वाह के साथ पेंशन भी ले रहे हैं। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को करीब डेढ़ लाख से ढाई लाख रुपये तक पगार सहित अन्य भत्ते दिए जा रहे हैं।  जिन अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया गया है, वे नियमित अधिकारियों के समान वेतन और अन्य लाभ ले रहे हैं।

जिस बिजली बोर्ड के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त मुख्य सचिव से लेकर कई बड़े नौकरशाह बैठाए जाते रहे हैं, अब वित्त विभाग उसे घाटे से उबारने के लिए निजी हाथों में देने की सलाह दे रहा है। पूर्व सरकारों में भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार दिया जाता रहा है, लेकिन मौजूदा दौर में वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल में इस रिवायत को बदलने के लिए कोई तैयार नहीं है।

आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल आर्थिक परेशानी में होगा। आय के साधन बढ़ाने के लिए सरकार फैसले ले रही है। सुधार के लिए हर पहलू पर विचार हो रहा है। बड़े पदों पर सेवानिवृत्त अधिकारियों की तैनाती पर भी सोचने की जरूरत है। –यादविंद्र गोमा, आयुष एवं खेल मंत्री

खर्चों पर लगाम लगानी चाहिए। सलाहकारों की फौज खड़ी कर दी गई है। सेवानिवृत्त अफसरों को रोजगार दिया जा रहा है। बेरोजगार युवा सड़कों पर है। सरकार नौकरियां खत्म कर रही है, लेकिन अपने खर्चों को कम नहीं कर रही है। – विपिन सिंह परमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक

मंत्रियों और अधिकारियों को अपने खर्चे कम करने होंगे। राजनीतिक रिश्वत ने बेड़ा गर्क कर दिया है। नई-नई योजनाएं लाई जाती हैं, लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया जाता है। – अरुण कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अफसर
सरकार को अपने खर्चे कम करने होंगे। राजस्व बढ़ाने के लिए फैसले लेने होंगे। राजस्व घाटा अनुदान को लेकर भी पहाड़ी राज्यों को केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रखने की जरूरत है। – श्रीकांत बाल्दी, पूर्व मुख्य सचिव

इन अफसरों को मिला पुनर्रोजगार और सेवा विस्तार
पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह (मुख्यमंत्री के सलाहकार), पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना (बिजली बोर्ड के अध्यक्ष), पूर्व आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा (ओएसडी सीएम), पूर्व सीजीएम एचपीआईडीबी अनिल कपिल (सलाहकार आधारभूत ढांचा), विशेष सचिव मुख्यमंत्री हरीश गज्जू, योजना सलाहकार डॉ. बसु सूद, संयुक्त सचिव वित्त राजेंद्र शर्मा, संयुक्त सचिव जीएडी कुलविंद्र, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डाॅ. राकेश शर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव जल शक्ति महीपाल वर्मा, सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव वित्त प्रदीप जसवाल जैसे कई अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार दिया गया है। कई अफसरों के निजी सचिवों को पुनर्रोजगार मिला है। बिजली बोर्ड में सेवानिवृत्त एक सहायक अभियंता को दो दिन पहले ही पुनर्नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा विभिन्न महकमों में विशेषज्ञता के नाम पर कई चहेतों को सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने फिर रोजगार दिया है।

राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने में लगी है। खर्चे कम करने और आय के साधन बढ़ाने पर बैठकें हो रही हैं। सरकार की ओर से तमाम विषयों पर मंथन किया जा रहा है। –संजय गुप्ता  मुख्य सचिव  हिमाचल सरकार
Share :
TagsHimachal government is kind to its favorite officers even in financial crisishimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

एचपीयू में 4 वर्षीय बीएड के लिए ...

Next Article

अध्ययन: हिमाचल के 22% लोग आयुष्मान भारत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख, चढ़ावे का टूटा रिकार्ड

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Leak
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: यूटीयू पेपर लीक, गोपनीय प्रक्रिया पर उठे सवाल

    July 24, 2026
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP कैबिनेट बैठक आज: विधेयकों के ड्राफ्ट को मंजूरी संभव

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Chandigarh: पलवल दुष्कर्म-हत्या दोषी की फांसी 50 साल की कैद में बदली

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद पहुंची, किसानों-बागवानों को राहत

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तकनीकी शिक्षा में प्रमोशन कोटा खत्म, सरकार से जवाब तलब

    June 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu paraglinding
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:आज शुरू हो रही है खास एक्टिविटी

  • Anupam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 55 हजार से ज्यादा राशनकार्ड धारकों पर फर्जीवाड़े की जांच शुरू

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खुले बाजार में बिजली बेचकर हिमाचल को फायदा, प्रति यूनिट 2.31 रुपये अतिरिक्त आय

Timeline

  • August 20, 2026

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

  • August 20, 2026

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

  • August 20, 2026

    Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

  • August 20, 2026

    India-Japan Ties Take a Historic Leap: Galgotias University Hosts 200-Strong Yamanashi Delegation and Signs Landmark Agreements

  • August 20, 2026

    VinFast India Partners with Federal Bank to Strengthen Dealer Financing Ecosystem

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexdigm Accelerates Delivery of AI Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    Nexdigm Accelerates Delivery of AI-Enabled Transfer Pricing Solutions, by Investing in infer360

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring Siddhant Chaturvedi

    Crocs Unveils Echo II in India Through the Next Chapter of 'Let Them Talk' Featuring ...

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Boby Chemmanur International Jewellers Opens its New Showroom in Pala

    By hinditvnews
    August 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.