Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पंचायत चुनाव: 1293 पंचायतों में प्रचार थमा, मतदान कल

हिमाचल पंचायत चुनाव: 1293 पंचायतों में प्रचार थमा, मतदान कल

By hinditvnews
May 25, 2026
128
0
Panchayat1

हिमाचल पंचायत चुनाव: 1,293 पंचायतों में थमा प्रचार; पोलिंग दल रवाना, वोटिंग कल

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 25 May 2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर 26 मई को पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर रविवार दोपहर बाद तीन बजे प्रचार बंद हो गया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार रविवार शाम को थम गया। पहले चरण में 1,293 पंचायतों में मंगलवार 26 मई को मतदान होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 8,198 कर्मचारियों और अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाई है। पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रविवार को संबंधित क्षेत्रों में रवाना कर दिया गया। दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में कर्मचारियों को पहले ही भेजा गया।

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरण में हो रहे हैं। मतदान के साथ ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंच के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति सदस्यों (बीडीसी) का परिणाम तीनों चरण के चुनाव होने के बाद एक साथ 31 मई को निकलेगा। 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है।

जिप चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ रहे 28 भाजपा नेताओं को पदों से हटाया
भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 28 पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है। भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल की अनुमति से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि संगठन हित, पार्टी अनुशासन और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। दायित्वों से मुक्त किए गए पदाधिकारियों में महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक  सरिता वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल शामिल हैं।

युवा मोर्चा  के प्रदेश सचिव रोहित ठाकुर, शहरी निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक वीना कपिल,  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मनोज कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश आईटी सह-संयोजक अनिल सैनी (डिम्पल), युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विश्व बंधु शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय भाटिया,  शिमला की जिला सचिव मीना वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौहान, चंबा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद, बनीखेत मंडल के उपाध्यक्ष सचिन महाजन भी पद से मुक्त किए गए हैं।

जिला चंबा के मेल मंडल के महामंत्री तिलक राज, मेल मंडल महामंत्री संजय कुमार, रोहड़ू के मंडल सचिव कमलेश समरेक, मंडल कार्यालय सचिव सुधा कटोच, रजनी पीला, कमला भारद्वाज, रीता निराला, शुभम कपूर, देवराज, राजीव कुमार, दुष्यंत शर्मा, राकेश राणा, जुगल किशोर, ज्योति ठाकुर, करनैल सिंह और दुनीचंद धीमान आदि भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पदमुक्त किए गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

मंडी में छह पदाधिकारी हटाने से बढ़ी हलचल
भाजपा ने मंडी जिले से जुड़े छह पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इनमें बल्ह से तीन, धर्मपुर से एक और जोगिंद्रनगर से एक पदाधिकारी शामिल हैं। बल्ह से अनिल सैनी, विश्व बंधु शर्मा और दुष्यंत शर्मा, धर्मपुर से रीता निराला तथा जोगिंद्रनगर से विजय भाटिया के नाम शामिल हैं। इससे पार्टी में हलचल बढ़ गई है। एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी इस संबंध में संकेत दिए थे, जिसके बाद अब पार्टी ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

Share :
TagsHimachal Panchayat Elections Campaigning Ends in 1293 Panchayats Polling Teams Depart Voting Tomorrowhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: 3 दिन लू का अलर्ट, ऊना ...

Next Article

विश्व थायराइड दिवस: हिमाचल में पुरुषों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बंद ट्रेड के प्रशिक्षक शुरू करेंगे नए कोर्स, प्रस्ताव तैयार

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राष्ट्रपति मुर्मू 6 अक्टूबर को आएंगी, अटल टनल भी जाएंगी

    September 24, 2026
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    गंगोत्री हाईवे हादसा: धरासू के पास बस पलटी, अफरातफरी मची

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Chandigarh Newsहरियाणा

    कैथल: टोटके के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, ईंट-रॉड से हमला

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में 15% आरक्षण

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुनवाई से पहले स्वास्थ्य सचिव की छुट्टी पर HC नाराज, रिकॉर्ड तलब

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP High Court: बड़ोग में एनएच पर बहुमंजिला इमारतों में किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के आदेश

Timeline

  • October 7, 2026

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

  • October 7, 2026

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

  • October 7, 2026

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

  • October 7, 2026

    HKTB Launches Inaugural "Hong Kong Halloween Month" with a Cosplay Street Party Offering Visitors an "Only in Hong Kong" Halloween Experience

  • October 7, 2026

    SharonPly Honours Five Masters of Woodcraft at Seventh I AM STRONGEST Awards

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy Efficient, Sustainable Comfort

    Racold Joins The Restore Awards® as Earth Partner to Promote Energy-Efficient, Sustainable Comfort

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA PACIFIC

    Azbil to Present Automation Solutions as a Platinum Partner at Industrial Transformation ASIA-PACIFIC 2026

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited Edition Packs

    Punjabi Cinema Meets Everyday Hydration as Bisleri Unveils Singh vs Kaur 2 Limited-Edition Packs

    By hinditvnews
    October 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.