Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश
Home›Himachal Tourists places›हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

By hinditvnews
August 24, 2024
328
0
Cm

 चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने के लिए शुरू होंगे नए हवाई रूट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार कर रही है।इस पहल का उद्देश्य राज्य के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि सुनिश्चित करना है, जिसके लिए संबंधित एयरलाइंस कंपनी और अन्य एजेंसियों के साथ चर्चा की जा रही है।

पर्यटकों को उपलब्‍ध होगी बेहतर हवाई सुविधा: सीएम

इसमें कुल्लू और धर्मशाला के बीच नई सीधी हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार के समग्र और समावेशी प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देश के अन्य भागों से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

लोगों को दिल्ली-शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा प्रतिदिन और अमृतसर-शिमला-अमृतसर और अमृतसर-कुल्लू-अमृतसर हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध करवाई जा रही है।

नए हेलीपोर्ट भी हो रहे विकसित: मुख्‍यमंत्री

प्रदेश में हवाई यात्रा सुविधा में वृद्धि करने के साथ-साथ राज्य सरकार नए हेलीपोर्ट भी विकसित कर रही है। प्रदेश की पर्यटन राजधानी जिला कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर, चंबा और किन्नौर जिला के रिकांगपियो में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपये जारी किए हैं।हिमाचल प्रदेश जैसे हिमालयी भौगोलिक क्षेत्र में हेलीपोर्ट पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी यात्रा सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में यह हेलीपोर्ट स्थानीय लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में मददगार होंगे। इनके महत्त्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित कर रही है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने विज्ञानियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञानियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिला के शोघी में विज्ञान अध्ययन एवं सृजनात्मकता केंद्र में पहला तारामंडल शीघ्र ही क्रियाशील हो जाएगा। इस केंद्र में रखे विभिन्न मंडलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से बच्चों के लिए विज्ञान के अध्ययन को और अधिक रोचक और नवीन बनाया गया है।

कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी घोषित किया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला में आवश्यक पर्यटन अधोसंरचना को स्तरोन्नत किया जा रहा है। इस दिशा में कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से यहां बड़े विमान उतर सकेंगे और इससे हवाई यात्रा की लागत में भी कमी आएगी। प्रदेश सरकार के इस कदम से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

Share :
TagsCM
Previous Article

सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए ...

Next Article

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष नहीं हुआ शामिल,

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    आज दिल्ली CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया, बहुत अफसोस’, सुनीता केजरीवाल ने बताया तानाशाही

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, आज होगा तय

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने Niti Aayog की बैठक से नहीं किया किनारा! अभी बरकरार है संशय; मुख्यमंत्री आज दिल्ली

    July 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालका-शिमला ट्रेन को ग्रीन हाइड्रोजन से चलाने के लिए सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आज केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं सीएम सुक्खू, हिमाचल प्रदेश के लंबित मामलों से करवाएंगे

  • Tender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

Timeline

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

  • October 16, 2026

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

  • October 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

  • October 16, 2026

    हिमाचल में बढ़ी ठंड: केलांग का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, बारिश-बर्फबारी से पारा लुढ़का

  • October 16, 2026

    हिमाचल: नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं के दाखिले की तारीख 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को PAC में सेवा का मौका, धामी ने दी मंजूरी

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: महिला कांस्टेबलों के पद 526 से बढ़कर 2000 होंगे

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: भर्ती प्रक्रिया और योग्यता तय करना सरकार का विशेषाधिकार

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.