Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल पेंशन घोटाला: FIR दर्ज, अफसर समेत 44 लोग जांच के घेरे में

हिमाचल पेंशन घोटाला: FIR दर्ज, अफसर समेत 44 लोग जांच के घेरे में

By hinditvnews
May 13, 2026
139
0
Fir

Himachal: वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े में एफआईआर दर्ज, 44 लोगों के साथ अफसर भी जांच के घेरे में

हिंदी टीवी, रोहड़ू। Published by: Megha Jain Updated Wed, 13 May 2026

शिमला के छौहारा विकास खंड की तांगणू-जांगलिख पंचायत में सामने आए वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिमाचल प्रदेश के  जिला शिमला के छौहारा विकास खंड की तांगणू-जांगलिख पंचायत में सामने आए वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में कई दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने के बाद जिला कल्याण अधिकारी ने चिड़गांव पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को 44 लोगों के नाम दिए गए, जिन पर अनुचित तरीके से वृद्धावस्था पेंशन को हड़पने का आरोप है। अनुचित तरीके से पेंशन लेने वालों के अलावा कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी जांच की जद में हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।  पुलिस जांच में जैसे-जैसे आरोप सही पाए जाएंगे, वैसे ही आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे। अमर उजाला ने छह मई के अंक में 44 से 54 साल आयु वाले भी डकार रहे वृद्धावस्था पेंशन… शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद मुख्यमंत्री ने विभाग को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे।

आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे
इसके बाद सामाजिक कल्याण विभाग ने रिकॉर्ड खंगाला तो प्रारंभिक जांच में कई दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। इसके बाद जिला कल्याण अधिकारी की शिकायत पर चिड़गांव पुलिस थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। हालांकि, अभी पुलिस के पास पूरा रिकॉर्ड नहीं आया है। बताया जा रहा है कि विभाग अपने स्तर पर भी दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है। जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए जा रहे हैं, वे पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। आने वाले चार-पांच दिन के भीतर पुलिस को पूरा रिकॉर्ड मिलने की उम्मीद है। इसके बाद पुलिस आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़ेगी।

पंचायत सचिव की भूमिका भी संदेह के घेरे में
विभागीय सूत्रों के अनुसार इस मामले में पंचायत सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। आरोप है कि पंचायत स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरती गई। यदि जांच में यह साबित होता है कि गलत दस्तावेजों को जानबूझकर आगे भेजा गया, तो पंचायत सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई तय मानी जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि जब ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड में उम्र मेल नहीं खा रही तो सत्यापन की प्रक्रिया आखिर किस आधार पर पूरी की गई। पेंशन के लिए पंचायत से परिवार रजिस्टर नंबर से लेकर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होता है, लेकिन यहां पर पंचायत से परिवार रजिस्टर की नकल में खेल करने के आरोप हैं।

यह है पूरा मामला
शिमला की तांगणू-जांगलिख पंचायत में 44 लोगों पर 60 वर्ष की अनिवार्य आयु सीमा से पहले ही वृद्धावस्था पेंशन लेने का आरोप है। इनमें तांगणू गांव के 20 और जांगलिख के 24 लोग शामिल हैं। पेंशन का अवैध तरीके से लाभ लेने वालों में 25 पुरुष और 19 महिलाएं बताई जा रही हैं। इनकी उम्र 44 से 54 साल के बीच है। इनमें से कई लोग 2018-19 से वृद्धावस्था पेंशन का अनुचित लाभ ले रहे हैं, जबकि कुछ को 2021 के बाद जोड़ा गया है।

पूरे प्रदेश में पेंशन के मामलों का होगा सत्यापन : वर्मा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सीपी वर्मा ने बताया कि अपात्रों की ओर से ली गई वृद्धा पेंशन के मामले में विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। प्रदेश के सभी जिला कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों का दोबारा सत्यापन किया जाए। पेंशन के आवंटन में विभागीय लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने ये कहा
पुलिस थाना चिड़गांव की टीम दस्तावेजों की सत्यता, आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सरकारी योजनाओं में फर्जी तरीके से लाभ लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – गौरव सिंह, एसएसपी शिमला

Share :
TagsAmar Ujala Prominently Highlighted IsFIR Registered in Old Age Pension Fraud; 44 Beneficiaries Under Scrutinyhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

HP पंचायत चुनाव: 126 प्रधान और 156 ...

Next Article

नीति आयोग रिपोर्ट: हिमाचल में छात्र पढ़ाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोगा सेक्स कांड: 18 साल पुराने मामले में एसएसपी, एसपी व दो इंस्पेक्टरों की सजा पर फैसला आज

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Amritsar: अंगूठी और पैसे के लिए बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बेटे के इलाज पर खर्च वसूली का आदेश हाईकोर्ट ने खारिज किया

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Congress 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress : पंचायत चुनाव में होगा कांग्रेस की नई टीम का पहला इम्तिहान

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • Manali
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    New Year Celebration: नए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार

    December 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ज्वालाजी को आज करोड़ों रुपए की सौगात देंगे सीएम सुक्खू, लुथान में सुखाश्रय आदर्श ग्राम परिसर का करेंगे शिलान्यास

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर: कांग्रेस आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर

  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Appointment Case: सीपीएस मामले में सरकार को हिमाचल हाईकोर्ट ने आज तक पक्ष रखने का दिया समय

Timeline

  • September 25, 2026

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • September 25, 2026

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • September 25, 2026

    Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • September 25, 2026

    Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • September 25, 2026

    JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a ...

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro Markets

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.