Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल मौसम अपडेट: 448 लोगों की गई जान

हिमाचल मौसम अपडेट: 448 लोगों की गई जान

By hinditvnews
September 22, 2025
294
0
Weather update

Himachal Weather: हिमाचल से वापसी की तैयारी में मानसून, अब तक 448 लोगों की गई जान, जानें माैसम पूर्वानुमान

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025

माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश  के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

भारी तबाही के बाद दक्षिणी पश्चिमी मानसून हिमाचल प्रदेश से रवानगी की तैयारी कर चुका है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश  के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। मानसून के दौरान इस बार 50 से अधिक जगहों पर तो बादल फट चुके हैं। अब तक जानमाल का बड़ा नुकसान हो चुका है।

मानसून सीजन में अब तक 4,84,179.47 लाख का नुकसान
हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 4,84,179.47 लाख की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में 21 जून से 20 सितंबर तक 448 लोगों की जान चली गई है, 496 लोग घायल हुए हैं। 47 लोग अभी भी लापता हैं। 187 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। राज्य में 663 पक्के, 1,046 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,340 पक्के और 5,036 कच्चे मकानों को नुकसान हुआ है। 495 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा  7,244 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 2,510 मवेशियों की माैत हो गई।

अक्तूबर में रवानगी करता रहा मानसून, इस बार जल्दी
वर्ष 2020 में हिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रवेश 24 जून को हुआ। यह 30 सितंबर 2020 को विदा हुआ। 2021 में हिमाचल प्रदेश में मानसून 13 जून को आया और यह 10 अक्तूबर को रवाना हुआ। 2022 में मानसून 29 जून का आया और यह तीन अक्तूबर को विदा हुआ। 2023 में 24 जून को आया और 6 अक्तूबर को रवानगी की। इस बार भी मानसून का यह प्रवेश 21 से 23 जून के बीच हुआ।

पिछले छह वर्षों में 2023 और 2025 को छोड़कर औसत से कम बारिश
वर्ष 2020 में 567.4, 2021 में 688.6, 2022 में 716.2, 2023 में 886.0, 2024 में 600.9 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यानी 2020 में 25.7 प्रतिशत कम, 2021 में 9.8 फीसदी कम, 2022 में 2.5 फीसदी कम, 2023 में 21.0 फीसदी अधिक और 2024 में 18.0 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड हुई। इस वर्ष एक जून से लेकर 21 सितंबर की बात करें तो 708 मिमी बारिश हो चुकी है। यह औसत से 45 प्रतिशत अधिक है। इस तरह से पिछले छह वर्षों में 2023 और 2025 में ही मानसून में औसत से काफी अधिक बारिश हुई है।

28 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम, राज्य में 371 सड़कें अभी भी बंद
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 सितंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 24 व 25 सितंबर को एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं बीती रात को सराहन 5.5, मुरारी देवी 2.6, धौलाकुआं 1.0 व  कांगड़ा में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, राज्य में सोमवार सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 371 सड़कें बंद रहीं। 53 बिजली ट्रांसफार्मर व 127 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। कुल्लू में 109, मंडी 122 व कांगड़ा जिले में 40 सड़कें बंद हैं।

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, ...

Next Article

Himachal: सावधान! आईफोन छूट वाले विज्ञापन बना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश, अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 दिन बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Thiog 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठियोग पेयजल घोटाला: पानी आपूर्ति और टेंडर आवंटन में भी घोटाला”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

    June 11, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अशासकीय कॉलेजों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ड्राफ्ट तैयार

    September 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE गलती: फिजिक्स और इंग्लिश दोनों में गलत स्कैन हुई आंसर-की

  • Shiv Bawdi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.